शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2020

काला कानून है कृषि विधेयक कांग्रेस पार्टी चला रही है इसके विरुद्ध हस्ताक्षर अभियान : संजय लाल

काला कानून है कृषि विधेयक कांग्रेस पार्टी चला रही है इसके विरुद्ध हस्ताक्षर अभियान : संजय लाल


गिरिडीह : कृषि विधेयक काला कानून है जिसके विरोध में कांग्रेस पार्टी पूरे देश में हस्ताक्षर अभियान जोर शोर से चला रही है। उक्त बातें शुक्रवार को गिरिडीह परिषदन में पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष संजय लाल पासवान ने कही। 

इसके पूर्व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री पासवान के शुक्रवार को गिरिडीह पहुंचने पर पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों एवं नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। बाद में पत्रकारों से बात चीत में उन्होंने कहा कि हस्ताक्षर अभियान के माध्यम उक्त काला कानून के खिलाफ लोगों द्वारा हस्ताक्षरित प्रति राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा। ताकि राष्ट्रपति देश की जनता की भवनाओं को समझ उस बिल पर अपनी मुहर न लगाएं।
  
उन्होंने राज्य की हेमंत सरकार की सराहना करते हुए कहा कि इस कोरोना काल मे हेमन्त सरकार में खाद्य आपूर्ति मंत्री सह कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव के सकारात्मक सोंच का नतीजा है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच खाद्यान्न का वितरण किया गया ताकि कोई भूखा नहीं रहे।

मौके पर उन्होंने यूपी के हाथरस घटना की निंदा करते हुए यूपी सरकार की खिंचाई की।  कहा कि पीड़िता के परिवार से मिलने गए पार्टी के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी को रोका गया। बाद में आंदोलन के जरिये हमारे नेता वहां पहुंचे। क्योंकि कांग्रेस को कोई नहीं रोक सकता है। कांग्रेस पहले भी रेस में था आज भी है और कल भी रहेगा।।
मौके पर जिलाध्यक्ष समेत स्थानीय नेतागण मौजूद थे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें