जमुआ में मनायी गयी भगवान परशुरामजी की जयंती
जमुआ/गिरीडीह : जमुआ प्रखण्ड के मिर्जागंज खरगडीहा गौशाला में शनिवार को अखिल भारतीय स्वर्ण मोर्चा के तत्वावधान में भगवान विष्णु के अवतार भगवान परशुरामजी की जयंती मनाई गई। सामाजिक दूरी का अनुपालन करते हुए तस्वीर पर माल्यार्पण कर तथा दीप प्रज्वलित कर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा अर्चना किया गया।
मौके पर गौशाला समिति के सचिव सुरंजन सिंह, मीडिया प्रभारी योगेश कुमार पाण्डेय, जिला सचिव विकास मिश्रा, प्रखण्ड अध्यक्ष सुनील कुमार राय, प्रखण्ड सचिव पवन सिंह सोलंकी ,ललन कुमार राय, अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के जिला अध्यक्ष अरविंद पाण्डेय, जमुआ प्रखण्ड अध्यक्ष रंजीत पाण्डेय,सचिव पवन देव पाण्डेय आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें