गुरुवार, 24 सितंबर 2020

हाई टेंशन विजली तार गिरने से कई घरों में मची अफरा तफरी, बाल बाल बचे लोग

हाई टेंशन विजली तार गिरने से कई घरों में मची अफरा तफरी, बाल बाल बचे लोग
गिरिडीह:  बीते रात करीब 3:00 बजे ग्यारह हज़ार हाई टेंशन विजली तार गिरने से कई घरों में अफरा तफरी मच गई।  कई लोग घायल हो गए। कुछ लोगों की जान बाल बाल बची। घटना जिले के देवरी थाना क्षेत्र के ग्राम जमखोखरो (लोहरटोली) की बतायी जाती है। 

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार लिखित आवेदन देकर और मौखिक भी जर्जर बिजली तार के बावत  बिजली विभाग के आलाधिकारी और स्थानीय प्रशासनिक पदाधिकारियों को इसकी सूचना 
दी है। लेकिन उक्त तार को दुरुस्त करने की दिशा में अब तक कोई पहल विभाग द्वारा नहीं किया गया है। ग्रामीणों ने कहा कि विभाग और प्रशासनिक पदाधिकारी किसी बड़ी घटना के घटित होने के इंतज़ार में लगी है। तभी कोई निराकरण इस समस्या का अब तक नही निकाला गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने  विधायक और सांसद का ध्यानाकृष्ट  इस ओर करते हुये अब उनसे इस समस्या का उचित निराकरण करने की मांग किया हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें