गुरुवार, 24 सितंबर 2020

घूस लेते एसीबी के हाथों रंगे हाथ धराया सदर अंचल का राजस्व कर्मचारी संजय

घूस लेते एसीबी के हाथों रंगे हाथ धराया सदर अंचल का राजस्व कर्मचारी संजय
गिरिडीह। सदर अंचल के राजस्व कर्मचारी संजय कुमार साव को गुरुवार को धनबाद निगरानी विभाग की टीम ने घूस लेते रंगे हाथ धर दबौचा।

 निगरानी विभाग के अधिकारियों की यह कार्रवाई उस वक्त किया जब हल्का कर्मचारी संजय कुमार साव जमीन म्यूटेशन के लिए सदर अंचल कार्यालय में महेशलुन्डी निवासी सुरेश साव नामक एक व्यक्ति से  3500 रूपये बतौर घूस ले रहा था। 
बताया गया कि महेशलुन्डी निवासी सुरेश साव से जमीन म्यूटेशन के बदले राजस्व कर्मचारी द्वारा 10 हजार रुपये की मांग की गयी थी। मोल तोल के बाद सौदा 3500 रुपये में तय हुआ था। इस मामले की शिकायत सुरेश ने एसीबी धनबाद से की। उसके बाद
धनबाद एसीबी टीम के अधिकारियों ने कार्रवाई किया। ज्योहि गुरुवार को शिकायतकर्ता ने नगद रूपये राजस्व कर्मचारी को दिया। एसीबी की टीम ने रुपये लेते ही राजस्व कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी राजस्व कर्मी को गिरफ्तार करने के बाद टीम में शामिल अधिकारी उसे अंचल कार्यलय के रिकर्ड भी खंगाल रहे है। फिलहाल कार्रवाई जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें