गुरुवार, 4 सितंबर 2025

अज्ञात वाहन ने मारा टक्कर, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत

गिरिडीह (Giridih)। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पपरवाटांड स्थित समाहरणालय के समीप बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी। मृतक युवक की पहचान तुरकडीहा निवासी 22 वर्षीय संजय दास के रूप में हुई।



जानकारी के अनुसार संजय की शादी हाल ही में पपरवाटांड में हुई थी। करम पर्व को लेकर उसकी पत्नी मायके आई हुई थी। बुधवार रात वह पत्नी से मिलने बाइक से अपने ससुराल जा रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।


घटना की सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाने के एएसआई राहुल सिंह सदलबल घटनास्थल पहुंचे और मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। 


वहीं पुलिस उस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है। इधर, घटना के बाद मृतक युवक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। 


बगोदर में डिवाइडर से टकरा कर पलटी कार, एक की मौत, महिला समेत कई घायल

गिरिडीह (Giridih)। जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड हेसला मंदिर के समीप गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा घटित हुआ। हादसे में एक तेज रफ्तार चारपहिया वाहन अनियंत्रित हो डिवाइडर से जा टकरायी। घटना में एक व्यक्ति की मौत होने की सूचना है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी हैं। वहीं इस घटना में महिला समेत कई लोग घायल बताये जाते है।


घटना के बाद घटनास्थल पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गए। सूचना पाकर बगोदर थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा। 


घटना के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। घटना के सम्बंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार की रफ्तार काफी तेज थी।


इसी दौरान कार का टायर ब्लास्ट हो गया और कार अनियन्त्रित हो रेलिंग से टकरा कर पलटी गयी और दुर्घटना ग्रस्त हो गयी। बहरहाल बगोदर पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी है।





कांग्रेस जिलाध्यक्ष चयन को लेकर रायशुमारी तेज़, बेंगाबाद पहुँचे AICC पर्यवेक्षक

पूर्व मुखिया व जिला कांग्रेस प्रवक्ता अमित सिन्हा के दादा स्व लक्ष्मी नारायण प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि


गिरिडीह(Giridih)। जिला कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष चयन को लेकर जिला एवं प्रखंड स्तर तक चल रही रायशुमारी के सिलसिले में  AICC द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक, गुजरात के जमालपुर खडिया विधानसभा से विधायक एवं प्रवक्ता इमरान खेड़ावाला बेंगाबाद पहुँचे। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त सहायक पर्यवेक्षक विधायक सोना राम शिन्कु, पूर्व मंत्री जय प्रकाश भाई पटेल, कांग्रेस नेता रविंद्र झा सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेसजन भी मौजूद थे।


पर्यवेक्षक दल बेंगाबाद पहुंच सबसे पहले कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि सह जिला प्रवक्ता अधिवक्ता अमित सिन्हा के बेंगाबाद स्थित आवास पहुँचे और अमित सिन्हा के दादा, बेंगाबाद के पूर्व मुखिया रहे सामाजिक-राजनीतिक जीवन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले स्वर्गीय लक्ष्मी नारायण प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।


इसके उपरांत पर्यवेक्षक इमरान खेड़ावाला ने प्रखंड स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात कर रायशुमारी की। इस अवसर पर आमित सिन्हा ने सभी पर्यवेक्षकों का स्वागत करते हुए उनके आवास पर पधारने के लिए आभार व्यक्त किया।


इस दौरान जिला कांग्रेस के अध्यक्ष पद के कई दावेदार भी वहां पहुँचे। जिनमें सतीश केडिया, उपेंद्र सिंह, नरेश पाठक के अलावे वर्तमान जिला अध्यक्ष भी शामिल थे। रायशुमारी मे पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य नरेश वर्मा, बेंगाबाद प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल शास्त्री, चैंपियन मुखिया समीम अंसारी, क़यामुल हक, किशोर सिंह, बिरेंद्र सिंह, दीपक पाठक समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रह कर पर्यवेक्षकों के समक्ष अपनी भावनाएँ और राय रखी।


पर्यवेक्षक ने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि रायशुमारी की यह प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी और संगठन की मज़बूती के लिए कार्यकर्ताओं की राय को सर्वोपरि माना जाएगा।



मां मनसा के दरबार में मत्था टेकने से होती है श्रद्धालुओं व भक्तों की हर मन्नतें पूरी : आयोजक

जलयात्रा के साथ रानीडीह में शुरू हुआ पांच दिवसीय मां मनसा की पुजा अर्चना


विभिन्न प्रदेशों के श्रद्धालु यहाँ पहुंच मांगते हैं मन्नत, मां करती है सबों की मन्नतें पूरी


आस्था और विश्वास के साथ पूरे भक्ति भाव से पुजा सम्पन्न कराने में जुटे हैं लोग


गिरिडीह (Giridih)। सदर प्रखंड के रानीखावा पंचायत के रानीडीह में जल यात्रा के साथ ही पांच दिवसीय मां मनसा की पुजा अर्चना काफी धूम धाम से शुरू हो गयी है। जलयात्रा में काफी संख्या में महिलाएं व कुंवारी कन्याएं शामिल थी। 


जिन्होंने पूरे श्रद्धा के साथ मंदिर परिसर से नंगे पांव नदी माथे पर कलश लेकर नदी घाट तक पहुंची। जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सभी कलशों में जल भर सभी श्रद्धालु महिलाएं व युवतियां पुनः अपने माथे पर जल भरे कलश को लेकर मंदिर परिसर पहुंचे। इस दौरान ढोल नगाड़े की गूंज और मां मनसा की जय की गगनभेदी नारे से पूरा इलाका भक्तिमय हो गया था।



गौरतलब है कि रानीडीह में मां मनसा की पुजा वर्ष 1950 से शुरू हुई है। जो अनवरत जारी है। माँ मनसा अर्चना मंडली द्वारा इस वर्ष पुजन का 75 वां वर्षगांठ काफी धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह आयोजन आज जल यात्रा से शुरू हुआ है जो आगामी 8 सितम्बर को भव्य भंडारा के साथ समापन होगा। 


आयोजक मंडली के लोगों ने बताया कि इस मनसा माता मंदिर की काफी मान्यता है। यहां जो भी भक्त व श्रद्धालु पूरी आस्था और भक्ति भाव से मन्नतें मांगते हैं माँ मनसा उनकी सभी मनोकामनाओं को पूरा करती हैं। इसलिये यहां मनसा पूजा के अवसर पर न केवल गिरिडीह और पूरे झारखण्ड प्रदेश के विभिन्न जिलों के श्रद्धालु अपितु पड़ोसी राज्य बिहार व बंगाल के विभिन्न जिलों के श्रद्धालु काफी संख्या में पहुंच मां मनसा की पूजा अर्चना करते हैं और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति हेतु मां मनसा के दरबार मे अपना मत्था टेकते हैं।

               समिति के पदाधिकारी गण

इस पांच दिवसीय आयोजन को सफल बनाने में कमिटी के अध्यक्ष डॉ सन्तोष कुमार मिश्रा, सचिव संजीव मिश्रा, कोषाध्यक्ष नारायण रजक, संचालक मंडल के पुनीत विश्वकर्मा, आनंद रजक, अशोक रजक के अलावे क्षेत्र के मुखिया मोहन मंडल व शिक्षाविद अशोक कुमार मिश्रा समेत अन्य ग्रामीण पूरे भक्ति भाव से जुटे हैं।



आज 04 सितम्बर ...क्या कहते हैं आपके सितारे...कैसा रहेगा आपका दिन...! जानिए अपना राशिफल

आज का राशिफल :: 04: 09 :: 2025, गुरुवार

04 सितम्बर 2025 : आज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और गुरुवार दिन है। इस तिथि पर चंद्रमा मकर राशि में मौजूद होंगे। मकर राशि के स्वामी ग्रह शनिदेव होते हैं। इस तिथि पर उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और सौभाग्य योग का संयोग बन रहा है। द्वादशी तिथि आज पूरी रात पार कर 05 सितम्बर को अहले सुबह 04:08 AM तक जारी रहेगी। इसके बाद शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि लग जाएगी।

आज गुरूवार है। आज का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास है।  इस दिन सूर्य देव सिंह राशि में रहेंगे। वहीं चंद्रमा मकर राशि में रहेंगे। आज गुरूवार के दिन अभिजीत मुहूर्त 11:55 AM से 12:45 PM तक है। आज राहुकाल 01:55 PM से 03:29 PM तक रहेगा। आज वामन जयंती, भुवनेश्वरी जयंती और कल्की द्वादशी है। इस दिन वामन जयंती है। राजा बलि का अहंकार तोड़ने, पुन: धर्म की स्थापना करने के लिए श्रीहरि ने वामन अवतार लिया था। इस दिन ब्राह्ण देव की पूजा करने वालों को मोक्ष की प्राप्ति होती है साथ ही सांसारिक सुख मिलता है। आज वार के हिसाब से आप गुरूवार का व्रत रख सकते हैं, जो भगवान विष्णु को समर्पित होता है। गुरुवार के दिन किए गए कुछ सरल उपाय आपके जीवन में सुख, समृद्धि और गुरु कृपा बढ़ाने में सहायक हो सकते हैं। इस दिन पीले वस्त्र पहनें और भगवान विष्णु व बृहस्पति देव की पूजा करें। पीले फूल, चने की दाल और केले का भोग अर्पित करें। केले के पेड़ को जल चढ़ाएं और बृहस्पति मंत्र "ॐ बृं बृहस्पतये नमः" का जाप करें। अगर विवाह में देरी हो रही है तो गुरुवार को व्रत रखें और लक्ष्मी नारायण की पूजा करें। किसी गरीब ब्राह्मण को पीली चीजों का दान करना भी बहुत शुभ फल देता है।

चित्रगुप्तवार__आज के दिन को चित्रगुप्तवार भी कहते है। यह दिन ब्रम्हा जी के काया से उत्पन्न भगवान श्री चित्रगुप्त का दिन है। आज के दिन संसार के समस्त प्राणियों के कर्मों का लेखा जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त की पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना करें। चित्रगुप्त स्तुति एवं चित्रगुप्त चालीसा का पाठ करें। भगवान चित्रगुप्त की पूरे भक्ति भाव से आरती करें। आपके सभी कष्टों का निवारण होगा। घर मे सुख समृद्धि आयेगी। आपके यश और कृति में वृद्धि होगी। दिन शुभ व मंगलमय होगा।

वामन जयंती__ वामन जयंती भगवान विष्णु के वामन अवतार के जन्मदिवस के रूप में मनाई जाती है, जो भाद्रपद शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को पड़ती है। भगवान विष्णु के दशावतार में से पांचवें अवतार वामन थे, जो त्रेता युग के पहले अवतार भी थे। वामन अवतार से पहले भगवान विष्णु के चार अवतार पशु रूप में थे - मत्स्य, कूर्म, वराह और नृसिंह। वामन अवतार मानव रूप में भगवान विष्णु का पहला अवतार था। इस अवतार में भगवान विष्णु ने माता अदिति और ऋषि कश्यप के पुत्र के रूप में जन्म लिया था, जो भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष द्वादशी को श्रवण नक्षत्र में अभिजित मुहूर्त में हुआ था। वामन जयंती के दिन भगवान विष्णु के वामन रूप की पूजा करने से कई लाभ प्राप्त होते हैं। इस दिन पूजा करने से मनुष्य के अंदर से अहंकार की भावना खत्म हो जाती है और आत्मबल में वृद्धि होती है, जिससे हर क्षेत्र में सफलता मिलती है। इसके अलावा, वामन द्वादशी के दिन भगवान वामन की पूजा करने से बुरे कर्मों से छुटकारा मिल सकता है और जीवन में सकारात्मकता आती है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से भक्तों को शांति, सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है।

भुवनेश्वरी जयंती   भाद्रपद शुक्ल द्वादशी के दिन भुवनेश्वरी जयंती मनाई जाती है, जो दस महाविद्याओं में से चतुर्थ महाविद्या हैं। देवी भुवनेश्वरी भुवनेश्वर रूद्र की शक्ति के रूप में वर्णित की गई हैं और अपने भक्तों को अभय और विभिन्न सिद्धियां प्रदान करती हैं। गृहस्थजन सन्तान प्राप्ति की कामना से देवी भुवनेश्वरी की आराधना करते हैं। देवी पुराण के अनुसार, मूल प्रकृति स्वयं देवी भुवनेश्वरी के रूप में विद्यमान हैं और उन्हें वामा, ज्येष्ठा, रौद्री आदि नामों से भी जाना जाता है। देवी भुवनेश्वरी सम्पूर्ण सृष्टि की अधिष्ठात्री हैं और अपने भक्तों को सन्तान, धन, ज्ञान और सौभाग्य प्रदान करती हैं। वह मणिद्वीप पर निवास करती हैं और महानिर्वाण तन्त्र के अनुसार, समस्त महाविद्यायें उनकी सेवा में तत्पर रहती हैं। भुवनेश्वरी जयंती के दिन देवी भुवनेश्वरी की पूजा करने के लिए स्नान आदि से निवृत्त होकर उनके आसन को सजाएं और पंचामृत से स्नान कराएं। देवी को पुष्प, रुद्राक्ष की माला, फल और मिष्ठान का भोग लगाएं। लाल वस्त्र, लाल चंदन, रुद्राक्ष की माला और लाल पुष्प चढ़ाने से देवी प्रसन्न होती हैं और इच्छित वरदान देती हैं। इस दिन कन्या पूजन और गौ सेवा करना विशेष फलदायक है। संध्या के समय दीपदान और रात्रि में देवी के मंत्रों का उच्चारण और पाठ करना भी लाभकारी होता है। इन उपायों को करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।



आज का पंचांग:04 सितम्बर2025, दिन: गुरुवार    युगाब्द      : 5127     विक्रम संवत : 2082          शक संवत : 1947      ऋतु :  वर्षा                          मास        :  भाद्रपद     पक्ष  :  शुक्ल पक्ष           सूर्योदय : 06: 01 AM, सूर्यास्त : 06: 39 PM        तिथि : द्वादशी 04:08 AM तक उपरांत त्रयोदशी        नक्षत्र : उत्तराषाढ़ा 11:43 PM तक उपरांत श्रवण    राहुकाल :01:55 PM से 03: 29 PM तक              चन्द्रमा : मकर राशि पर संचार करेगा                         व्रत/त्यौहार : गुरुवार व्रत, चित्रगुप्तवार, वामन जयंती, भुवनेश्वरी जयंती और कल्की द्वादशी



आज :: 04 :: 09 :: 2025 का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ): आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। मन में किसी के प्रति ईर्ष्या न रखें और अगर आप अपनी किसी शारीरिक समस्या को दबाते हैं, तो आगे चलकर वह आपके लिए नई समस्या खड़ी कर सकती है। आपको अपने करीबी रिश्तेदारों से मिलने का भी मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन भी सुलझ जाएगी, जिसके चलते दोनों एक-दूसरे के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो): भाग्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आप अपनी आय बढ़ाने के स्रोतों पर पूरा ध्यान देंगे। कोर्ट-कचहरी से जुड़े किसी मामले में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। अगर किसी के साथ आपकी अनबन चल रही थी, तो वह भी बातचीत से सुलझ जाएगी। कामकाज को लेकर आप अपने भाई-बहनों से कुछ मदद ले सकते हैं। आज आपके दोस्तों की संख्या में भी बढ़ोतरी होगी।


मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा): आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को किसी भी काम को लेकर ज़्यादा उत्साहित नहीं होना चाहिए। आप अपने जीवन स्तर को बेहतर बनाने की पूरी कोशिश करेंगे, जिसके चलते आप कुछ नई चीज़ें और अच्छा खाना भी खरीद सकते हैं। अपने काम में कोई बदलाव न करें। लंबे समय से चली आ रही कड़वाहट को साथ बैठकर सुलझाने की कोशिश करें।


कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो): आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप कोई नया काम शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं, आपको कुछ अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी। आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर रहेगी। आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं। आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिताएँगे। काम के सिलसिले में आपको किसी की मदद लेनी पड़ सकती है, जो आपको आसानी से मिल जाएगी। आपको अपने पिता की कही कोई बात बुरी लग सकती है।


सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। अगर आप वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बनाए रखेंगे, तो आपको अपने भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। विरोधी आपके काम में रुकावटें डालने की कोशिश करेंगे, लेकिन वे आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। अपने बच्चों की संगति पर विशेष ध्यान दें। आप कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। अगर आपको अपनी नौकरी में कोई समस्या आ रही थी, तो आप कहीं और आवेदन करने के बारे में सोचेंगे।


कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): आज आपकी कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई उपहार भी ला सकते हैं। आप अपने माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालेंगे। अगर कार्यक्षेत्र में किसी काम को लेकर आपको कोई परेशानी आ रही है, तो बॉस से इस बारे में बात ज़रूर करें, रिश्ते बेहतर होंगे। आप अपने व्यवसाय को किसी और जगह ले जाने की कोशिश करेंगे। आपको वाहनों का प्रयोग थोड़ी सावधानी से करना होगा।


तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): आज का दिन आपके लिए बढ़ते ख़र्चों पर नियंत्रण रखने का रहेगा। नौकरीपेशा लोग अपने काम में काफ़ी व्यस्त रहेंगे। आपके कुछ ख़र्चे ऐसे होंगे जिन्हें न चाहते हुए भी आपको उठाना पड़ेगा। संतान के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, जिससे आपको परेशानी होगी। किसी पारिवारिक मामले को लेकर आप ज़्यादा परेशान रहेंगे। घूमते-फिरते आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। आप अपने व्यवसाय में कुछ बदलाव कर सकते हैं।


वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): आज किसी काम को लेकर आपके मन में उथल-पुथल रहेगी। आपको अपनी मेहनत पर भरोसा रखना होगा। सामाजिक गतिविधियों में आपकी काफ़ी रुचि रहेगी। आपको अपने काम का थोड़ा ध्यान रखना होगा और अपने गुस्से पर काबू रखने की पूरी कोशिश करनी होगी। आपको कुछ अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी। व्यापार में किसी भी समस्या के बारे में आपको अपने पार्टनर से बात करनी होगी, तभी आपको किसी भी काम में आगे बढ़ना चाहिए।


धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे): आज का दिन आपके लिए काफ़ी व्यस्त रहने वाला है। अपने ज़रूरी कामों को कल तक टालने से बचें। अगर आप पारिवारिक मामलों को मिलकर सुलझाएँगे, तो आपके लिए बेहतर होगा। जीवनसाथी के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। किसी बात को लेकर मन परेशान रहेगा, जिसे आप अपने पिता से साझा कर सकते हैं। अगर आपको अपने किसी काम को पूरा करने में कोई समस्या आ रही थी, तो वह पूरा हो सकता है। बिना पूछे अपने आस-पड़ोस में किसी को सलाह न दें।


मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी): आज का दिन आपके लिए ज़िम्मेदारी से काम करने का दिन होगा। आपको किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। अगर आप कोई निवेश करते हैं, तो उसमें आपको अच्छा मुनाफ़ा होगा। अपने खान-पान की आदतों में बदलाव लाएँ। आपको किसी भी काम में लापरवाही बरतने से बचना होगा और अपनी इच्छा पूरी होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। दाम्पत्य जीवन में समानता बनी रहेगी। आज आपको काम के सिलसिले में काफी भागदौड़ भी करनी पड़ेगी।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। आपको अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी और के मामले में बेवजह न बोलें। आध्यात्मिक कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की संभावना है। आपको अपना काम समय पर पूरा करना होगा। किसी दूर के रिश्तेदार की याद आ सकती है। छात्र नौकरी से संबंधित किसी कोर्स की परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची): सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। मान-सम्मान में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आर्थिक दृष्टि से भी आपको अपने कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी के लिए कोई अच्छा प्रस्ताव भी आ सकता है। माता-पिता के साथ किसी संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए। किसी काम से अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।


कृपया ध्यान दें👉

      यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


        🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷


बुधवार, 3 सितंबर 2025

आज 03 सितम्बर ...क्या कहते हैं आपके सितारे...कैसा रहेगा आपका दिन...! जानिए अपना राशिफल

आज का राशिफल :: 03: 09 :: 2025, बुधवार

03 सितम्बर 2025 : आज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और बुधवार दिन है। आज एकदशी यानी परिवर्तिनी एकादशी का व्रत है। ये व्रत वाजपेय यज्ञ के समान फल देता है। ऐसे में श्रीहरि की कृपा प्राप्त करने के लिए इस दिन केसर युक्त दूध से विष्णु जी का अभिषेक करें। परिवर्तिनी एकादशी आर्थिक तंगी से छुटकारा पाना चाहते हैं तो सुबह के समय परिवर्तिनी एकादशी के दिन पीपल के पेड़ में जल अर्पित करें और शाम को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इससे आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।एकादशी तिथि आज रात पार कर 4 सितम्बर अहले सुबह 04:21 AM तक जारी रहेगी। इसके बाद शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि लग जाएगी।

आज बुधवार दिन है। इस दिन सूर्य देव सिंह राशि में रहेंगे। वहीं चंद्रमा 4 सितम्बर अहले सुबह 05:21 AM बजे तक धनु राशि में रहेंगे। इसके बाद मकर राशि में गोचर करेंगे। आज अभिजीत मुहूर्त नहीं है। आज वार के हिसाब से आप बुधवार का व्रत रख सकते हैं, जो भगवान गणेश को समर्पित होता है। बुधवार के दिन भगवान गणेश की आराधना करने से बुद्धि, वाणी और व्यापार में सफलता मिलती है। इस दिन हरे वस्त्र पहनना और हरे रंग की चीजों का दान करना शुभ माना जाता है। प्रातः स्नान कर गणेश जी को दूर्वा, मोदक और हरे फूल अर्पित करें तथा "ॐ गं गणपतये नमः" मंत्र का 108 बार जाप करें। विद्यार्थियों, व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों के लिए यह दिन विशेष लाभदायक होता है। साथ ही, गाय को हरा चारा खिलाना और कन्याओं को हरे फल या मिठाई देना भी शुभफलदायी होता है। यह उपाय मानसिक स्पष्टता, संचार कौशल और आर्थिक स्थिरता बढ़ाने में सहायक होते हैं।

परिवर्तिनी एकादशी - एकादशी के दिन कुछ खास उपाय करके आप अपने जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बढ़ा सकते हैं। इस दिन भगवान विष्णु को केसर का तिलक लगाकर “ॐ नमो भगवते वामनाय” मंत्र का 11 बार जाप करें, इससे आत्मबल और पराक्रम बढ़ेगा। पारिवारिक सुख के लिए तुलसी के पौधे में दूध चढ़ाएं और श्रद्धा से प्रणाम करें। व्यापार में लाभ के लिए विष्णु जी को लड्डू का भोग लगाएं और प्रसाद बच्चों में बांटें। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए जौ या गेहूं की रोटी पर मीठा दही रखकर गाय को खिलाएं। दांपत्य जीवन मधुर बनाने हेतु भगवान विष्णु को माखन-मिश्री का भोग लगाकर “ॐ नमो भगवते नारायणाय” मंत्र की एक माला जपें।



आज का पंचांग:03 सितम्बर2025, दिन: बुधवार    युगाब्द      : 5127     विक्रम संवत : 2082          शक संवत : 1947      ऋतु :  वर्षा        मास        :  भाद्रपद     पक्ष  :  शुक्ल पक्ष           सूर्योदय : 06: 00 AM, सूर्यास्त : 06: 40 PM      तिथि : एकादशी 04:22 AM तक उपरांत द्वादशी  नक्षत्र : पूर्वाषाढ़ा 11:08 PM तक उपरांत उत्तराषाढ़ा.  राहुकाल :12:20 PM से 01: 55 PM तक              चन्द्रमा : धनु राशि पर 05:21 AM तक उपरांत मकर राशि पर संचार करेगा                                         व्रत/त्यौहार : बुधवार व्रत, पार्ष्व एकादशी, करम एकादशी



आज :: 03 :: 09 :: 2025 का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ): निवेश संबंधी किसी भी मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। काम को लेकर जल्दबाजी न दिखाएँ। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बिताएँगे। व्यापार करने वाले लोग अपनी कमाई बढ़ाने पर पूरा ध्यान देंगे। आप पूरे जोश के साथ अपने काम में जुटेंगे, जिससे आपका काम आसानी से पूरा हो जाएगा, लेकिन आपका स्वास्थ्य आपको परेशान कर सकता है। अगर आप किसी से पैसे उधार लेते हैं, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। आपको अपने बच्चे के मन में चल रही उलझन को जानने की कोशिश करनी होगी।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो): आज का दिन आपके लिए अपने काम की योजनाएँ बनाने का रहेगा। आपके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। अगर आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी दूर हो जाएगी। घूमते-फिरते आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। आप अपने किसी काम से यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी। आपकी किसी बात को लेकर परिवार के सदस्यों से बहस हो सकती है।


मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा): आज आप अपने काम को बेहतर बनाने की पूरी कोशिश करेंगे। अपनी जीवनशैली को बेहतर बनाने में आप कोई कसर नहीं छोड़ेंगे और परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। अगर किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी दूर हो जाएगी। आपको अपने पिता की बातों पर पूरा ध्यान देना होगा। आप अपने किसी सहकर्मी से काम के बारे में बात कर सकते हैं। आपके बॉस आपके सुझावों से बहुत प्रसन्न होंगे।



कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो): आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप कोई नया वाहन खरीद सकते हैं, जो आपके लिए शुभ रहेगा। अगर आप किसी काम के लिए लोन के लिए आवेदन कर रहे थे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। किसी सरकारी काम के पूरा होने में समस्या आ सकती है। आप अपने किसी दोस्त की मदद के लिए कुछ पैसों का इंतजाम भी कर सकते हैं। आपका कोई पुराना लेन-देन आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है।


सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। व्यापार में अच्छा मुनाफ़ा मिलने से आप खुश रहेंगे। शेयर बाज़ार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को अपने सहकर्मी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। अविवाहित लोगों की अपने जीवनसाथी से मुलाक़ात हो सकती है। आध्यात्मिक कार्यों में आपकी काफ़ी रुचि रहेगी। साझेदारी में कोई काम करना आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपने घर में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं।


कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। नौकरीपेशा लोग अपने काम के प्रति काफ़ी समर्पित रहेंगे, जिससे उनके बॉस भी काफ़ी प्रसन्न होंगे। विद्यार्थियों का पढ़ाई में काफ़ी मन लगेगा। आपको अपने ज़रूरी ख़र्चों पर भी नियंत्रण रखना होगा। दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर थोड़ा नियंत्रण रखना चाहिए। किसी की सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा करने से बचना होगा। आपका कोई विरोधी आपको नुकसान पहुँचाने की कोशिश कर सकता है।



तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): आज का दिन आपके लिए अपने ख़र्चों की योजना बनाने का दिन होगा। आप अपनी व्यावसायिक योजनाओं का अच्छा लाभ उठा सकते हैं। आप अपने जीवनसाथी को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं। अपने काम को कल पर टालने से बचें। आपको अपने पारिवारिक रिश्तों में थोड़ा संयम रखना होगा। बेवजह गुस्सा न करें और अपने ख़र्चों की योजना बनाएँ।


वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): आज का दिन आपके लिए आर्थिक मामलों में थोड़ा संयमित रहने का दिन होगा। अगर आपके आस-पड़ोस में कोई विवाद चल रहा था, तो वह भी दूर हो जाएगा। आपको अपने खान-पान पर पूरा ध्यान देना होगा। पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याओं से काफी हद तक छुटकारा मिलेगा। आपको अपने ख़र्चों का बजट बनाना होगा। लंबे समय के बाद किसी पुराने दोस्त से मिलकर आपको खुशी होगी। आपका विरोधी आपको नुकसान पहुँचाने की कोशिश कर सकता है।


धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे): आज का दिन आपके लिए सुख-समृद्धि बढ़ाने वाला है। आपकी खुशियाँ बढ़ेंगी और आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता ज़रूर मिलेगी। आपको कोई पुरस्कार आदि भी मिल सकता है। अगर आप अपने व्यवसाय की योजनाओं को लेकर चिंतित थे, तो वह भी दूर हो जाएगा। छात्रों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से मुक्ति मिलेगी। अगर आप कोई संपत्ति खरीदने की योजना बना रहे थे, तो आपकी वह इच्छा भी पूरी हो सकती है।



मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी): आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। अगर आपके मन में किसी काम को लेकर कोई संशय है, तो उस काम को बिल्कुल भी आगे न बढ़ाएँ। आपके पिता की कोई बात आपको बुरी लग सकती है। आप कोई नया काम करने की योजना भी बनाएंगे। आपको किसी भी वाद-विवाद की स्थिति से दूर रहना होगा। आप किसी मनोरंजन कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। घूमते-फिरते आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपका कोई सहकर्मी आपको नुकसान पहुँचाने की कोशिश कर सकता है। आपके खर्चे भी ज़्यादा होंगे, जिससे आपकी चिंताएँ बढ़ेंगी। संतान पक्ष से आपको कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। आपकी पुरानी गलती उजागर होने से आप खुश होंगे। आपको अपने किसी सहकर्मी की कही कोई बात बुरी लग सकती है। आपको अपने स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देने की ज़रूरत है।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची): आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप अच्छे काम करने के लिए तत्पर रहेंगे और अच्छे विचारों के साथ आगे बढ़ेंगे। सामाजिक कार्यों में आप आगे बढ़ेंगे। व्यापार में दीर्घकालिक योजनाओं को गति मिलेगी। आपको कोई सरकारी टेंडर मिल सकता है, जिससे आप खुश होंगे। आप परिवार के किसी सदस्य के लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट ला सकते हैं। अगर आपका पैसा रुका हुआ था, तो वह भी आपको मिल जाएगा।



कृपया ध्यान दें👉

      यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


        🌷आपका दिन मंगलमय हो🌷


मंगलवार, 2 सितंबर 2025

महज 200 रुपये के विवाद में मकशुद ने की थी अनाउल की चाक़ू मार कर हत्या

गिरिडीह (Giridih)। बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मुण्डराडीह गांव निवासी अनाउल अंसारी की चाकू मार हत्या करने का आरोपी मकशुद अंसारी को पुलिस ने घटना के महज 12 घण्टे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। उक्त जानकारी सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में प्रेसवार्ता कर दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने हत्यारोपी के निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त धारदार चाकू, आरोपी का मोबाइल, खून से सने उसके कपड़े और घटना स्थल से खून से सना मिट्टी बरामद किया है।



उन्होंने बताया कि महज 200 रुपये के विवाद में मकशुद ने अनाउल की चाकू मार हत्या कर दी थी। बताया कि सोमवार की रात बकाया पैसा मांगने को लेकर दोनो के बीच हुई मारपीट हुई थी। विवाद इतना बढ़ा कि मकशुद ने अनाउल अंसारी को चाकु से मार दिया। घटना में अनाउल गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे लेकर परिजन इलाज हेतु गिरिडीह सदर अस्पताल ले जा रहे थे। लेकिन रास्ते मे ही उसकी मौत हो गयी।


एसडीपीओ ने बताया कि घटना से अवगत होते ही पुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार ने कांड का उद्भेदन और आरोपी की गिरफ्तारी हेतु एसआईटी का गठन किया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अशगन्दो जंगल के पास से आरोपी मकशुद को गिरफ्तार कर लिया।



डॉ आई अहमद मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारी तेज, टूर्नामेंट 14 को

गिरिडीह (Giridih)। आगामी 14 सितंबर को होने वाले डॉ आई अहमद मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारियां काफी जोर शोर से चल रही हैं। इसी कड़ी में गिरिडीह झामुमो युवा जिला सचिव फरदीन इम्तियाज अहमद मंगलवार को गांधी मैदान तेलोडीह पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया।


इस दौरान उन्होंने टूर्नामेंट आयोजक कमेटी के संरक्षक, अध्यक्ष सहित अन्य सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों संग बैठक कर मैदान की तैयारी, दर्शकों के बैठने की व्यवस्था, पार्किंग स्थल और अन्य आवश्यक प्रबंधों पर विचार विमर्श किया।


गौरतलब है कि यह टूर्नामेंट जिले का सबसे बड़ा और राज्य के प्रमुख आयोजनों में से एक है। हर साल हजारों की संख्या में दर्शक इस मैच को देखने यहां पहुंचते हैं और खेल देख रोमांचित होते हैं। आयोजकों का कहा कि खिलाड़ियों और दर्शकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए हर स्तर पर तैयारी की जा रही है। यह टूर्नामेंट खेल को बढ़ावा देने और युवाओं को खेल की मुख्यधारा से जोड़ने का एक प्रयास है।


मौके पर तेलोडीह पंचायत के मुखिया शब्बीर आलम ने सभी खेल प्रेमियों से आगामी 14 सितंबर को गांधी मैदान पहुंचकर टूर्नामेंट का आनंद लेने की अपील किया है। वहीं टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष रिजवान आलम उर्फ पप्पू ने भी टूर्नामेंट को सफल बनाने हेतु स्थानीय लोगों सहित सभी से सहयोग की अपील की है।