सोमवार, 30 मार्च 2020

राशन नहीं मिलने से जनता परेशान, लगायी जिला प्रशासन से गुहार

राशन नहीं मिलने से जनता परेशान, लगायी जिला प्रशासन से गुहार
गिरिडीह : गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र के कमल जोर में इन दिनों राशन को लेकर लोगों में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है। 

जहां एक ओर वैश्विक महामारी से पूरा देश परेशान है वहीं कमल जोर के लोग राशन नहीं मिलने से त्रस्त नजर आ रहे हैं। स्थानीय कार्डधारी महिलाओं ने पीडीएस डीलर पर आरोप लगाते हुए कहा कि 2 माह पूर्व से ही राशन नहीं मिल रहा है। चालू माह को जोड़ दिया जाए तो 3 माह का राशन अब तक लोगों को सही से प्राप्त नहीं हुआ है। जबकि राशन दुकान में राशन मौजूद है बावजूद इसके राशन डीलर का दर्शन पाना लोगों के लिए दुर्लभ हो गया है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से गुहार लगाया है कि डीलर की इस मनमानी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुये उन्हें इस लॉक डाउन के समय उचित राशन उपलब्ध कराया जाय। ताकि उनका और उनके परिवार जनों का इस आपात बन्दी के दौरान जीवन यापन हो सके।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें