शनिवार, 1 मार्च 2025

दुर्गा विसर्जन मानसरोवर समिति के सदस्यों ने शोक सभा कर दिया दिवंगत बाबुल गुप्ता को श्रद्धांजलि

गिरिडीह(Giridih)। दुर्गा विसर्जन मानसरोवर समिति के सदस्यों ने एक शोक सभा आयोजित कर समिति के संस्थापक अध्यक्ष सह पूर्व वार्ड पार्षद व भाजपा के वरिष्ठ नेता दिवंगत बाबुल प्रसाद गुप्ता को भावभीनी श्रद्धाजलि दिया। 

बरवाडीह मानसरोवर तालाब के दक्षिण किनारे पर बने बैठक स्थल पर इस दौरान समिति सदस्यों ने दिवंगत गुप्ता के तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया और दो मिनट का मौन रख ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना किया।


इस दौरान समिति के सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसी स्थान पर बैठ कर बाबुल गुप्ता जी ने मानसरोवर तालाब की अस्तित्व रक्षा की लड़ाई लड़ी थी। उनका जाना समिति के लिये काफी अपूरणीय क्षति है। 


शोक सभा मे समिति के उपाध्यक्ष चन्द्रदेव यादव, राजु पोद्धार, रॉकी सिंह, सचिव निरंजन गुप्ता, उप सचिव विश्वनाथ स्वर्णकार, विनोद केशरी, अनुभव सिंह के अलावे समिति सदस्य सह सेवा निवृत्त पुलिस पदाधिकारी रामजी राम, ललन खटीक, अमित सिंह, अरूण वर्णवाल, विकाश गुप्ता, श्रीकान्त वर्मा, संजय गुप्ता, उत्तम कुमार आदि मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें