शनिवार, 11 जनवरी 2025

गिरिडीह सेंट्रल जेल की खाली जमीन पर खोले जायेंगे पेट्रोल पंप

गिरिडीह (Giridih)। झारखंड के जेलों को और अधिक सुविधा संपन्न बनाने के साथ साथ  सुरक्षित बनाने के लिए कई प्रयास के किए जा रहे हैं। इसी कड़ी मे जेल के बाहर खाली पड़ी जमीनों पर पेट्रोल पंप खोले जाएंगे। इस पेट्रोल पंप का संचालन जेल कर्मी ही करेंगे और इससे जो आमदनी होगी उससे जेल की कई कल्याणकारी योजनों पर काम किया जाएगा।

जेल आईजी सुदर्शन मंडल में बताया कि इंडियन ऑयल ने सरकार को प्रपोजल सौंपा था जिस पर विचार विमर्श किया गया जिसमें पहले झारखंड के  हुटवार जेल रांची, खूंटी जेल, दुमका जेल की जमीन पर इस योजना का काम शुरू कर दिया गया है। जेल आई जी दूरदर्शन मंडल पत्रकार से बात करते हुए बताया कि भारत पेट्रोलियम ने भी अपना सर्वे करके प्रस्ताव दिया है लेकिन उसका प्रस्ताव पेंडिंग है इंडियन ऑयल के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।

इंडियन ऑयल के तरफ से सर्वे प्रस्ताव में जेल ट्रेनिंग सेंटर हजारीबाग, डिस्ट्रिक्ट जेल साकची, डिविजनल जेल चाईबासा, सब जेल खूंटी, सेंट्रल जेल चाईबासा, सेंट्रल जेल दुमका के अलावे  गिरिडीह केंद्रीय कारा की खाली जमीन को चिन्हित कर प्रस्ताव भेजा गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें