बुधवार, 13 मई 2020

गिरिडीह में आज फिर मिले चार कोरोना पॉजिटिव, 3 डुमरी और एक जमुआ का

गिरिडीह में फिर मिले चार कोरोना पॉजिटिव, झारखण्ड में कुल 181

गिरिडीह :  गिरिडीह में लगातार बढ़ रही है कोरोना पोजेटिव की संख्या। इससे अब गिरिडीह में दहशत का माहौल होता जा रहा है। गिरिडीह में बुधवार की देर शाम चार कोरोना पोजेटिव की पुष्टि हुई है। इसके पूर्व गिरिडीह में सोमवार को तीन कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे और मंगलवार को भी गिरिडीह में 2 मरीज मिले थे। इस तरह हो रही संक्रमितों की संख्या में वृद्धि से अब गिरिडीह वासियों में एक अजीब सा खोफ उत्पन्न हो रहा है।झारखण्ड में आज बुधवार 13 मई को कुल 8 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। 

देर रात साढ़े दस बजे के बाद धनबाद के पीएमसीएच से गिरिडीह के चार कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है, जिसमें तीन डुमरी के और एक जमुआ का है। जिनमे जमुआ की संक्रमित मरीज एक महिला है। गिरिडीह के इन सभी चारो कोरोना पॉजिटिव मरीजों की जांच रिपोर्ट पीएमसीएच धनबाद से आई है।

 इससे पहले आज राँची और कोडरमा से दो -दो कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है। बुधवार को पुष्टि किये गए 8 कोरोना पॉजिटिव मरीजों के साथ ही राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 181 हो गई है।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें