गुरुवार, 4 सितंबर 2025

आज 04 सितम्बर ...क्या कहते हैं आपके सितारे...कैसा रहेगा आपका दिन...! जानिए अपना राशिफल

आज का राशिफल :: 04: 09 :: 2025, गुरुवार

04 सितम्बर 2025 : आज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और गुरुवार दिन है। इस तिथि पर चंद्रमा मकर राशि में मौजूद होंगे। मकर राशि के स्वामी ग्रह शनिदेव होते हैं। इस तिथि पर उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और सौभाग्य योग का संयोग बन रहा है। द्वादशी तिथि आज पूरी रात पार कर 05 सितम्बर को अहले सुबह 04:08 AM तक जारी रहेगी। इसके बाद शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि लग जाएगी।

आज गुरूवार है। आज का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास है।  इस दिन सूर्य देव सिंह राशि में रहेंगे। वहीं चंद्रमा मकर राशि में रहेंगे। आज गुरूवार के दिन अभिजीत मुहूर्त 11:55 AM से 12:45 PM तक है। आज राहुकाल 01:55 PM से 03:29 PM तक रहेगा। आज वामन जयंती, भुवनेश्वरी जयंती और कल्की द्वादशी है। इस दिन वामन जयंती है। राजा बलि का अहंकार तोड़ने, पुन: धर्म की स्थापना करने के लिए श्रीहरि ने वामन अवतार लिया था। इस दिन ब्राह्ण देव की पूजा करने वालों को मोक्ष की प्राप्ति होती है साथ ही सांसारिक सुख मिलता है। आज वार के हिसाब से आप गुरूवार का व्रत रख सकते हैं, जो भगवान विष्णु को समर्पित होता है। गुरुवार के दिन किए गए कुछ सरल उपाय आपके जीवन में सुख, समृद्धि और गुरु कृपा बढ़ाने में सहायक हो सकते हैं। इस दिन पीले वस्त्र पहनें और भगवान विष्णु व बृहस्पति देव की पूजा करें। पीले फूल, चने की दाल और केले का भोग अर्पित करें। केले के पेड़ को जल चढ़ाएं और बृहस्पति मंत्र "ॐ बृं बृहस्पतये नमः" का जाप करें। अगर विवाह में देरी हो रही है तो गुरुवार को व्रत रखें और लक्ष्मी नारायण की पूजा करें। किसी गरीब ब्राह्मण को पीली चीजों का दान करना भी बहुत शुभ फल देता है।

चित्रगुप्तवार__आज के दिन को चित्रगुप्तवार भी कहते है। यह दिन ब्रम्हा जी के काया से उत्पन्न भगवान श्री चित्रगुप्त का दिन है। आज के दिन संसार के समस्त प्राणियों के कर्मों का लेखा जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त की पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना करें। चित्रगुप्त स्तुति एवं चित्रगुप्त चालीसा का पाठ करें। भगवान चित्रगुप्त की पूरे भक्ति भाव से आरती करें। आपके सभी कष्टों का निवारण होगा। घर मे सुख समृद्धि आयेगी। आपके यश और कृति में वृद्धि होगी। दिन शुभ व मंगलमय होगा।

वामन जयंती__ वामन जयंती भगवान विष्णु के वामन अवतार के जन्मदिवस के रूप में मनाई जाती है, जो भाद्रपद शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को पड़ती है। भगवान विष्णु के दशावतार में से पांचवें अवतार वामन थे, जो त्रेता युग के पहले अवतार भी थे। वामन अवतार से पहले भगवान विष्णु के चार अवतार पशु रूप में थे - मत्स्य, कूर्म, वराह और नृसिंह। वामन अवतार मानव रूप में भगवान विष्णु का पहला अवतार था। इस अवतार में भगवान विष्णु ने माता अदिति और ऋषि कश्यप के पुत्र के रूप में जन्म लिया था, जो भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष द्वादशी को श्रवण नक्षत्र में अभिजित मुहूर्त में हुआ था। वामन जयंती के दिन भगवान विष्णु के वामन रूप की पूजा करने से कई लाभ प्राप्त होते हैं। इस दिन पूजा करने से मनुष्य के अंदर से अहंकार की भावना खत्म हो जाती है और आत्मबल में वृद्धि होती है, जिससे हर क्षेत्र में सफलता मिलती है। इसके अलावा, वामन द्वादशी के दिन भगवान वामन की पूजा करने से बुरे कर्मों से छुटकारा मिल सकता है और जीवन में सकारात्मकता आती है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से भक्तों को शांति, सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है।

भुवनेश्वरी जयंती   भाद्रपद शुक्ल द्वादशी के दिन भुवनेश्वरी जयंती मनाई जाती है, जो दस महाविद्याओं में से चतुर्थ महाविद्या हैं। देवी भुवनेश्वरी भुवनेश्वर रूद्र की शक्ति के रूप में वर्णित की गई हैं और अपने भक्तों को अभय और विभिन्न सिद्धियां प्रदान करती हैं। गृहस्थजन सन्तान प्राप्ति की कामना से देवी भुवनेश्वरी की आराधना करते हैं। देवी पुराण के अनुसार, मूल प्रकृति स्वयं देवी भुवनेश्वरी के रूप में विद्यमान हैं और उन्हें वामा, ज्येष्ठा, रौद्री आदि नामों से भी जाना जाता है। देवी भुवनेश्वरी सम्पूर्ण सृष्टि की अधिष्ठात्री हैं और अपने भक्तों को सन्तान, धन, ज्ञान और सौभाग्य प्रदान करती हैं। वह मणिद्वीप पर निवास करती हैं और महानिर्वाण तन्त्र के अनुसार, समस्त महाविद्यायें उनकी सेवा में तत्पर रहती हैं। भुवनेश्वरी जयंती के दिन देवी भुवनेश्वरी की पूजा करने के लिए स्नान आदि से निवृत्त होकर उनके आसन को सजाएं और पंचामृत से स्नान कराएं। देवी को पुष्प, रुद्राक्ष की माला, फल और मिष्ठान का भोग लगाएं। लाल वस्त्र, लाल चंदन, रुद्राक्ष की माला और लाल पुष्प चढ़ाने से देवी प्रसन्न होती हैं और इच्छित वरदान देती हैं। इस दिन कन्या पूजन और गौ सेवा करना विशेष फलदायक है। संध्या के समय दीपदान और रात्रि में देवी के मंत्रों का उच्चारण और पाठ करना भी लाभकारी होता है। इन उपायों को करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।



आज का पंचांग:04 सितम्बर2025, दिन: गुरुवार    युगाब्द      : 5127     विक्रम संवत : 2082          शक संवत : 1947      ऋतु :  वर्षा                          मास        :  भाद्रपद     पक्ष  :  शुक्ल पक्ष           सूर्योदय : 06: 01 AM, सूर्यास्त : 06: 39 PM        तिथि : द्वादशी 04:08 AM तक उपरांत त्रयोदशी        नक्षत्र : उत्तराषाढ़ा 11:43 PM तक उपरांत श्रवण    राहुकाल :01:55 PM से 03: 29 PM तक              चन्द्रमा : मकर राशि पर संचार करेगा                         व्रत/त्यौहार : गुरुवार व्रत, चित्रगुप्तवार, वामन जयंती, भुवनेश्वरी जयंती और कल्की द्वादशी



आज :: 04 :: 09 :: 2025 का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ): आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। मन में किसी के प्रति ईर्ष्या न रखें और अगर आप अपनी किसी शारीरिक समस्या को दबाते हैं, तो आगे चलकर वह आपके लिए नई समस्या खड़ी कर सकती है। आपको अपने करीबी रिश्तेदारों से मिलने का भी मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन भी सुलझ जाएगी, जिसके चलते दोनों एक-दूसरे के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो): भाग्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आप अपनी आय बढ़ाने के स्रोतों पर पूरा ध्यान देंगे। कोर्ट-कचहरी से जुड़े किसी मामले में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। अगर किसी के साथ आपकी अनबन चल रही थी, तो वह भी बातचीत से सुलझ जाएगी। कामकाज को लेकर आप अपने भाई-बहनों से कुछ मदद ले सकते हैं। आज आपके दोस्तों की संख्या में भी बढ़ोतरी होगी।


मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा): आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को किसी भी काम को लेकर ज़्यादा उत्साहित नहीं होना चाहिए। आप अपने जीवन स्तर को बेहतर बनाने की पूरी कोशिश करेंगे, जिसके चलते आप कुछ नई चीज़ें और अच्छा खाना भी खरीद सकते हैं। अपने काम में कोई बदलाव न करें। लंबे समय से चली आ रही कड़वाहट को साथ बैठकर सुलझाने की कोशिश करें।


कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो): आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप कोई नया काम शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं, आपको कुछ अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी। आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर रहेगी। आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं। आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिताएँगे। काम के सिलसिले में आपको किसी की मदद लेनी पड़ सकती है, जो आपको आसानी से मिल जाएगी। आपको अपने पिता की कही कोई बात बुरी लग सकती है।


सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। अगर आप वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बनाए रखेंगे, तो आपको अपने भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। विरोधी आपके काम में रुकावटें डालने की कोशिश करेंगे, लेकिन वे आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। अपने बच्चों की संगति पर विशेष ध्यान दें। आप कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। अगर आपको अपनी नौकरी में कोई समस्या आ रही थी, तो आप कहीं और आवेदन करने के बारे में सोचेंगे।


कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): आज आपकी कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई उपहार भी ला सकते हैं। आप अपने माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालेंगे। अगर कार्यक्षेत्र में किसी काम को लेकर आपको कोई परेशानी आ रही है, तो बॉस से इस बारे में बात ज़रूर करें, रिश्ते बेहतर होंगे। आप अपने व्यवसाय को किसी और जगह ले जाने की कोशिश करेंगे। आपको वाहनों का प्रयोग थोड़ी सावधानी से करना होगा।


तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): आज का दिन आपके लिए बढ़ते ख़र्चों पर नियंत्रण रखने का रहेगा। नौकरीपेशा लोग अपने काम में काफ़ी व्यस्त रहेंगे। आपके कुछ ख़र्चे ऐसे होंगे जिन्हें न चाहते हुए भी आपको उठाना पड़ेगा। संतान के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, जिससे आपको परेशानी होगी। किसी पारिवारिक मामले को लेकर आप ज़्यादा परेशान रहेंगे। घूमते-फिरते आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। आप अपने व्यवसाय में कुछ बदलाव कर सकते हैं।


वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): आज किसी काम को लेकर आपके मन में उथल-पुथल रहेगी। आपको अपनी मेहनत पर भरोसा रखना होगा। सामाजिक गतिविधियों में आपकी काफ़ी रुचि रहेगी। आपको अपने काम का थोड़ा ध्यान रखना होगा और अपने गुस्से पर काबू रखने की पूरी कोशिश करनी होगी। आपको कुछ अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी। व्यापार में किसी भी समस्या के बारे में आपको अपने पार्टनर से बात करनी होगी, तभी आपको किसी भी काम में आगे बढ़ना चाहिए।


धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे): आज का दिन आपके लिए काफ़ी व्यस्त रहने वाला है। अपने ज़रूरी कामों को कल तक टालने से बचें। अगर आप पारिवारिक मामलों को मिलकर सुलझाएँगे, तो आपके लिए बेहतर होगा। जीवनसाथी के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। किसी बात को लेकर मन परेशान रहेगा, जिसे आप अपने पिता से साझा कर सकते हैं। अगर आपको अपने किसी काम को पूरा करने में कोई समस्या आ रही थी, तो वह पूरा हो सकता है। बिना पूछे अपने आस-पड़ोस में किसी को सलाह न दें।


मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी): आज का दिन आपके लिए ज़िम्मेदारी से काम करने का दिन होगा। आपको किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। अगर आप कोई निवेश करते हैं, तो उसमें आपको अच्छा मुनाफ़ा होगा। अपने खान-पान की आदतों में बदलाव लाएँ। आपको किसी भी काम में लापरवाही बरतने से बचना होगा और अपनी इच्छा पूरी होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। दाम्पत्य जीवन में समानता बनी रहेगी। आज आपको काम के सिलसिले में काफी भागदौड़ भी करनी पड़ेगी।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। आपको अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी और के मामले में बेवजह न बोलें। आध्यात्मिक कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की संभावना है। आपको अपना काम समय पर पूरा करना होगा। किसी दूर के रिश्तेदार की याद आ सकती है। छात्र नौकरी से संबंधित किसी कोर्स की परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची): सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। मान-सम्मान में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आर्थिक दृष्टि से भी आपको अपने कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी के लिए कोई अच्छा प्रस्ताव भी आ सकता है। माता-पिता के साथ किसी संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए। किसी काम से अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।


कृपया ध्यान दें👉

      यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


        🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें