ढ़ाई सौ से अधिक म्यूजिक एलबम कर चुकें गायक व अभिनेता पंकज स्टार की रूचि फिल्मों में
गिरिडीह : गिरिडीह जिले के सियाटाँड़ के रहने वालें खोरठा भोजपुरी गायक व अभिनेता पंकज स्टार 250 से भी अधिक म्यूजिक वीडियो करने के बाद अब फिल्में करने को इच्छुक हैं।
वर्ष 2015 से अपने गायिकी और अभिनय के सफर की शुरुआत करने के बाद अब तक 42 म्यूजिक वीडियो एल्बम कर चुकें हैं। अब आनें वालें समय में पंकज ने फ़िल्म करने की बात कही। उन्होंने कहा कि काफी समय से म्यूजिक वीडियो एल्बम कर रहा हूँ पर अब फिल्मों में काम करने का मन हैं।
आपको बता दें कि पंकज ने महज 22 वर्ष की उम्र से कला के क्षेत्र में काम करने की शुरुआत की। पहला मौका धनबाद के ही प्रमोद गोराई के द्वारा मिला।जिसके वजह से पंकज प्रमोद गोराई को अपना आदर्श मानतें हैं। बीतें चार वर्षों में ही इतने म्यूजिक वीडियो एल्बम करना तारीफ के काबिल हैं।
साल के हर त्यौहार जैसे होली, छठ, सावन, दुर्गापूजा आदि मौके पर पंकज के म्यूजिक वीडियो रिलीज होते ही हैं। अब तक इनके वीडियो पर सबसे ज़्यादा 11 मिलियन से भी अधिक व्यूज आ चुकें हैं। ऐसे में कहा जा सकता हैं कि यूट्यूब पर काफी लोकप्रिय हैं पंकज स्टार। पंकज खास कर शिवा म्यूजिक और सोनाली कैसेट के लिए ही काम कर चुकें हैं। उन्होंने अपने संघर्ष को लेकर कहा कि जब उन्होंने शुरुआत की आस-पड़ोस के लोग काफी कुछ गलत बातें कहते थे।पर जैसे-जैसे पंकज सफल होतें गए लोगों की बातें और व्यवहार भी बदलता गया। पंकज ने काफी मेहनत और लगन से एक गायक और नायक के रूप में अपनी पहचान बनाई। उन्होंने कहा कि घर परिवार और दोस्तों से सपोर्ट मिला पर सपोर्ट उस प्रकार का न रहा,जिसकी ज़्यादा जरुरत थी। इस वजह से खुद ही रास्ता बना कर आगें बढ़ते गए। वर्तमान समय में पंकज गायन व अभिनय के अतिरिक्त म्यूजिकल प्रोग्राम भी करते हैं और इनका एक ग्रुप भी हैं स्टार म्यूजिकल क्लब।
[फ़िल्म पीआरओ कुमार यूडी की रिपोर्ट]
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें