सोमवार, 30 मार्च 2020

बीडीओ ने पंचायतों में मास्क सेनिटाइजर एवं अन्य सामग्री का वितरण

बीडीओ ने पंचायतों में मास्क सेनिटाइजर एवं अन्य सामग्री का वितरण
जमुआ/गिरीडीह : जमुआ के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी  विनोद कुमार कर्मकार ने सोमवार को प्रखंड के सभी पंचायतों में मुखिया एवं पंचायत सचिव के बीच मास्क,सेनिटाइजर, हैंड गलफ्स एवं सेवलोन का वितरण करते हुए कहा कि जमुआ में मास्क एवं सेनिटाइजर बनाने का जिम्मा जेएसएलपीएस के प्रखंड समन्वयक को सौंपा गया है।

कहा कि अब तक जो बन पाया वो तत्काल पंचायतों में वितरण कर दिया जा रहा है,जैसे जैसे बनेगा वैसे वैसे पंचायतों को पर्याप्त मात्रा में मुहैया करवा दिया जाएगा।  वितरण के दौरान उपस्थित मुखिया एवं पंचायत सचिव को निर्देश देते हुवे कहा की आप सभी अपने अपने पंचायतों में कड़ाई से लॉक डाउन का पालन करवाएं एवं नित्य सभी को सेवलोंन,सेनिटाइजर एवं मास्क प्रयोग करने हेतु प्रेरित करें। 

 स्वच्छ भारत मिशन के प्रखंड समन्वयक अमित कुमार वर्मा ,जेएसएलपीएस के प्रखंड समन्वयक पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि आज प्रखंड के सभी 42 पंचायतों में सामग्री का वितरण किया गया जिसमें प्रति पंचायत 30 सेनिटाइजर एवं 30 मास्क तथा सेवलोन एवं हैंड गलप्स भी दिया गया है। 

उक्त अवसर  पर हरला मुखिया महेंद्र यादव,जरीडीह मुखिया रमेश कुशवाहा,नवडीहा,ओमप्रकाश महतो,पोबी मुखिया नकुल कुमार पासवान के अलावे मनरेगा बीपीओ हीरो महतो,सहायक मो.शाहिद अख्तर,नाजिर सोनू कुमार सहित विभिन्न पंचायतों के मुखिया एवं पंचायत सचिव मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें