बुधवार, 13 अगस्त 2025

आज 13 अगस्त ...क्या कहते हैं आपके सितारे...कैसा रहेगा आपका दिन...! जानिए अपना राशिफल

आज का राशिफल :: 13: 08 :: 2025, बुधवार

13अगस्त 2025 : आज श्रावण शुक्ल पक्ष की उदया तिथि पंचमी और बुधवार दिन है। पंचमी तिथि आज पूरा दिन पार कर के 14 अगस्त के तड़के 4 बजकर 24 मिनट तक रहेगी। आज शाम 4 बजकर 6 मिनट तक धृति योग बना रहेगा। आज सुबह 10 बजकर 32 मिनट तक उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा, उसके बाद रेवती नक्षत्र लग जायेगा। इसके अलावा आज रक्षा पंचमी है। आज पंचमी तिथि का क्षय हो रहा है। आज बुधवार दिन है। इस दिन सूर्य देव कर्क राशि में रहेंगे। वहीं चंद्रमा मीन राशि में रहेंगे। आज अभिजीत मुहूर्त नहीं है। इस दिन राहुकाल 12:26 PM से 02:05 PM तक रहेगा। आज नाग पंचम है। साथ ही वार के हिसाब से आज आप बुधवार का व्रत रख सकते हैं, जो भगवान गणेश को समर्पित होता है। बुधवार के दिन भगवान गणेश और बुध ग्रह की पूजा करने से जीवन में बुद्धि, विवेक और सफलता की प्राप्ति होती है। इस दिन भगवान गणेश को दूर्वा, मोदक और हरे वस्त्र अर्पित करना शुभ माना जाता है। बुधवार के उपायों में गणेश मंत्रों का जाप करना, बुध स्तोत्र का पाठ करना और भगवान गणेश की आराधना करना शामिल है। इन उपायों को करने से बुध ग्रह की स्थिति में सुधार होता है और जीवन में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होते हैं। बुधवार के दिन विशेष रूप से हरे वस्त्र, मूंग की दाल और फल का दान करना लाभदायक होता है। आज का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास है। बुधवार का दिन गणपति पूजा के लिए सबसे उपयुक्त होता है। ऐसे मेेेें बप्पा को प्रसन्न करना है तो आज के दिन उन्हें दूर्वा के साथ मोदक चढ़ाएं। मनोकामना सिद्ध होती है। बुधवार को गणपति जी के निमित्त मूंग का दान करें, और "ॐ गं गणपतये नमः" या "श्री गणेशाय नमः" मंत्र का जाप करें। मान्यता है इससे सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है।



आज का पंचांग :13अगस्त 2025, दिन : बुधवार     युगाब्द      : 5127     विक्रम संवत : 2082       शक संवत : 1947      ऋतु :  वर्षा                           मास         :  भाद्रपद     पक्ष  :  कृष्ण पक्ष           सूर्योदय : 05: 49 AM, सूर्यास्त : 07: 02 PM      तिथि : चतुर्थी 06:36 AM तक उपरांत पंचमी            नक्षत्र : उत्तरभाद्रपदा 10:32 AM तक उपरांत रेवती  राहुकाल :12:26 PM से 02:05 PM तक          चन्द्रमा : मीन राशि पर संचार करेगा                     व्रत/त्यौहार : बुधवार व्रत, रक्षा पंचमी


आज :: 13 :: 08 :: 2025 का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : आज का दिन आपके लिए तरक्की के नए रास्ते खोलेगा। आज मनोरंजन के लिए किसी चीज़ का सहारा लेना आपको सुकून दे सकता है। अगर आप ज़िद करेंगे, तो किसी से अनबन होने की संभावना है। प्रेम जीवन आशावाद, ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहेगा। आज आपका जीवनसाथी किसी बात पर आपसे नाराज़ हो सकता है। शाम को घर में आरती ज़रूर करें। आज आपका शुभ अंक 7 है। आयात-निर्यात के कारोबार में खास अनुबंध हो सकते हैं। ऑफिस के लोगों से प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई भी बात शेयर करने से बचें, वे ईर्ष्या का शिकार हो सकते हैं। मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपने काम में नयापन लाने की ज़रूरत होगी।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) : आज का दिन आपके लिए तरक्की से भरा रहेगा। आपको किसी से कोई वादा करने से बचना चाहिए। जो लोग दुखी हैं उन्हें अपने करीबियों से मिलने की ज़रूरत है। । आज आर्थिक स्थिति में बड़ा बदलाव आने की संभावना है। व्यापारियों को बकाया धन मिलने की संभावना है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज आपका शुभ रंग हरा है। आज किसी सहकर्मी से आपकी कहासुनी हो सकती है, सावधान रहें।


मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) : आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य को आपसे काफी उम्मीदें हैं। घर में संतान के विवाह को लेकर चर्चा होगी। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आज आपका शुभ अंक 6 है। आज आपको पैसों का लेन-देन करते समय बहुत सावधानी बरतनी होगी। व्यापारियों के लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है, नए लोगों से सौदे पक्के हो सकते हैं। आभूषण और कपड़े खरीदने के भी योग हैं। कार्यक्षेत्र में किसी विशेष उपलब्धि से मन प्रसन्न रहेगा।


कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : आज का दिन दान-पुण्य के कार्यों में व्यतीत होगा। अपनी ज़रूरी और कीमती चीज़ों का ख़ास ध्यान रखें, उनके खोने या कहीं भूल जाने की आशंका है। बिना वजह किसी छोटी सी बात को लेकर मन परेशान हो सकता है। पारिवारिक जीवन प्रेम से भरपूर रहेगा। प्रेम जीवन में यह एक रोमांटिक दिन हो सकता है। आज आपका शुभ अंक 1 है। आज कोई आपका उधार दिया हुआ पैसा ब्याज समेत वापस कर सकता है। किसी नए व्यवसाय में निवेश के योग हैं। रक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने की उम्मीद है। बॉस द्वारा दी गई ज़िम्मेदारियों के प्रति अतिरिक्त गंभीरता दिखाएँ।


सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) : आज आपके आस-पास सकारात्मक ऊर्जा रहेगी। नए दिन की शुरुआत किसी अच्छे काम से होगी। प्रेम संबंधों में गुस्सा करना आपके लिए अच्छी बात नहीं है। जो लोग अलग रह रहे हैं वे वीडियो कॉल के ज़रिए अपने पार्टनर से संपर्क बनाए रखने में सफल रहेंगे। आज हनुमान जी को सिंदूर ज़रूर चढ़ाएँ, यह आपके लिए शुभ रहेगा। आज आपका शुभ अंक 9 है। आज आपको अचानक कुछ लाभ मिलेगा, जिससे ईश्वर में आपकी आस्था मज़बूत होगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को अनुशासन बनाए रखना चाहिए। बेहतर होगा कि आप अपने प्रोजेक्ट को ऑफिस में किसी से शेयर न करें। आप दिल से लोगों के भले के बारे में सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपकी मजबूरी या स्वार्थ समझेंगे।


कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) : आज का दिन आपके लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आपकी मुलाकात कुछ खास लोगों से हो सकती है। काम के साथ-साथ घर के कामों में हाथ बँटाने से घर का माहौल अच्छा बना रहेगा। रिश्तों में आ रही छोटी-छोटी नकारात्मक बातों को नज़रअंदाज़ करें। प्रेम संबंधों में भावुक होकर फ़ैसला लेना उचित नहीं होगा। आज आपका शुभ अंक 4 है। आर्थिक रूप से आप बेहतर कर सकते हैं। पैसों को लेकर सावधान रहें और किसी भी बड़ी चीज़ में निवेश न करें। कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज अच्छा धन लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए धैर्य और संयम बरतने का समय है।


तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। आपको अपने व्यवहार पर थोड़ा ध्यान देना होगा। कुछ लोगों को सामाजिक स्तर पर नई पहचान मिल सकती है। ऐसे जीवनसाथी को खुश करने की ज़रूरत नहीं है जो समय पर आपकी मदद न करे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने प्रिय के लिए कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। आज आपका शुभ अंक 10 है। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है, क्योंकि उन्हें अचानक कोई बड़ा मुनाफ़ा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में लक्ष्य प्राप्ति के लिए अनुशासन ज़रूरी है। ऑफिस जाते समय आप कोई ज़रूरी फ़ाइल भूल सकते हैं, सावधान रहें।


वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) : आज का दिन अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए अच्छा है। पिता के साथ रिश्ते गहरे होंगे, आप एक-दूसरे की परेशानियाँ दूर करने की कोशिश करेंगे। पुराने रिश्तों की यादें आज आपके मन में घूम सकती हैं। इस राशि के विवाहित लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। प्रेम संबंधों में भावुक होकर निर्णय लेना उचित नहीं रहेगा। आज आपका शुभ अंक 2 है। आज आपको समय की कीमत पहचाननी होगी। अपनी क्षमता से अधिक कोई व्यावसायिक ऋण लेने की कोशिश न करें। यदि आप कोई व्यवसाय करते हैं, तो उसे बढ़ाने के लिए आपको थोड़ी और मेहनत करने की आवश्यकता है। यदि आपने ऑफिस का काम अपनी ज़िम्मेदारी पर लिया है, तो कोई भी गलती न छोड़ें।


धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे) : आज आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। निजी कामों की अपेक्षा व्यावहारिक कार्यों में आपकी रुचि अधिक रहेगी। आपको सलाह दी जाती है कि समय रहते अपनी बुरी संगति बदल लें। आप अपनी वाणी और व्यवहार से अपने साथी का दिल जीत लेंगे। प्रेम संबंधों को छिपाकर रखना ही बेहतर है। आज आपका शुभ अंक 3 है। आप अपनी वाणी के बल पर अच्छा धन कमा पाएंगे। मशीनरी आदि से जुड़े व्यवसाय में नई उपलब्धियाँ प्राप्त होंगी। आज कार्यक्षेत्र में कुछ व्यवधान आने की संभावना है, सावधान रहें।


मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी) : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप छोटे बच्चों के लिए कोई उपहार ला सकते हैं। किसी शुभ कार्य की तैयारियाँ ज़ोरों पर रहेंगी, आप पूरे उत्साह से जुटे रहेंगे। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन शुभ और लाभदायक रहेगा। प्रेम जीवन में आपको सुख मिलेगा। आज आपका शुभ अंक 5 है। कामकाज में स्थिरता आने से धन संबंधी चिंताएँ कम होने लगेंगी। अगर आप ऋण लेने की योजना बना रहे हैं, तो उस पर पुनर्विचार ज़रूर करें। अपने व्यावसायिक साझेदार के साथ मधुर संबंध बनाए रखें। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों पर काम का तनाव अधिक रहेगा। लेखक आज कोई नई कहानी लिख सकते हैं। करियर को लेकर कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) : आज आप दिन भर रोमांटिक मूड में रह सकते हैं। किसी के प्रति प्रेम और देखभाल से आज आपको आंतरिक खुशी मिलेगी। आपके विरोधी आपसे दूरी बनाए रखेंगे। आज अपने फालतू के कामों पर नियंत्रण रखें, अन्यथा परेशानियाँ बढ़ सकती हैं। आज आपका शुभ अंक 8 है। आज आपका शुभ रंग सफेद है। आज आप धन संचय करने में सफल हो सकते हैं। व्यवसाय के क्षेत्र में अन्य लोगों से संपर्क करना लाभदायक रहेगा। सॉफ्टवेयर कंपनियों में कार्यरत लोगों को कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। इस राशि के छात्रों को आज पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी होगी।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) : आज आपको अपनी अहमियत का एहसास हो सकता है। ऐसी परिस्थितियों में पड़ने से बचें जिनमें आप असहज महसूस करते हैं। जीवनसाथी के साथ निजी समस्याओं को साझा करने से मन का बोझ थोड़ा कम होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने प्रियतम के साथ बेहद खुश रहेंगे। महिलाओं के लिए आज नारंगी रंग बहुत शुभ रहेगा। आज आपका शुभ अंक 7 है। आज पैसों के मामलों में थोड़ा अधिक सोच-समझकर काम करने की कोशिश करें। छोटे व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापार में किसी भी पक्ष से बात करते समय भावुक होकर कोई भी निर्णय न लें। आपको वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखना होगा। खेल जगत से जुड़े लोग ट्रैकिंग पर जा सकते हैं।


कृपया ध्यान दें👉

      यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

        🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें