गिरिडीह (Giridih)। झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रवींद्र कुमार महतो शनिवार को गिरिडीह पहुंचे। समाहरणालय परिसर पहुंचने पर उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने समाहरणालय परिसर में वृक्षा रोपण कर आम लोगों को वृक्ष लगाने का संदेश दिया। कहा कि पर्यावरण संरक्षण के वृक्षारोपण बहुत ही आवश्यक है। उन्होंने आम लोगों से अपील किया कि किन्ही के पास खाली भूखंड है तो वे उसमे वृक्षारोपण अवश्य करें।
मौके पर विस अध्यक्ष ने जिला प्रशाशन की ओर से सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत समाहरणालय परिसर में लगाये गये सेल्फी पॉइंट में फोटो खिंचवा गिरिडीह वासियों से यातायात के नियमों का पालन करने की अपील की।
बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने झामुमो सुप्रीमो दिशोम गुरु शिबू सोरेन के जन्मदिन पर उन्हें बधाई देते हुए उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। एक सवाल के जवाब ने उन्होंने कहा कि राज्य में नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति कराना उनकी जिम्मेदारी नहीं है।विपक्ष खुद संवेदनशील बने, और जल्दी से नेता प्रतिपक्ष का चुनाव करें।
उन्होंने कहा कि प्रतिपक्ष का नेता चुनने को लेकर उन्होंने पूर्व में आवाज उठाया था मगर यह बहसबाजी का मुद्दा बना था। अब इसे लेकर झारखंड उच्च न्यायालय ने सवाल उठाया है, जो लाजिमी है। क्योंकि बगैर नेता प्रतिपक्ष के राज्य में कई नियुक्तियां संभव नहीं हो पा रहा है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें