बुधवार, 11 मार्च 2020

धनवार थाना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में दो युवक की मौत, दो घायल

सड़क दुर्घटना में दो युवक की मौत, दो घायल
धनवार : होली की देर रात हुई एक सड़क दुर्घटना में जंहा एक युवक जागेश्वर साव की घटना स्थल पर मौत हो गयी। वंही तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

जंहा इलाज के दौरान मन्टू सिंह नामक एक अन्य युवक की भी मौत हो गयी। जबकि घायल युवक राजकुमार दास की स्थिति गम्भीर रहने के कारण उसे बेहतर इलाज हेतु रांची रिम्स रेफर किया गया है और इंद्रदेव दास का इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है।

 घटना मंगलवार देर रात धनवार थाना क्षेत्र के करगाली खुर्द स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय जटहा के सामने मुख्य मार्ग की है। घटना के बाद मृतकों के परिजनों में मातम छाया हुआ है। बताया जाता है कि मृतक जागेश्वर साव की पिछले 03 मार्च 2019 को बरकट्ठा थाना क्षेत्र के दिग्वार गांव में शादी हुवी थी। 

घटना के सम्बंध में धनवार थाना प्रभारी रूपेश कुमार सिंह ने कहा कि मामले की छान-बिन की जा रही है।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें