शुक्रवार, 19 जून 2020

मुखिया समेत ग्यारह साइबर अपराधी गिरफ्तार

मुखिया समेत ग्यारह साइबर अपराधी गिरफ्तार


गिरिडीह : जिले में लॉकडाउन के दौरान पनप रहे साइबर अपराध पर लगाम कसने की दिशा में जिला पुलिस द्वारा चलाये गये मुहिम को एक बार सफलता मिली है। इसी कड़ी में जिले की पुलिस ने एक बार फिर ग्यारह साइबर अपराधी गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। एसपी सुरेंद्र कुमार झा ने शुक्रवार को एक प्रेसवार्ता कर इस बात की जानकारी दी।


एसपी ने बताया कि इन अपराधियों का सरगना एक मुखिया भी गिरफ्तार किया गया है। जो कि साइबर अपराधियों को कमीशन पर भोले भाले ग्रामीणों का एकाउंट नम्बर समेत अन्य डिटेल मुहैया करवाता था।
बताया कि गांडेय थाना क्षेत्र के मरगोडीह के पूरब स्थित जोकटियाबाद मैदान से सभी अपराधियों को रंगे हाथ  गिरफ्तार किया गया है।


एसपी श्री झा ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में सुभाष मंडल, मंटू मंडल, मुकेश कुमार मंडल, पवन कुमार मंडल, मिनेश मंडल, संदीप कुमार मंडल, वीरेंद्र मंडल, ईश्वर साव, छोटन मंडल, संतोष मंडल, गोविंद मंडल शामिल है। जिनके पास से पुलिस ने 26 मोबाइल, 33 सिम कार्ड, 19 एटीएम कार्ड, 7 पासबुक, 5 आधार/वोटर कार्ड, 4 पैन कार्ड बरामद किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें