हाइटेंशन का तार गिरने से उपभोक्ताओं के घर के बिजली उपकरण जले
लगी पुवाल में आग
सरिया/गिरिडीह : शनिवार की दोपहर लगभग 3 बजे सरिया थाना क्षेत्र के केसवारी गांव के मंझलाडीह टोला में हाईटेंशन बिजली तार गिरने से तबाही मच गई। इलाके के लगभग 50 से 55 घरों के मीटर, फ्रीज, टीवी, इन्वर्टर समेत अन्य बिजली उपकरण जलकर खाक हो गए।
घटना से पूरे गांव में अफ़रा तफ़री का माहौल हो गया।
इस घटना से न केवल बिजली उपकरणों को नुकसान पहुंचा बल्कि इससे मनोज ठाकुर के पुआल में भी आग लग गई। हालांकि ग्रामीण अशोक ठाकुर, संजय रजक, सज्जाद आलम, विजय रजक, पिंटू रजक, बिनोद रजक आदि ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाया। इधर घटना की जानकारी फौरन बिजली विभाग को दी गई। जिसके बाद बिजली बंद हुआ।
ग्रामीणों ने बताया कि 11 हजार का तार टूट कर 440 वोल्ट तार पर अटक गया जिस कारण से उनके घर के कई बिजली उपकरण बर्बाद हो गए।
लोगों ने इसकी सूचना बिजली विभाग को दी। बावजूद इसके विभाग के अधिकारी व कर्मचारी नहीं पहुंचे। जिससे ग्रामीणों में काफी गुस्सा दिखाई दिया।
इस शॉर्ट सर्किट में फूलचंद रजक, रूपलाल रजक, विजय रजक, महेंद्र रजक, महेश रजक, नुनुचंद रजक, राजकुमार रजक, महावीर रजक, बंटी रजक, दुलारी देवी, सारो देवी, सफू रजक, सनी रजक, शिब शंकर रजक, मनोज ठाकुर, अपील ठाकुर, कुलदीप ठाकुर, अशोक ठाकुर, राजू ठाकुर, मालती देवी, बद्री धोबी, महादेव रजक, लक्ष्मण धोबी, युगल रजक, भरत रजक, गुलो धोबी, त्रिलोकी साव, शयमलाल हज़ाम, जितेंद्र रजक आदि ग्रामीणों का ख़फ़ी नुकसान हुआ है।
हादसे की जानकारी मिलने पर पंचायत के मुखिया मनोहर यादव पहुंचे और विभाग व प्रशासन को मामले की सूचना दी। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन व विभाग से क्षतिपूर्ति की मांग की है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें