एनपीआर के विरुद्ध बहुजन क्रांति मोर्चा ने किया प्रदर्शन
गिरिडीह : बहुजन क्रांति मोर्चा द्वारा बुधवार को एनपीआर बायकॉट के राष्ट्रीय आंदोलन के तहत जिले के खोरीमहुआ अनुमण्ल में रैली व प्रदर्शन कार्यक्रम के आयोजन किया। बाद में राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन खोरीमहुआ एसडीओ को सौंपा।
जिला संयोजक अरविंद पासवान ने बताया कि बुधवार को संस्था द्वारा संचालित आंदोलन के दूसरे चरण का कार्यक्रम था। जबकि आंदोलन का तीसरा चरण अगामी 18 मार्च को आहूत होगा जिसमें प्रखंड स्तरीय रैली प्रदर्शन किया जाएगा तथा चौथे चरण के तहत अगामी 26 मार्च को भारत बंद किया जाएगा। उसके बाद 1 अप्रैल से एनपीआर बायकॉट कार्यक्रम चलाया जाएगा।
रैली प्रदर्शन कार्यक्रम में बीएमपी जिला अध्यक्ष मन्सूर अंसारी ,राष्ट्रीय आदिवासी एकता परिषद से प्रेमराज हेम्ब्रम, बहुजन क्रांति मोर्चा देवरी प्रखंड संयोजक प्रकाश दास, भारतीय विद्यार्थी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष पासवान, पप्पू कुमार सुमन, भारत मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष सतीश यादव, राष्ट्रीय अत्याचार निवारण शक्ति से उमेश दास के अलावे राजेश दास, किशोरी दास, प्रोफेसर जागेश्वर यादव, शाहीद रजा, आनंदलाल बौद्ध, दीपक रजक आदि कार्यकर्ता शामिल थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें