सोमवार, 29 जून 2020

बगोदर के कोरोना संक्रमित महिला की रिम्स मे हुई मौत

बगोदर के कोरोना संक्रमित महिला की रिम्स मे हुई मौत
बगोदर/ गिरिडीह  :  बगोदर के बेको की 24 वर्षीय  कोरोना संक्रमित महिला की रांची रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। हृदय संबंधित गंभीर रोग का इलाज करवाने महिला गई थी। जिसकी कोरोना जांच रिपोर्ट मे पॉजिटिव पायी गयी थी। रिम्स प्रबन्धन ने इसकी की पुष्टि की है। 

मृतका महिला के परिजनों ने बताया तीन माह से वह अपने मायके बिष्णुगढ थाना क्षेत्र के कारगालो मे रह रही थी।  वह हृदय की बिमारी से ग्रसित थी। वह रांची मे  एक प्राइवेट अस्पताल मे ईलाजरत थी।  लेकिन पैसे के अभाव के कारण ईलाज के लिए उसे रिम्स मे भर्ती कराया गया था। जहां इसकी मौत हो गई। 
बताया जाता है कि मृतक महिला 25 दिन पूर्व एक बच्चे को जन्म दी थी। बच्चा स्वस्थ है। मृतका का पति भी मुम्बई से लौटने के बाद ससुराल मे ही रह रहा था।इधर घटना की सूचना के बाद पूरे बेको गांव मे दहशत का महौल बना हुआ है।   

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें