महिला कॉलेज की व्याख्याता गीता कुमार का हुआ निधन
गिरिडीह : गिरिडीह में संचालित एक मात्र महिला कॉलेज श्री रामकृष्ण महिला कॉलेज की व्याख्याता गीता कुमार का निधन गुरुवार की सुबह 2.30बजे AIIMS, दिल्ली में इलाज के दौरान हो गयी है।
पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि दिल्ली स्थित शवदाह गृह में आज ही उनकी अंत्येष्टि होगी। शेष कार्यक्रम गिरिडीह में होगी। वह अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गयी हैं। उनकी निधन की खबर सुन उनके जानने वालों और रिश्तेदारों का तांता उनके गिरिडीह स्थित आवास पर लग गयी है। उपस्थित लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त किया है।
गीता कुमार एक मिलनसार और मृदु भाषी महिला थी। कॉलेज की व्याख्याता होने के बाद भी वह एक साधारण महिला की तरह जीवन जीने को आदि थी। उनका निधन न केवल कॉलेज परिवार के लिये बल्कि वँहा अध्ययनरत छात्राओं और गिरिडीह वासियों के लिये अपूरणीय क्षति है।
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। शत-शत नमन।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें