शनिवार, 11 जनवरी 2025

झामुमो पार्टी कार्यालय में मनाया गया दिशोम गुरु शिबू सोरेन का 81वाँ जन्मदिन

गिरिडीह (Giridih)। झामुमो सुप्रीमो सह दिशोम गुरु शिबू सोरेन का 81वाँ जन्मदिन शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कार्यालय में धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान राज्यसभा सांसद डॉ सरफराज अहमद व पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय सिंह समेत पार्टी के कई नेताओं ने केक काट कर दिशोम गुरु की लंबी आयु की प्रार्थना की और एक दूसरे को केक खिलाकर बधाईयां भी दी।


इस दौरान राज्यसभा सांसद डॉ सरफराज अहमद ने दिशोम गुरु की लंबी उम्र की कामना करते हुए कहा कि आज दिशोम गुरु के नेतृत्व में हुए आंदोलन के कारण ही झारखंड अलग राज्य बन पाया है। कहा कि पिछली बार भी दिशोम गुरु के दिशा निर्देश के बाद झारखंड में गठबंधन की सरकार बनी थी और एक बार फिर झारखंड के लोगों का आशीर्वाद मिला और फिर गठबंधन के तहत यहां हेमंत सोरेन की सरकार बनी है। उन्हें पूरा उम्मीद है कि झारखंड सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेगी।



वहीं जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि दिशोम गुरु का जन्मदिन पूरे झारखंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सभी लोगों ने उनके बेहतर स्वास्थ्य के साथ-साथ लंबी आयु की कामना कर रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें