गुरुवार, 12 मार्च 2020

बिरनी के अस्पताल में प्रेमालाप करते प्रेमी जोड़ा धराया

अस्पताल में प्रेमालाप करते प्रेमी जोड़ा धराया

गिरिडीह : जिले के बरनी प्रखंड के एक उप स्वास्थ्य केंद्र के अंदर प्रेमी युगल को बुधवार देर रात ग्रामीणों ने रंगरलियां मनाते हुए पकड़ा। ग्रामीण उप स्वास्थ्य केंद्र के बाहर हंगामा करने लगे। वहां प्रेमी युगल की कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रेमी युगल का विवाह भी करा दिया है। उसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस व स्थानीय मुखिया को इसकी सूचना दी। आधी रात को मुखिया व थाना प्रभारी अनिल कुमार पुलिस बल के साथ उक्त गांव पहुंचे।

थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। गांव के महिला-पुरुष पहुंचे हैं। वार्ता की जा रही है। एएनएम के पति व महिला के साथ अवैध संबंध को ले पूर्व में तैयार पंचायतनामा देखा जा रहा है। दोनों अभी थाने में हैं। आवेदन मिलते ही दोषियों पर मुकदमा दर्ज होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें