पोबी में मनाई गई हॉकी के जादूगर मेज़र ध्यानचंद की जयंती
जमुआ गिरीडीह : जमुआ प्रखंड के ग्राम पंचायत पोबी में शनिवार को हॉकी के जादूगर मेज़र ध्यानचंद की जयंती मनाई गयी। इस अवसर पर उनके तस्वीर पर माल्यार्पण कर तथा दीप प्रज्वलित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला और उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में समाजसेवी योगेश कुमार पाण्डेय ,वार्ड सदस्य अनिल कुमार गोस्वामी, संजय पाण्डेय, श्यामदेव राम, विवेकानन्द प्रसाद धीरज, पवन कुमार सिन्हा, अनिल कुमार राय, प्रमोद यादव, राजा कुमार राम सहित अन्य लोग मौजूद थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें