गुरुवार, 14 अगस्त 2025

आज 14 अगस्त ...क्या कहते हैं आपके सितारे...कैसा रहेगा आपका दिन...! जानिए अपना राशिफल

आज का राशिफल :: 14: 08 :: 2025, गुरुवार

14अगस्त 2025 : आज श्रावण शुक्ल पक्ष की उदया तिथि षष्ठी और गुरुवार दिन है। षष्ठी तिथि आज देर रात 2 बजकर 8 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 9 बजकर 6 मिनट तक रवि योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 9 बजकर 5 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा, उसके बाद अश्विन नक्षत्र लग जायेगा। इसके आलावा आज हल षष्ठी का व्रत किया जायेगा। आज का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास है। इस दिन बलराम जयंती और रांधण छठ है। इस दिन महिलाएं अपनी संतान के लिए व्रत रखती हैं और ईश्वर से उनके सुखी और स्वस्थ जीवन की कामना करती हैं। मान्यता है इससे घर में बच्चे की किलकारी गूंजती है। रांधण छठ के दिन घर की दीवार पर भैंस के गोबर से छठ माता का चित्र बना लें। इसके साथ में हल, सप्त ऋषि, पशु और किसान का चित्र बनाकर उनकी पूजा करें, सात प्रकार के अनाज और भुने हुए चने का भोग लगाएं और संतान की खुशहाली की कामना करें।

आज गुरूवार है। इस दिन सूर्य देव कर्क राशि में रहेंगे। वहीं चंद्रमा 09:06 AM तक मीन राशि में रहेंगे। इसके बाद मेष राशि में गोचर करेंगे। आज गुरूवार के दिन अभिजीत मुहूर्त 11:59 AM से 12:52 PM तक रहेगा। आज वार के हिसाब से आप गुरूवार का व्रत रख सकते हैं, जो भगवान विष्णु को समर्पित होता है। गुरुवार, जिसे बृहस्पति देव का दिन कहा जाता है, का संबंध ज्ञान, भाग्य और धर्म से जुड़ा होता है। गुरुवार के दिन भगवान बृहस्पति और विष्णु की पूजा करने से जीवन में ज्ञान, सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है। इस दिन भगवान विष्णु को पीले वस्त्र, हल्दी और पीले फल अर्पित करना शुभ माना जाता है। गुरुवार को विष्णु मंत्रों का जाप करना, बृहस्पति स्तोत्र का पाठ करना और भगवान विष्णु की आराधना करने से बृहस्पति ग्रह की स्थिति में सुधार होता है और जीवन में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होते हैं। गुरुवार के दिन विशेष रूप से पीले वस्त्र, चने की दाल और पीले फल का दान करना लाभदायक होता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिनकी कुंडली में बृहस्पति ग्रह कमजोर होता है, उनके लिए गुरुवार का व्रत करना, भगवान विष्णु का पूजन करना और केले के पेड़ की आराधना करना सुखदायक हो सकता है। इससे न केवल ग्रह दोष कम होते हैं, बल्कि जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और मानसिक संतुलन भी बना रहता है। गुरुवार का दिन आध्यात्मिक दृष्टि से भी अत्यंत ही लाभकारी होता है। ये आत्म चिंतन, गुरुओं की सेवा और धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन के लिए उपयुक्त माना जाता है।

आज के दिन को चित्रगुप्तवार भी कहते है। यह दिन ब्रम्हा जी के काया से उत्पन्न भगवान श्री चित्रगुप्त का दिन है। आज के दिन संसार के समस्त प्राणियों के कर्मों का लेखा जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त की पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना करें। चित्रगुप्त स्तुति एवं चित्रगुप्त चालीसा का पाठ करें। भगवान चित्रगुप्त की पूरे भक्ति भाव से आरती करें। आपके सभी कष्टों का निवारण होगा। घर मे सुख समृद्धि आयेगी। आपके यश और कृति में वृद्धि होगी। दिन शुभ व मंगलमय होगा।

आज बलराम जयंती मनाई जा रही है, जो भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम जी की जन्मतिथि मानी जाती है। इसी दिन हलषष्ठी व्रत या ललही छठ भी रखा जाता है, जिसमें महिलाएं अपने बच्चों की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना से उपवास करती हैं। बलराम जी को कृषि और शक्ति के प्रतीक के रूप में पूजा जाता है, और इस व्रत में महिलाएं पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार विशेष पूजा करती हैं। आज का दिन धार्मिक कार्य, पूजा-पाठ, व्रत और दान-पुण्य के लिए अत्यंत शुभ है। विष्णु जी की आराधना से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है और समस्त संकटों से मुक्ति मिलती है। साथ ही, यह दिन पारिवारिक समृद्धि और कृषि-उत्पन्न में वृद्धि के लिए भी उपयुक्त माना जाता है।



आज का पंचांग :14अगस्त 2025, दिन : गुरुवार    युगाब्द      : 5127     विक्रम संवत : 2082              शक संवत : 1947      ऋतु :  वर्षा                          मास         :  भाद्रपद     पक्ष  :  कृष्ण पक्ष           सूर्योदय : 05: 50 AM, सूर्यास्त : 07: 01 PM      तिथि : षष्ठी 02:08 AM तक उपरांत सप्तमी              नक्षत्र : रेवती 09:05 AM तक उपरांत अश्विनी            राहुकाल :02:04 PM से 03:43 PM तक          चन्द्रमा : मीन राशि पर 09:06 AM तक उपरांत मेष राशि पर संचार करेगा                                                व्रत/त्यौहार : गुरुवार व्रत, हल षष्ठी,बलराम जयंती और रांधण छठ, चित्रगुप्त वार



आज :: 14 :: 08 :: 2025 का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है, साथ ही अगर काम को लेकर कुछ परेशानियाँ थीं, तो वे भी दूर हो जाएँगी। आप प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेंगे। बच्चे भी आपके काम में आपका पूरा साथ देंगे। आपके अंदर एक नई ऊर्जा का संचार होगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपने काम के लिए कोई पुरस्कार मिल सकता है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतनी होगी। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिल सकता है।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) : आज का दिन आपकी आमदनी बढ़ाने वाला रहेगा। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आप दिल से लोगों की भलाई के बारे में सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। घूमते-फिरते आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। कुछ खास लोगों से आपकी मुलाकात होगी। आपका कोई प्रॉपर्टी संबंधी मामला फाइनल हो जाएगा।


मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप बहुत कुछ करने की कोशिश करेंगे, लेकिन काम में उलझन के कारण आपका मन अशांत रहेगा। आपको काफ़ी तनाव भी हो सकता है। आपको काफ़ी भागदौड़ करनी पड़ेगी, क्योंकि आप साथ मिलकर काम करने के बारे में सोचेंगे। छात्रों के लिए उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा। आप किसी नए व्यवसाय में भी हाथ आजमा सकते हैं। आपको अपने जीवनसाथी पर कड़ी नज़र रखनी होगी।


कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : आज किसी बात को लेकर आपका मन अशांत रहेगा, जिसकी वजह से आपका काम में भी मन नहीं लगेगा। काम को लेकर आप ज़्यादा थके हुए भी रहेंगे। आपका जीवनसाथी आपके लिए कोई सरप्राइज़ प्लान कर सकता है। अगर आप व्यापार में कोई बड़ा जोखिम उठाते हैं, तो आपको नुकसान होने की संभावना है। आपको अपनी शारीरिक समस्या को छोटा नहीं समझना चाहिए। अगर आप कहीं जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो सामान पर पूरा ध्यान दें।


सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) : राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, उन्हें कोई बड़ी ज़िम्मेदारी मिल सकती है। परिवार के किसी सदस्य से आपको कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिलेगा। जीवनसाथी के साथ बेवजह के झगड़े बढ़ सकते हैं। आपको अपनी ज़रूरतों को ध्यान में रखकर खर्च करना होगा, क्योंकि बढ़ते खर्चे आपकी चिंता भी बढ़ाएंगे। आय बढ़ाने के साधनों पर ध्यान केंद्रित करें।


कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) : स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए कमज़ोर रहने वाला है। बाहर खाने-पीने में आपको थोड़ा सावधान रहना होगा। ऑफिस में काम को लेकर आप ज़्यादा तनाव में रहेंगे। परिवार के किसी भी सदस्य से बहस न करें। आपका कोई लेन-देन आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। लंबे समय के बाद आपको अपने किसी दोस्त से मिलने का मौका मिलेगा। एक साथ कई काम होने से आपकी व्याकुलता बढ़ सकती है।


तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : आज का दिन आपके लिए व्यापार में कुछ उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। आपकी योजनाएँ आपके लिए समस्याएँ खड़ी कर सकती हैं। रुका हुआ पैसा मिलने से आप बहुत खुश होंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आप अपने घर में कोई पूजा-पाठ करवा सकते हैं, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी।


वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) : आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। घूमते-फिरते आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। किसी बात को लेकर आपकी माता से बहस हो सकती है। अगर आप साझेदारी में कोई काम करते हैं, तो यह आपके लिए अच्छा रहेगा। कामकाज को लेकर आपका आत्मविश्वास और गहरा होगा। आपका जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा, जिससे आपके सभी काम आसानी से पूरे हो जाएँगे।


धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे) : आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। छात्रों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से राहत मिलेगी। आपका कोई पुराना लेन-देन आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। आपको किसी विरोधी के बहकावे में आने से बचना होगा। अगर आप थोड़ा सोच-समझकर कोई निवेश करेंगे, तो आपके लिए बेहतर होगा। किसी पुराने दोस्त से लंबे समय बाद मिलकर आपको खुशी होगी। अगर आप किसी यात्रा पर जाने की योजना बना रहे हैं, तो आपको थोड़ा इंतज़ार करना चाहिए।


मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी) : आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपको अपनी ऊर्जा सही काम में लगानी चाहिए और काम के साथ-साथ आराम के लिए भी समय निकालना चाहिए। अगर आप नया घर खरीदने की योजना बना रहे थे, तो उसके लिए लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। राजनीति के किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिलेगा। नौकरी में आपको अपने काम पर पूरा ध्यान देना चाहिए और अपने आस-पास रहने वाले विरोधियों से सावधान रहना चाहिए। आप आपका काम बिगाड़ने की कोशिश करेंगे।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) : आज का दिन आपके लिए परेशानियाँ लेकर आने वाला है। नौकरी में मनचाहा काम न मिलने से आप परेशान रहेंगे। आपके आस-पास विवाद की स्थिति भी बन सकती है। किसी कानूनी मामले को लेकर आपको थोड़ा सतर्क रहना होगा। अगर आपके बच्चे को पढ़ाई को लेकर कोई समस्या आ रही है, तो उसे सुलझाने की पूरी कोशिश करें। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएँगे, जिससे पारिवारिक एकता बढ़ेगी।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) : आज का दिन आपकी ज़रूरतों को पूरा करने वाला रहेगा। आप दिल खोलकर खर्च करेंगे, जिससे बाद में आपको पैसों की कमी का सामना करना पड़ सकता है। वाहन के अचानक खराब होने से भी आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। कुछ व्यावसायिक योजनाएँ आपको अच्छा मुनाफ़ा देंगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अपने काम पर थोड़ा ध्यान देना होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।



कृपया ध्यान दें👉

      यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

        🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷


बुधवार, 13 अगस्त 2025

आज 13 अगस्त ...क्या कहते हैं आपके सितारे...कैसा रहेगा आपका दिन...! जानिए अपना राशिफल

आज का राशिफल :: 13: 08 :: 2025, बुधवार

13अगस्त 2025 : आज श्रावण शुक्ल पक्ष की उदया तिथि पंचमी और बुधवार दिन है। पंचमी तिथि आज पूरा दिन पार कर के 14 अगस्त के तड़के 4 बजकर 24 मिनट तक रहेगी। आज शाम 4 बजकर 6 मिनट तक धृति योग बना रहेगा। आज सुबह 10 बजकर 32 मिनट तक उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा, उसके बाद रेवती नक्षत्र लग जायेगा। इसके अलावा आज रक्षा पंचमी है। आज पंचमी तिथि का क्षय हो रहा है। आज बुधवार दिन है। इस दिन सूर्य देव कर्क राशि में रहेंगे। वहीं चंद्रमा मीन राशि में रहेंगे। आज अभिजीत मुहूर्त नहीं है। इस दिन राहुकाल 12:26 PM से 02:05 PM तक रहेगा। आज नाग पंचम है। साथ ही वार के हिसाब से आज आप बुधवार का व्रत रख सकते हैं, जो भगवान गणेश को समर्पित होता है। बुधवार के दिन भगवान गणेश और बुध ग्रह की पूजा करने से जीवन में बुद्धि, विवेक और सफलता की प्राप्ति होती है। इस दिन भगवान गणेश को दूर्वा, मोदक और हरे वस्त्र अर्पित करना शुभ माना जाता है। बुधवार के उपायों में गणेश मंत्रों का जाप करना, बुध स्तोत्र का पाठ करना और भगवान गणेश की आराधना करना शामिल है। इन उपायों को करने से बुध ग्रह की स्थिति में सुधार होता है और जीवन में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होते हैं। बुधवार के दिन विशेष रूप से हरे वस्त्र, मूंग की दाल और फल का दान करना लाभदायक होता है। आज का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास है। बुधवार का दिन गणपति पूजा के लिए सबसे उपयुक्त होता है। ऐसे मेेेें बप्पा को प्रसन्न करना है तो आज के दिन उन्हें दूर्वा के साथ मोदक चढ़ाएं। मनोकामना सिद्ध होती है। बुधवार को गणपति जी के निमित्त मूंग का दान करें, और "ॐ गं गणपतये नमः" या "श्री गणेशाय नमः" मंत्र का जाप करें। मान्यता है इससे सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है।



आज का पंचांग :13अगस्त 2025, दिन : बुधवार     युगाब्द      : 5127     विक्रम संवत : 2082       शक संवत : 1947      ऋतु :  वर्षा                           मास         :  भाद्रपद     पक्ष  :  कृष्ण पक्ष           सूर्योदय : 05: 49 AM, सूर्यास्त : 07: 02 PM      तिथि : चतुर्थी 06:36 AM तक उपरांत पंचमी            नक्षत्र : उत्तरभाद्रपदा 10:32 AM तक उपरांत रेवती  राहुकाल :12:26 PM से 02:05 PM तक          चन्द्रमा : मीन राशि पर संचार करेगा                     व्रत/त्यौहार : बुधवार व्रत, रक्षा पंचमी


आज :: 13 :: 08 :: 2025 का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : आज का दिन आपके लिए तरक्की के नए रास्ते खोलेगा। आज मनोरंजन के लिए किसी चीज़ का सहारा लेना आपको सुकून दे सकता है। अगर आप ज़िद करेंगे, तो किसी से अनबन होने की संभावना है। प्रेम जीवन आशावाद, ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहेगा। आज आपका जीवनसाथी किसी बात पर आपसे नाराज़ हो सकता है। शाम को घर में आरती ज़रूर करें। आज आपका शुभ अंक 7 है। आयात-निर्यात के कारोबार में खास अनुबंध हो सकते हैं। ऑफिस के लोगों से प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई भी बात शेयर करने से बचें, वे ईर्ष्या का शिकार हो सकते हैं। मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपने काम में नयापन लाने की ज़रूरत होगी।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) : आज का दिन आपके लिए तरक्की से भरा रहेगा। आपको किसी से कोई वादा करने से बचना चाहिए। जो लोग दुखी हैं उन्हें अपने करीबियों से मिलने की ज़रूरत है। । आज आर्थिक स्थिति में बड़ा बदलाव आने की संभावना है। व्यापारियों को बकाया धन मिलने की संभावना है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज आपका शुभ रंग हरा है। आज किसी सहकर्मी से आपकी कहासुनी हो सकती है, सावधान रहें।


मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) : आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य को आपसे काफी उम्मीदें हैं। घर में संतान के विवाह को लेकर चर्चा होगी। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आज आपका शुभ अंक 6 है। आज आपको पैसों का लेन-देन करते समय बहुत सावधानी बरतनी होगी। व्यापारियों के लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है, नए लोगों से सौदे पक्के हो सकते हैं। आभूषण और कपड़े खरीदने के भी योग हैं। कार्यक्षेत्र में किसी विशेष उपलब्धि से मन प्रसन्न रहेगा।


कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : आज का दिन दान-पुण्य के कार्यों में व्यतीत होगा। अपनी ज़रूरी और कीमती चीज़ों का ख़ास ध्यान रखें, उनके खोने या कहीं भूल जाने की आशंका है। बिना वजह किसी छोटी सी बात को लेकर मन परेशान हो सकता है। पारिवारिक जीवन प्रेम से भरपूर रहेगा। प्रेम जीवन में यह एक रोमांटिक दिन हो सकता है। आज आपका शुभ अंक 1 है। आज कोई आपका उधार दिया हुआ पैसा ब्याज समेत वापस कर सकता है। किसी नए व्यवसाय में निवेश के योग हैं। रक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने की उम्मीद है। बॉस द्वारा दी गई ज़िम्मेदारियों के प्रति अतिरिक्त गंभीरता दिखाएँ।


सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) : आज आपके आस-पास सकारात्मक ऊर्जा रहेगी। नए दिन की शुरुआत किसी अच्छे काम से होगी। प्रेम संबंधों में गुस्सा करना आपके लिए अच्छी बात नहीं है। जो लोग अलग रह रहे हैं वे वीडियो कॉल के ज़रिए अपने पार्टनर से संपर्क बनाए रखने में सफल रहेंगे। आज हनुमान जी को सिंदूर ज़रूर चढ़ाएँ, यह आपके लिए शुभ रहेगा। आज आपका शुभ अंक 9 है। आज आपको अचानक कुछ लाभ मिलेगा, जिससे ईश्वर में आपकी आस्था मज़बूत होगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को अनुशासन बनाए रखना चाहिए। बेहतर होगा कि आप अपने प्रोजेक्ट को ऑफिस में किसी से शेयर न करें। आप दिल से लोगों के भले के बारे में सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपकी मजबूरी या स्वार्थ समझेंगे।


कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) : आज का दिन आपके लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आपकी मुलाकात कुछ खास लोगों से हो सकती है। काम के साथ-साथ घर के कामों में हाथ बँटाने से घर का माहौल अच्छा बना रहेगा। रिश्तों में आ रही छोटी-छोटी नकारात्मक बातों को नज़रअंदाज़ करें। प्रेम संबंधों में भावुक होकर फ़ैसला लेना उचित नहीं होगा। आज आपका शुभ अंक 4 है। आर्थिक रूप से आप बेहतर कर सकते हैं। पैसों को लेकर सावधान रहें और किसी भी बड़ी चीज़ में निवेश न करें। कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज अच्छा धन लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए धैर्य और संयम बरतने का समय है।


तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। आपको अपने व्यवहार पर थोड़ा ध्यान देना होगा। कुछ लोगों को सामाजिक स्तर पर नई पहचान मिल सकती है। ऐसे जीवनसाथी को खुश करने की ज़रूरत नहीं है जो समय पर आपकी मदद न करे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने प्रिय के लिए कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। आज आपका शुभ अंक 10 है। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है, क्योंकि उन्हें अचानक कोई बड़ा मुनाफ़ा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में लक्ष्य प्राप्ति के लिए अनुशासन ज़रूरी है। ऑफिस जाते समय आप कोई ज़रूरी फ़ाइल भूल सकते हैं, सावधान रहें।


वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) : आज का दिन अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए अच्छा है। पिता के साथ रिश्ते गहरे होंगे, आप एक-दूसरे की परेशानियाँ दूर करने की कोशिश करेंगे। पुराने रिश्तों की यादें आज आपके मन में घूम सकती हैं। इस राशि के विवाहित लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। प्रेम संबंधों में भावुक होकर निर्णय लेना उचित नहीं रहेगा। आज आपका शुभ अंक 2 है। आज आपको समय की कीमत पहचाननी होगी। अपनी क्षमता से अधिक कोई व्यावसायिक ऋण लेने की कोशिश न करें। यदि आप कोई व्यवसाय करते हैं, तो उसे बढ़ाने के लिए आपको थोड़ी और मेहनत करने की आवश्यकता है। यदि आपने ऑफिस का काम अपनी ज़िम्मेदारी पर लिया है, तो कोई भी गलती न छोड़ें।


धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे) : आज आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। निजी कामों की अपेक्षा व्यावहारिक कार्यों में आपकी रुचि अधिक रहेगी। आपको सलाह दी जाती है कि समय रहते अपनी बुरी संगति बदल लें। आप अपनी वाणी और व्यवहार से अपने साथी का दिल जीत लेंगे। प्रेम संबंधों को छिपाकर रखना ही बेहतर है। आज आपका शुभ अंक 3 है। आप अपनी वाणी के बल पर अच्छा धन कमा पाएंगे। मशीनरी आदि से जुड़े व्यवसाय में नई उपलब्धियाँ प्राप्त होंगी। आज कार्यक्षेत्र में कुछ व्यवधान आने की संभावना है, सावधान रहें।


मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी) : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप छोटे बच्चों के लिए कोई उपहार ला सकते हैं। किसी शुभ कार्य की तैयारियाँ ज़ोरों पर रहेंगी, आप पूरे उत्साह से जुटे रहेंगे। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन शुभ और लाभदायक रहेगा। प्रेम जीवन में आपको सुख मिलेगा। आज आपका शुभ अंक 5 है। कामकाज में स्थिरता आने से धन संबंधी चिंताएँ कम होने लगेंगी। अगर आप ऋण लेने की योजना बना रहे हैं, तो उस पर पुनर्विचार ज़रूर करें। अपने व्यावसायिक साझेदार के साथ मधुर संबंध बनाए रखें। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों पर काम का तनाव अधिक रहेगा। लेखक आज कोई नई कहानी लिख सकते हैं। करियर को लेकर कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) : आज आप दिन भर रोमांटिक मूड में रह सकते हैं। किसी के प्रति प्रेम और देखभाल से आज आपको आंतरिक खुशी मिलेगी। आपके विरोधी आपसे दूरी बनाए रखेंगे। आज अपने फालतू के कामों पर नियंत्रण रखें, अन्यथा परेशानियाँ बढ़ सकती हैं। आज आपका शुभ अंक 8 है। आज आपका शुभ रंग सफेद है। आज आप धन संचय करने में सफल हो सकते हैं। व्यवसाय के क्षेत्र में अन्य लोगों से संपर्क करना लाभदायक रहेगा। सॉफ्टवेयर कंपनियों में कार्यरत लोगों को कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। इस राशि के छात्रों को आज पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी होगी।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) : आज आपको अपनी अहमियत का एहसास हो सकता है। ऐसी परिस्थितियों में पड़ने से बचें जिनमें आप असहज महसूस करते हैं। जीवनसाथी के साथ निजी समस्याओं को साझा करने से मन का बोझ थोड़ा कम होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने प्रियतम के साथ बेहद खुश रहेंगे। महिलाओं के लिए आज नारंगी रंग बहुत शुभ रहेगा। आज आपका शुभ अंक 7 है। आज पैसों के मामलों में थोड़ा अधिक सोच-समझकर काम करने की कोशिश करें। छोटे व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापार में किसी भी पक्ष से बात करते समय भावुक होकर कोई भी निर्णय न लें। आपको वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखना होगा। खेल जगत से जुड़े लोग ट्रैकिंग पर जा सकते हैं।


कृपया ध्यान दें👉

      यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

        🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷


मंगलवार, 12 अगस्त 2025

आज 12 अगस्त ...क्या कहते हैं आपके सितारे...कैसा रहेगा आपका दिन...! जानिए अपना राशिफल

आज का राशिफल :: 12: 08 :: 2025, मंगलवार

12अगस्त 2025 : आज श्रावण शुक्ल पक्ष की उदया तिथि तृतीया और मंगलवार दिन है। तृतीया तिथि सुबह 8 बजकर 41 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्थी तिथि लग जाएगी। शाम 6 बजकर 54 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। साथ ही सुबह 11 बजकर 52 मिनट तक पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेगा, उसके बाद उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र लग जायेगा। इसके अलावा आज पंचक भद्रा, संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी और कजरी तीज व्रत है।      आज का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास है। इस दिन कजरी तीज और बहुला चौथ है, सुहागिनें पति की दीर्धायु और सुख-सौभाग्य के लिए व्रत रखती हैं और नीमड़ी माता की पूजा करती है। मान्यता है इससे परिवार को रोग, दोष से मुक्ति मिलती है। बहुला चौथ पर गायों की पूजा का विधान है। इस दिन कजरी तीज की पूजा के बाद महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए मां पार्वती को सुहाग का सामान जरूर अर्पित करें, जैसे- लाल चूड़ी, चुनर, बिंदी, काजल, सिंदूर आदि. साथ ही गाय को चारा खिलाएं।                                                    आज मंगलवार दिन है। इस दिन सूर्य देव कर्क राशि में रहेंगे। वहीं चंद्रमा 06:10 AM तक कुंभ राशि में रहेंगे। इसके बाद मीन राशि में गोचर करेंगे। आज अभिजीत मुहूर्त 11:59 AM से 12:52 PM तक रहेगा। आज वार के हिसाब से आप मंगलवार का व्रत रख सकते हैं, जो हनुमान जी को समर्पित होता है। मंगलवार के दिन भगवान हनुमान और मंगल ग्रह की पूजा करने से जीवन में साहस, ऊर्जा और सफलता की प्राप्ति होती है। इस दिन भगवान हनुमान को सिंदूर, चमेली का तेल और लाल फूल अर्पित करना शुभ माना जाता है। मंगलवार के उपायों में हनुमान चालीसा का पाठ करना, मंगल मंत्रों का जाप करना और भगवान हनुमान की आराधना करना शामिल है। इन उपायों को करने से मंगल ग्रह की स्थिति में सुधार होता है और जीवन में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होते हैं। मंगलवार के दिन विशेष रूप से लाल वस्त्र, मसूर की दाल और गुड़ का दान करना लाभदायक होता है।

कजरी तीज - कजरी तीज एक प्रमुख तीज उत्सव है, जो उत्तर भारतीय राज्यों में स्त्रियों द्वारा मनाया जाता है। यह हरियाली तीज के पन्द्रह दिन पश्चात् आती है और रक्षा बन्धन के तीन दिवस पश्चात् तथा श्री कृष्ण जन्माष्टमी से पांच दिवस पूर्व पड़ती है। कजरी तीज को बड़ी तीज के रूप में भी जाना जाता है, जो हरियाली तीज (छोटी तीज) के विपरीत है। कजरी तीज को कजली तीज भी कहा जाता है और कुछ क्षेत्रों में इसे सातुड़ी तीज के रूप में जाना जाता है। उत्तर भारतीय कैलेण्डर के अनुसार, कजरी तीज भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष में आती है।

बोल चौथ - बोल चौथ का पर्व मुख्यतः गुजरात में मनाया जाता है। यह पर्व श्रावण माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर मनाया जाता है। बोल चौथ का पर्व गुजरात के लोकप्रिय पर्व, नाग पंचम से एक दिन पूर्व मनाया जाता है। यह पर्व मुख्यतः गाय एवं उनके बछड़ों के कल्याण की कामना से मनाया जाता है। बोल चौथ के अवसर पर भक्तगण एक दिवसीय उपवास करते हैं। सन्ध्याकाल में गाय एवं उनके बछड़ों का पूजन किया जाता है। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन उपवास एवं पूजन करने से सन्तान, सम्पत्ति तथा समृद्धि की प्राप्ति होती है। बोल चौथ व्रत का पालन कर रहे भक्तों के लिये दुग्ध एवं दुग्ध निर्मित खाद्य पदार्थों का सेवन निषेध माना जाता है। अन्य राज्यों में बोल चौथ को बहुला चतुर्थी के रूप में जाना जाता है। बहुला चतुर्थी मध्य प्रदेश में अधिक प्रचलित है।

महा सन्कद हर चतुर्थी - संकष्टी चतुर्थी एक महत्वपूर्ण व्रत है, जो भगवान गणेश को समर्पित है। यह व्रत प्रत्येक माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर आता है और इसमें सूर्योदय से चंद्रोदय तक उपवास किया जाता है। इस व्रत का उद्देश्य भगवान गणेश की कृपा से सभी प्रकार के विघ्नों से मुक्ति पाना है। संकष्टी चतुर्थी व्रत के दौरान फल, जड़ें और वनस्पति उत्पादों का सेवन किया जाता है, जबकि अनाज और अन्य खाद्य पदार्थों का सेवन वर्जित होता है। साबूदाना खिचड़ी, आलू और मूंगफली इस व्रत के दौरान प्रमुख आहार होते हैं। चंद्रोदय के बाद उपवास तोड़ा जाता है। संकष्टी चतुर्थी अगर मंगलवार को पड़ती है, तो इसे अंगारकी चतुर्थी कहा जाता है, जो अत्यंत शुभ मानी जाती है।

हेरम्ब संकष्टी चतुर्थी - हेरम्ब संकष्टी चतुर्थी श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर मनाई जाती है, जिसमें भगवान गणेश के हेरम्ब गणपति स्वरूप की पूजा की जाती है। हेरम्ब गणपति को पांच शीष और दस भुजाओं के साथ दर्शाया जाता है, और उनका वाहन सिंह है। 'हेरम्ब' का अर्थ है असहाय और निर्बलों की रक्षा करने वाला। इस व्रत के माध्यम से कठिन संकटों का निवारण होता है, जैसा कि दमयन्ती ने राजा नल के वियोग में किया था और उन्हें पुनर्मिलन का फल प्राप्त हुआ। हेरम्ब गणपति की आराधना तन्त्र मार्ग के अनुयायियों द्वारा भी महत्वपूर्ण मानी जाती है।


आज का पंचांग:12अगस्त 2025, दिन :मंगलवार     युगाब्द      : 5127     विक्रम संवत : 2082       शक संवत : 1947      ऋतु :  वर्षा                           मास         :  भाद्रपद     पक्ष  :  कृष्ण पक्ष           सूर्योदय : 05: 49 AM, सूर्यास्त : 07: 03 PM      तिथि : तृतीया 08:41 AM तक उपरांत चतुर्थी            नक्षत्र : पूर्वभाद्रपदा 11:52 AM तक उपरांत उत्तरभाद्रपदा                                                          राहुकाल :03:45 PM से 05:24 PM तक          चन्द्रमा :  कुंभ राशि पर 06:10 AM तक उपरांत मीन राशि पर संचार करेगा                                               व्रत/त्यौहार : मंगलवार व्रत, संकष्टी गणेश चतुर्थी, हेरम्ब संकष्टी चतुर्थी, बोल चौथ, महा सन्कद हर चतुर्थी, कजरी तीज



आज :: 12 :: 08 :: 2025 का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : आज का दिन आपके लिए थोड़ा मुश्किल भरा रहेगा। महिलाएं अपनी खूबसूरती निखारने के लिए ब्यूटी ट्रीटमेंट ले सकती हैं। जीवनसाथी की कोई बात आपको परेशान कर सकती है। प्रेम जीवन जीने वालों को आज सुखद परिणाम मिलेंगे। आज आपका शुभ अंक 2 है। आर्थिक गतिविधियों से जुड़ी कुछ लाभदायक योजनाएँ बनेंगी और उन पर तुरंत अमल भी होगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला आपके पक्ष में आ सकता है। व्यावसायिक स्थिति अच्छी रहेगी। खिलाड़ियों को अपने खेल में कुछ सम्मान मिल सकता है।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) : आज धन के मामलों में भाग्य आपका भरपूर साथ देगा। अति आत्मविश्वास आपके लिए घातक साबित हो सकता है। आज आप किसी खास व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध में बंध सकते हैं। विवाहित लोगों का गृहस्थ जीवन बहुत अच्छा रहेगा। आज आपका शुभ अंक 3 है। अगर आपने पहले किसी से कर्ज लिया है, तो आज आप उसे चुका सकते हैं। वित्त से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले फायदेमंद रहेंगे। आपको व्यापार में मनचाही सफलता मिलेगी। काम-काज में धीरे-धीरे प्रगति देखने को मिलेगी।


मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) : आज आप अपनी बुद्धिमत्ता से सभी काम निपटा लेंगे। परिवार में किसी युवा का व्यवहार आपको परेशान कर सकता है, समझदारी से काम लें। आप अपने जीवनसाथी के साथ निजी पल बिताएँगे। आज आपको व्यापार में काफ़ी लाभ मिलता दिख रहा है। आपको व्यावसायिक कार्य हेतु किसी नई जगह आने का अवसर मिलने वाला है। कार्यस्थल पर अपने ऑर्डर पूरे करने में लापरवाही न करें। आज आपको करियर से जुड़ा कोई सुनहरा अवसर मिल सकता है। किसी ग़लतफ़हमी के कारण प्रेम संबंध भी टूट सकते हैं, सावधान रहें।



कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों के साथ किसी शुभ अवसर का जश्न मनाने का मौका मिलेगा, खूब मौज-मस्ती होगी। महिलाओं को आज रसोई में काम करते समय थोड़ा सावधान रहना चाहिए। आप अपने जीवनसाथी के साथ निजी पल बिताएँगी। प्रेम संबंधों के विवाह में परिणत होने की संभावना है। आज आपका शुभ अंक 4 है। आपको धन लाभ होने की स्थिति बन रही है। व्यापार में निवेश के लिए दिन उपयुक्त है, इसके अलावा आप ज़मीन में भी निवेश कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको पहले से ज़्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। करियर के चुनाव को लेकर आप असमंजस की स्थिति में रह सकते हैं।


सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) : आज का दिन आपके लिए फ़ायदेमंद साबित होगा। सामाजिक गतिविधियों में हिस्सा लेने से आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा और जनसंपर्क मज़बूत होगा। किसी को प्रभावित करने के लिए कुछ नया सोचें। जीवनसाथी के साथ किसी रिश्तेदार के यहाँ जा सकते हैं। आज आपका शुभ रंग पीला है। आज आपका शुभ अंक 5 है।आपकी आमदनी बढ़ने लगी है, आर्थिक रूप से फिर से मज़बूत होने की उम्मीद है। व्यापार में अटके हुए काम फिर से शुरू हो पाएँगे। आप अपनी योजना से धन की आवक आसानी से बढ़ा पाएँगे। आपका करियर एक नए रूप में उभरेगा, आप अपनी योग्यता और प्रतिभा के बल पर बाज़ार में कुछ नई उपलब्धियाँ हासिल करेंगे।


कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) : आज आपके दिन की शुरुआत आपके पक्ष में रहने वाली है। आज आप लगभग किसी को भी अपनी बात मनवा सकते हैं। किसी ज़रूरतमंद की मदद करने से आपको खुशी मिलेगी। अपने जीवनसाथी के साथ खुलकर और ईमानदारी से बात करें, अपनी ज़रूरतों और इच्छाओं पर चर्चा करें। प्रेम संबंधों में भावनात्मक निकटता बनी रहेगी। आज आपका शुभ अंक 2 है। आज धन लाभ की स्थिति बन रही है। व्यापार में निवेश के लिए दिन उपयुक्त है, इसके अलावा ज़मीन में भी निवेश किया जा सकता है। अगर कार्यस्थल का तनाव आपके प्रदर्शन को प्रभावित करने लगा है, तो उसे दूर करने का कोई उपाय खोजें। सरकारी नौकरी की उम्मीद रखने वालों को और ज़्यादा मेहनत करने की ज़रूरत होगी।


तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : आज सुबह भगवान शिव के दर्शन और पूजा करें। आपका दिन शुभ रहेगा। परिवार के बड़े-बुजुर्ग मुश्किल समय में आपके साथ खड़े नज़र आएंगे। अपने बच्चे की ऑनलाइन गतिविधियों पर कड़ी नज़र रखने की ज़रूरत है। जीवनसाथी से किसी छोटी सी बात पर बहस होने की संभावना है। अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिलने की संभावना है। आज आपका शुभ अंक 1 है।आज पैसों के मामलों में उलझन हो सकती है। आप ऐसे निवेश कर सकते हैं जिनसे आपको अच्छा मुनाफ़ा हो सकता है। आज घर के बड़ों से बिज़नेस टिप्स के लिए बात करें, उनके पास आपके लिए कुछ बहुत उपयोगी जानकारी होगी। आज सभी काम समय पर पूरे करने की कोशिश करें।


वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) : आज का दिन आपकी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का दिन होगा। आपको अजनबियों से सहयोग मिल सकता है। अगर परिवार या परिचित में कोई बीमार है, तो फ़ोन पर उनके स्वास्थ्य के बारे में ज़रूर पूछें। जीवनसाथी के मूड का पूरा ध्यान रखना आपके हित में होगा। प्रेम संबंधों में आपको नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। आज आपका शुभ अंक 8 है। आज धन संबंधी समस्याओं का समाधान होगा। आज पारिवारिक व्यवसाय में आपको जीवनसाथी की सलाह की आवश्यकता होगी। नौकरीपेशा लोगों को आज कोई बहुत महत्वपूर्ण कॉल आ सकती है।


धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे) : आज आपको किसी दूर स्थान से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आज आप कुछ मामलों में थोड़ा असुरक्षित महसूस करेंगे। अगर बच्चों को किसी भी तरह की समस्या है, तो उसका समाधान अवश्य करें। आप अपने जीवनसाथी के प्रति आकर्षित होंगे। आप अपने प्रिय को खुश रखने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे, जिससे रिश्ता मज़बूत रहेगा। आज आपका शुभ अंक 6 है। आज धन के मामले में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। ज़मीन-जायदाद से जुड़े काम बनेंगे। साझेदारी में किया गया व्यापार लाभ दे सकता है। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। अपने कार्यों को सावधानीपूर्वक पूरा करें, थोड़ी सी भी लापरवाही नुकसानदेह हो सकती है।


मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी) : आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। दूसरों की बातों पर तुरंत भरोसा न करें। विवाहित लोग एक-दूसरे को बहुत ही रोचक तरीके से समझेंगे। शादी का इंतज़ार कर रहे लोगों को कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। अगर कोई करीबी दोस्त आपमें दिलचस्पी दिखाता है या फ़्लर्ट करता है, तो हैरान न हों क्योंकि आपका आकर्षण कुछ ऐसा ही है। आज आपका शुभ अंक 9 है। आज आपको आमदनी में बढ़ोतरी के लिए थोड़ा इंतज़ार करना पड़ सकता है। आप बाज़ार की स्थिति को समझने में सफल रहेंगे। विदेश व्यापार करने वालों को आज कोई अच्छी खबर मिलेगी। आपके लिए सफलता का नुस्खा बहुत आसान है, कड़ी मेहनत करें और लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करें।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) : आज आपके घर में किसी शुभ कार्य की चर्चा हो सकती है। सोशल मीडिया पर अपना कीमती समय बर्बाद न करें। अगर आपको लोगों की मदद करने का मौका मिले, तो ना न कहें। आपके प्रेम जीवन में एक रोमांचक नया दौर आने वाला है। आज की शाम वैवाहिक जीवन में रंगीन हो सकती है। आज आपका शुभ अंक 7 है। आज धन के मामलों में आपका भाग्य आपका साथ देगा। अगर आप कोई नया व्यवसाय शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो संबंधित क्षेत्र से जुड़े लोगों से सलाह ज़रूर लें। कार्यक्षेत्र से जुड़ा कोई व्यक्ति आज आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। नौकरीपेशा लोगों को काम की अधिकता के कारण ओवरटाइम करना पड़ सकता है।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) : आज का दिन मिली-जुली प्रतिक्रियाओं वाला रहेगा। खरीदारी करना बहुत मज़ेदार रहेगा। आपके व्यवहार को देखकर आपका जीवनसाथी आपसे खुश होगा। अविवाहित लोग एक नई दुनिया में कदम रखने का फैसला कर सकते हैं। आज आप अपनी कमियों के साथ-साथ सकारात्मक गुणों को भी पहचान पाएँगे। आज का दिन व्यावसायिक कार्यों में अच्छी बिक्री दर्शाने वाला है। जो लोग व्यवसाय कर रहे हैं, उन्हें दिन के अंत में व्यावसायिक मामलों में सतर्क रहना चाहिए। आपकी प्रयोगात्मक दृष्टि और व्यावहारिक बुद्धि आपके करियर में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ाएगी। आज आपको महत्वपूर्ण संपर्क बनाने और कुछ सीखने के अवसर मिलेंगे।



कृपया ध्यान दें👉

      यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

        🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷



सोमवार, 11 अगस्त 2025

जिला परिवहन पदाधिकारी ने फिर चलाया वाहन जांच अभियान

गिरिडीह (Giridih)। जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार ने आज पुनः पचम्बा थाना के समीप दुपहिया, तीन पहिया व चारपहिया तीनों तरह की वाहनों का सघन जांच अभियान चलाया।


इस दौरान डीटीओ ने स्वंय ही वाहनों के परमिट की जांच की। वहीं उन्होंने जांच के क्रम में अंडरएज वाहन चालक, बिना हेलमेट के वाहन चालक, ट्रिपल वाहन चालकों को धर दबोचा साथ ही बिना लाइसेंस वाहन चलाने वालों को पकड़ कर उन सबों को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।


डीटीओ ने सभी वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करने की हिदायत दिया। साथ ही उन्हेंयह चेतावनी भी दी कि अगली बार नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


इसके पूर्व डीटीओ ने गिरिडीह में संचालित विभिन्न वाहनों के शो रूम का भी निरीक्षण किया। डीटीओ ने इस क्रम में बोड़ो स्थित पैगजियो शिव कमर्शियल एवं बिशनपुर स्थित महिंद्रा शोरूम का ट्रेड लाइसेंस एवं अन्य संबंधित कागजातों की जांच की।


पीएम श्री शारदा कन्या मध्य विद्यालय पचम्बा के छात्र छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा सह प्रभात फेरी

गिरिडीह (Giridih)। पीएम श्री शारदा कन्या मध्य विद्यालय पचम्बा में विभागीय निर्देशानुसार आज प्रभात फेरी सह तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। 


इस प्रभात फेरी सह तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं, सभी शिक्षक शिक्षिकाएं, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यगण के अलावे बाल संसद के सभी सदस्य भाग लिया। यह प्रभात फेरी स्कूल परिसर से निकल पूरे पचम्बा क्षेत्र का भ्रमण के वापस स्कूल प्रांगण पहुंच कर समाप्त हुआ।


कार्यक्रम के बाबत प्रधानाध्यापक अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि घर-घर तिरंगा फहराने के लिए पोषक क्षेत्र के लोगों को जागरूक करने और उन्हें अपने अपने घरों में झंडा फहराने को प्रेरित करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम किया गया। अभिभावकों से अनुरोध किया कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के दिन सभी अपने-अपने घरों में तिरंगा झंडा अवश्य फहराऐ।


कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक के अलावे स्वीटी कुमारी, तनु प्रिया, माया मारियम हांसदा, अर्चना कुमारी आदि शामिल थी।

इसे भी देखें : शारदा कन्या मध्य विद्यालय पचम्बा के छात्र छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा सह प्रभात फेरी



मृतक प्रवासी मजदूर सीताराम यादव के परिजनों से मिला राष्ट्रीय जनता दल का प्रतिनिधि मंडल

गिरिडीह (Giridih)। जिले के जमुआ प्रखण्ड के परतापपुर गांव निवासी प्रवासी मजदूर सीताराम यादव की आगरा में आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुन राष्ट्रीय जनता दल के गिरिडीह जिलाध्यक्ष इरफान आलम के नेतृत्व में पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल मृतक मजदूर के परिजनों से उनके गाँव परतापपुर पहुंच मुलाकात किया और उन्हें आर्थिक सहयोग प्रदान किया। वहीं राजद नेताओं ने मृतक के परिजनों को सरकार द्वारा मिलने वाली हर सम्भव आर्थिक सहयोग दिलाने का भरोसा भी दिलाया।



बता दें कि प्रवासी मजदूर सीताराम यादव आगरा में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उनके आकस्मिक निधन से उनके परिवार जनों पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है। आर्थिक संकट से जूझ रहे परिजन अब उनके पार्थिव शरीर को गांव लाने की तैयारी में जुटे हैं। लेकिन अर्थाभाव के कारण अब तक उसका पार्थिव शरीर गांव नहीं लाया जा सका है। परिवार वालों ने जिला प्रशासन व राज्य सरकार से उसके पार्थिव शरीर को गांव लाने की गुहार लगाया है।


इस बीच घटना की खबर मिलने पर राजद का प्रतिनिधि मंडल गांव पहुंचा और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए उन्हें आर्थिक सहयोग किया और सरकार द्वारा मिलने वाला मुआवजा राशि दिलाने का आश्वासन दिया। राजद के प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष इरफान आलम के अलावे किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष गिरेंद्र प्रसाद यादव, जमुआ प्रखण्ड अध्यक्ष ललन यादव आदि शामिल थे।



बगोदर के करंबा मोड़ के पास गिरा विशाल पेड़, बाइक सवार युवक की मौत, एक गम्भीर

गिरिडीह (Giridih)। जिले बगोदर-सरिया मुख्य पथ पर करंबा मोड़ के समीप आज सोमवार को एक विशाल पेड़ अचानक उखड़ कर सड़क पर गिर पड़ा। इसी दौरान वहां से गुजर रहा एक बाइक सवार पेड़ की चपेट में आ गया। हादसे में बाइक चालक युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि एक अन्य युवक गम्भीर रूप घायल हो गया।


घटना के बाद घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस सदल बल घटना स्थल पर पहुंच आगे की कार्रवाई में जुट गई है।



वहीं इस दौरान बीच सड़क पर पेड़ के गिरने से सड़क जाम हो गयी है। जिस कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गयी है। अंतिम समाचार मिलने तक मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। लोग उसकी पहचान करने में जुटे हैं। वहीं घायल युवक पेटरवार का निवासी बताया जाता है। 

इसे देखें : सूखा पेड़ गिरने से बाइक सवार युवक की मौत


आज 11 अगस्त ...क्या कहते हैं आपके सितारे...कैसा रहेगा आपका दिन...! जानिए अपना राशिफल

आज का राशिफल :: 11: 08 :: 2025, सोमवार

11अगस्त 2025 : आज श्रावण शुक्ल पक्ष की उदया तिथि द्वितीया और सोमवार दिन है। द्वितीया तिथि सुबह 10 बजकर 34 मिनट तक रहेगी। उसके बाद तृतीया तिथि लग जाएगी। दोपहर 1 बजकर 1 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा दोपहर 12 बजकर 57 मिनट पर बुध मार्गी होंगे।                    आज सोमवार दिन है। इस दिन सूर्य देव कर्क राशि में रहेंगे। वहीं चंद्रमा कुंभ राशि में रहेंगे। आज सोमवार के दिन अभिजीत मुहूर्त 12:00 PM से 12:53 PM तक रहेगा। आज वार के हिसाब से आप सोमवार का व्रत रख सकते हैं, जो भगवान शिव को समर्पित होता है। सोमवार के दिन भगवान शिव और चंद्रमा की पूजा करने से जीवन में सुख, शांति और मानसिक स्थिरता की प्राप्ति होती है। इस दिन भगवान शिव को जल, बेलपत्र और दूध अर्पित करना शुभ माना जाता है।                    सुखी वैवाहिक जीवन के लिए भादों के सोमवार के दिन शिव मंदिर में रुद्राक्ष का दान करना चाहिए। मान्यता है इस उपाय को करने से पति-पत्नी के रिश्ते में मधुरता आती है। भाद्रपद माह के सोमवार को शिवलिंग पर एक धूतरा अपनी मनोकामना कहते हुए अर्पित करें। मान्यता है इससे शिव जल्द प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सभी मुरादें पूरी होती है। सोमवार को शिव मंत्रों का जाप करना, शिव चालीसा का पाठ करना और भगवान शिव की आराधना करने से चंद्रमा और शिव ग्रह की स्थिति में सुधार होता है और जीवन में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होते हैं। सोमवार के दिन विशेष रूप से सफेद वस्त्र, चावल और दूध का दान करना लाभदायक होता है।




आज का पंचांग: 11 अगस्त 2025, दिन :सोमवार    युगाब्द      : 5127     विक्रम संवत : 2082          शक संवत : 1947      ऋतु :  वर्षा                          मास         :  भाद्रपद     पक्ष  :  कृष्ण पक्ष           सूर्योदय : 05: 48 AM, सूर्यास्त : 07: 04 PM      तिथि : द्वितीया 10:34 AM तक उपरांत तृतीया      नक्षत्र : शतभिषा 01:00 PM तक उपरांत पूर्वभाद्रपदा  राहुकाल :07:28 AM से 09:07 AM तक          चन्द्रमा :  कुंभ राशि पर संचार करेगा                     व्रत/त्यौहार : सोमवार व्रत, भगवान शिव आराधना दिवस



आज :: 11 :: 08 :: 2025 का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : व्यावसायिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी योजनाएँ आपको बेहतर लाभ देंगी। अगर छात्रों ने कोई परीक्षा दी थी, तो उसका परिणाम आ सकता है, जो आपके लिए शुभ रहेगा। आपके घर मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। अपने काम में बिल्कुल भी ढिलाई न बरतें, वरना आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अपनी मेहनत तेज़ करनी होगी, तभी उन्हें कोई सफलता मिलेगी।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) : आज का दिन आपके लिए अन्य दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आर्थिक रूप से मज़बूत होने से आप बेहद खुश रहेंगे। ऑनलाइन काम करने वाले लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। पारिवारिक मामलों में आपको किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह लेनी चाहिए। आपको कोई नई संपत्ति मिल सकती है। लेन-देन से जुड़े मामलों में आपको थोड़ा सतर्क रहना चाहिए। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो जाएगा।


मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपको कोई भी फैसला सोच-समझकर लेना होगा। किसी अजनबी के बहकावे में न आएँ। नौकरीपेशा लोगों को टीम वर्क के ज़रिए काम करने का मौका मिलेगा। विद्यार्थी पढ़ाई से ज़्यादा मेहनत पर ध्यान देंगे। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। कोई भी नया काम शुरू करने से पहले सोच-विचार कर लें, लेकिन अगर पैतृक संपत्ति को लेकर कोई विवाद चल रहा था, तो फ़ैसला आपके पक्ष में आ सकता है।


कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आप अपनी विलासिता की चीज़ों पर पूरा ध्यान देंगे। आज आपके कुछ ख़र्चे होंगे, जो आपको मजबूरी में न चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। आप अपने घर का नवीनीकरण करवाने के बारे में भी सोच सकते हैं। वाहन के अचानक खराब होने से आपका धन व्यय बढ़ सकता है। आपको दूर रहने वाले किसी रिश्तेदार की याद आ सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपके कुछ रुके हुए काम पूरे हो जाएँगे।


सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) : आज दबाव में कर कोई फ़ैसला न लें। अगर आप व्यापार में मंदी को लेकर परेशान थे, तो आपकी वह समस्या भी हल हो जाएगी। आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। किसी और के मामले में न पड़ें, वरना आने वाले समय में आपको परेशानी होगी। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। जीवनसाथी के साथ कुछ पारिवारिक मामलों पर चर्चा करेंगे। आप छोटे बच्चों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।


कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) : आज का दिन आपके लिए अपने बढ़ते खर्चों पर ध्यान देने का होगा। आप किसी मनोरंजन कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य की शादी पक्की होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। किसी काम को लेकर आप थोड़े तनाव में रह सकते हैं। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वाले लोग कोई बड़ी डील पक्की कर सकते हैं। आज आपको अपने ज़रूरी कामों को टालने से बचना होगा।



तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : आज दिन की शुरुआत आपके लिए थोड़ी कमज़ोर रहेगी, लेकिन बाद में आपको अच्छे लाभ मिलेंगे। भावनाओं में बहकर कोई भी फ़ैसला न लें। दूर रहने वाले किसी रिश्तेदार से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। भाई-बहनों के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि से आप प्रसन्न रहेंगे। आपको खोया हुआ धन मिल सकता है। आप कोई नया काम शुरू करने के बारे में सोचेंगे, लेकिन किसी विशेषज्ञ की सलाह के बिना उसमें आगे न बढ़ें।


वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) : आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। व्यापार में जो चुनौतियाँ लंबे समय से आपको घेरे हुए थीं, वे भी दूर हो सकती हैं। लेन-देन से जुड़े मामलों में आपको थोड़ा सोच-समझकर आगे बढ़ना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपने वरिष्ठों का पूरा सहयोग मिलेगा। अपने काम को कल तक टालने से बचें। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो जाएगा। अपनी शारीरिक समस्याओं को नज़रअंदाज़ न करें।


धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे) : आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आप अपने पसंदीदा भोजन का आनंद लेंगे। आपके घर कोई नया मेहमान आ सकता है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। अगर आपका कोई प्रोजेक्ट लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह भी शुरू हो सकता है। छात्रों के लिए उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपको किसी भी काम में साझेदारी करने से बचना होगा, अन्यथा आने वाले समय में नुकसान होगा।



मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी) : आज का दिन आपके लिए अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखने का दिन होगा। नया घर खरीदने का आपका सपना पूरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कोई आपको गुमराह करने की कोशिश करेगा, उसकी बातों में आने से बचें। आपको कुछ नई चीज़ें पता चलेंगी, जो आपकी कला को और निखारेंगी। बॉस भी आपके काम से काफी खुश रहेंगे। आज आपको पदोन्नति भी मिल सकती है। आप अपने किसी काम को लेकर तनाव में रहेंगे। आप दिल से लोगों की भलाई के बारे में सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) : आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। व्यापार करने वाले लोग कभी-कभी बाहर जाने की योजना बना सकते हैं, जिससे उन्हें व्यापार में अच्छा लाभ होगा। साझेदारी में आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। आपको अपनी माता के स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतनी पड़ सकती है, क्योंकि उनकी कोई पुरानी बीमारी फिर से उभर सकती है, जिससे आपको परेशानी हो सकती है। आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) : आज का दिन आपके लिए दान-पुण्य के कामों में शामिल होकर नाम कमाने का दिन होगा। आप किसी काम को लेकर भागदौड़ में रहेंगे, जिससे आपका मन थोड़ा परेशान भी रहेगा। आप अपने घर पर कोई शुभ कार्य आयोजित कर सकते हैं, जिसमें परिवार के सदस्यों का आना-जाना लगा रहेगा। आप प्रॉपर्टी की योजना बना रहे थे। आपका कोई रुका हुआ सौदा पूरा हो सकता है। ज़्यादा मुनाफ़ा न मिलने से आप परेशान रहेंगे। अगर आपको पेट से जुड़ी कोई समस्या थी, तो वह आपको परेशान कर सकती है।



कृपया ध्यान दें👉

      यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

        🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷