पटना (Bihar)। प्रेमी के साथ मिल पत्नी ने पति की हत्या कर शव को घर से लगभग 150 मीटर दूर एक कुएं में फेंक दिया. कुएं से सडांध उठने पर लोगों ने कुएं में झांका तो उसमें लाश देखा। मृतक की पहचान वैशाली जिले के भगवानपुर थाना इलाके के करहरी राजपुतान टोला निवासी नितेश कुमार के रूप में हुई। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।
पुलिस ने मृतक की पत्नी नेहा की CDR डिटेल खंगाली तो हैरान करने वाला मामला सामने आया। पुलिस ने जब नेहा के मोबाइल की कॉल डिटेल्स खंगालना शुरू किया तो हैरान करने वाला खुलासा हुआ। जांच में सामने आया कि नेहा कुमारी का गांव के ही एक लड़के विशाल कुमार के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। दोनों ने नितेश की हत्या कर शव को कुंए में फेंकने की बात स्वीकार की। पुलिस ने नेहा और विशाल को गिरफ्तार कर लिया।
मामले का खुलासा :
वैशाली जिले के भगवानपुर थाना इलाके के करहरी राजपुतान टोला निवासी नितेश कुमार 25) की पत्नी नेहा कुमारी ने 20 फरवरी को अपने प्रेमी विशाल को घर पर बुलाया। फिर उसी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। मृतक नितेश की मां महाकुंभ स्नान करने प्रयागराज गई थी। 20 फरवरी की शाम नितेश काम पर गया था। इस बीच मौका पाकर नितेश की पत्नी नेहा कुमारी ने अपने प्रेमी विशाल को घर मिलने के लिए बुलाया। जब उसका पति काम से घर लौटा तो उसने नेहा और विशाल को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। दोनों को साथ देखकर नितेश का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। इस दौरान नितेश और उसकी पत्नी के प्रेमी विशाल के बीच हाथापाई हुई। विशाल ने नितेश पर हमला कर दिया। जैसे ही वह नीचे गिरा, विशाल और नेहा ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। शव को रात में ही करीब 150 मीटर दूर एक कुएं में फेंक दिया।
हत्याकांड को अंजाम देने के बाद नितेश की पत्नी नेहा ने परिवार को गुमराह करने का प्लान बनाया। जब नितेश की मां समेत परिवार के अन्य लोग कुम्भ स्नान कर वापस लौटे तो उन्होंने नितेश को घर मे नहीं पाया। पत्नी नेहा से पूछने पर उसने परिजनों को बताया कि नितेश कहीं चला गया है। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। इस बीच कुंए से नितेश की लाश मिली।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें