शनिवार, 11 जनवरी 2025

अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के प्रथम वर्षगांठ पर कबीर ज्ञान मंदिर में हुआ भव्य कार्यक्रम

गिरिडीह (Giridih)।  अयोध्या नगरी में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर कबीर ज्ञान मंदिर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे भजन-कीर्तन पश्चात महाआरती, प्रसाद वितरण एवं भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। 

लिंक क्लिक कर पढ़ें


सतगुरु मां ज्ञान ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्री राम का मंदिर बन जाने से सभी हिंदुओं का सपना पूरा हुआ है। इस राम मंदिर से लोगों का मंगल, आपसी प्रेम और शांति का विकास होगा। उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम हमें मर्यादा के सीढ़ी से महानता के उसे शिखर तक पहुंचने का संदेश देते हैं।



सतगुरु मां ज्ञान ने कहा कि आज चमत्कार को नमस्कार करने वाले बहुत हैं, लेकिन श्रीराम चमत्कार से मुक्त हैं, अपने मानवीय गुण के कारण आज वे जगत पूज्य हैं, विश्व में उनका जय जयकार होता है।विपरित परिस्थितियों में भी हमें नहीं घबराकर धर्म के साथ जीवन कैसे जीना चाहिए यह संदेश श्री राम देते हैं। आज लोग अलग अलग तरीके राम को पूजते हैं और उन्हें अपना आदर्श मानते हैं। हमें श्रीराम के आदर्श को मानने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमारे लिये गर्व का विषय है, कि हमारा जन्म इस भारत भूमि में सनातन धर्म में हुआ है। जहां राम जैसे पूर्वज है और अयोध्या जैसा धाम! 


सद्गुरु मां ने  कहा कि पहले हमने शपथ खाया था की *"शपथ राम की खाते हैं मंदिर वहीं बनाएंगे"* आज मंदिर बन गया। अब हमें यह शपथ लेनी है की *"शपथ राम खाते हैं हृदय में तुम्हें बसाएंगे और तेरी मर्यादा अपने जीवन में हम अपनाएंगे"*


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें