जमुआ प्रंखड मे सौहार्दपूर्ण वातावरण में धुमधाम से मनाई गयी होली
दिया साम्प्रदायिक सद्भाव का संदेश
जमुआ : बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक के साथ प्रेम और भाईचारे का संदेश देने वाला त्यौहार होली जमुआ प्रखंड क्षेत्र में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर लोगों ने एक दूसरे को रंग, गुलाल व अबीर लगाया और परस्पर प्रेम का अनूठा मिसाल पेश किया। प्रसिद्ध तीर्थ स्थल झारखण्डधाम मंदिर प्रांगण और पोबी पंचमन्दिर परिसर में इस अवसर पर होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। वंही नवडीहा, मिर्जागंज, कोंदम्बरी , जमुआ , पोबी, प्रतापपुर , कारोड़ीह , चितरडीह, खरगडीहा , रेम्बा आदि जगहों पर भी लोगों ने हर्ष और उल्लास के साथ त्यौहार मनाया गया।
झांरखडधाम न्यास के अध्यक्ष सुभाष पंडा एव हिरोडीह थाना प्रभारी आर० एस० पांडे कहा कि होली का त्योहार लोगों में प्रेम बांटता है। पुराने रंजीश को भुलाकर नए सिरे से जीवन जीने की कला की सिखाती है।
इस अवसर पर जमुआ थाना प्रभारी संतोष कुमार, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी विनोद कुमार कर्मकार ,अंचलाधिकारी रामबालक कुमार , प्रमुख सुलोचना देवी, उप प्रमुख चंद्रशेखर राय ने भी जनता के साथ जमकर होली खेला। असगर अली, सुधीर कुमार द्विवेदी, योगेश कुमार पाण्डेय, सुधीर सिन्हा, सुनील वर्मा के अलावे जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवीयो, स्वयं सेवी संगठनों, राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों व पत्रकारों के द्वारा सौहार्द्र पूर्ण माहौल होली का त्योहार मनाया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें