जमुआ में जल जीवन अभियान के तहत एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
जमुआ : जमुआ प्रखंड सभागार में जल जीवन मिशन के तहत जन जागरूकता अभियान हेतु प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन शुक्रवार को किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता बीडीओ विनोद कुमार कर्मकार ने किया।
बतौर प्रशिक्षक वर्ल्ड विज़न प्रखंड समन्वयक अमरेश कुमार ने जल जीवन मिशन के विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। कहा कि जल निकायों का सम्मान और रक्षा करना है इसे संदूषित होने से बचाना है। गंदे जल की व्यवस्था कर के मीठे पानी को भी बचाना है।
मौके पर स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के प्रखंड समन्यवक अमित कुमार वर्मा, फॉर एस संस्था जिला समन्वयक रंजन कुमार, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सहायक अभियंता, कनीय अभियंता बब्लू हांसदा ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
कार्यशाला में हरला मुखिया महेंद्र कुमार, जरीडीह मुखिया रमेश प्रसाद कुशवाहा, मेढो चपरखो मुखिया प्रतिनिधि विष्णु नारायण वर्मा, कमरूद्दीन अंसारी, नावाडीह मुखिया गीता देवी, जल सहिया सितारा प्रवीण, गुड़िया देवी, स्मिता सिन्हा, प्रीति सिंह,गायत्री देवी,संगीता देवी,गुलसन खातून,सालेह प्रवीण,विमला देवी समेत सभी पंचायत के मुखिया,जलसहिया आदि मौजूद थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें