गुरुवार, 4 सितंबर 2025

अज्ञात वाहन ने मारा टक्कर, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत

गिरिडीह (Giridih)। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पपरवाटांड स्थित समाहरणालय के समीप बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी। मृतक युवक की पहचान तुरकडीहा निवासी 22 वर्षीय संजय दास के रूप में हुई।



जानकारी के अनुसार संजय की शादी हाल ही में पपरवाटांड में हुई थी। करम पर्व को लेकर उसकी पत्नी मायके आई हुई थी। बुधवार रात वह पत्नी से मिलने बाइक से अपने ससुराल जा रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।


घटना की सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाने के एएसआई राहुल सिंह सदलबल घटनास्थल पहुंचे और मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। 


वहीं पुलिस उस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है। इधर, घटना के बाद मृतक युवक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें