आज का राशिफल :: 14: 08 :: 2025, गुरुवार
14अगस्त 2025 : आज श्रावण शुक्ल पक्ष की उदया तिथि षष्ठी और गुरुवार दिन है। षष्ठी तिथि आज देर रात 2 बजकर 8 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 9 बजकर 6 मिनट तक रवि योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 9 बजकर 5 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा, उसके बाद अश्विन नक्षत्र लग जायेगा। इसके आलावा आज हल षष्ठी का व्रत किया जायेगा। आज का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास है। इस दिन बलराम जयंती और रांधण छठ है। इस दिन महिलाएं अपनी संतान के लिए व्रत रखती हैं और ईश्वर से उनके सुखी और स्वस्थ जीवन की कामना करती हैं। मान्यता है इससे घर में बच्चे की किलकारी गूंजती है। रांधण छठ के दिन घर की दीवार पर भैंस के गोबर से छठ माता का चित्र बना लें। इसके साथ में हल, सप्त ऋषि, पशु और किसान का चित्र बनाकर उनकी पूजा करें, सात प्रकार के अनाज और भुने हुए चने का भोग लगाएं और संतान की खुशहाली की कामना करें।
आज गुरूवार है। इस दिन सूर्य देव कर्क राशि में रहेंगे। वहीं चंद्रमा 09:06 AM तक मीन राशि में रहेंगे। इसके बाद मेष राशि में गोचर करेंगे। आज गुरूवार के दिन अभिजीत मुहूर्त 11:59 AM से 12:52 PM तक रहेगा। आज वार के हिसाब से आप गुरूवार का व्रत रख सकते हैं, जो भगवान विष्णु को समर्पित होता है। गुरुवार, जिसे बृहस्पति देव का दिन कहा जाता है, का संबंध ज्ञान, भाग्य और धर्म से जुड़ा होता है। गुरुवार के दिन भगवान बृहस्पति और विष्णु की पूजा करने से जीवन में ज्ञान, सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है। इस दिन भगवान विष्णु को पीले वस्त्र, हल्दी और पीले फल अर्पित करना शुभ माना जाता है। गुरुवार को विष्णु मंत्रों का जाप करना, बृहस्पति स्तोत्र का पाठ करना और भगवान विष्णु की आराधना करने से बृहस्पति ग्रह की स्थिति में सुधार होता है और जीवन में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होते हैं। गुरुवार के दिन विशेष रूप से पीले वस्त्र, चने की दाल और पीले फल का दान करना लाभदायक होता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिनकी कुंडली में बृहस्पति ग्रह कमजोर होता है, उनके लिए गुरुवार का व्रत करना, भगवान विष्णु का पूजन करना और केले के पेड़ की आराधना करना सुखदायक हो सकता है। इससे न केवल ग्रह दोष कम होते हैं, बल्कि जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और मानसिक संतुलन भी बना रहता है। गुरुवार का दिन आध्यात्मिक दृष्टि से भी अत्यंत ही लाभकारी होता है। ये आत्म चिंतन, गुरुओं की सेवा और धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन के लिए उपयुक्त माना जाता है।
आज के दिन को चित्रगुप्तवार भी कहते है। यह दिन ब्रम्हा जी के काया से उत्पन्न भगवान श्री चित्रगुप्त का दिन है। आज के दिन संसार के समस्त प्राणियों के कर्मों का लेखा जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त की पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना करें। चित्रगुप्त स्तुति एवं चित्रगुप्त चालीसा का पाठ करें। भगवान चित्रगुप्त की पूरे भक्ति भाव से आरती करें। आपके सभी कष्टों का निवारण होगा। घर मे सुख समृद्धि आयेगी। आपके यश और कृति में वृद्धि होगी। दिन शुभ व मंगलमय होगा।
आज बलराम जयंती मनाई जा रही है, जो भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम जी की जन्मतिथि मानी जाती है। इसी दिन हलषष्ठी व्रत या ललही छठ भी रखा जाता है, जिसमें महिलाएं अपने बच्चों की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना से उपवास करती हैं। बलराम जी को कृषि और शक्ति के प्रतीक के रूप में पूजा जाता है, और इस व्रत में महिलाएं पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार विशेष पूजा करती हैं। आज का दिन धार्मिक कार्य, पूजा-पाठ, व्रत और दान-पुण्य के लिए अत्यंत शुभ है। विष्णु जी की आराधना से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है और समस्त संकटों से मुक्ति मिलती है। साथ ही, यह दिन पारिवारिक समृद्धि और कृषि-उत्पन्न में वृद्धि के लिए भी उपयुक्त माना जाता है।
आज का पंचांग :14अगस्त 2025, दिन : गुरुवार युगाब्द : 5127 विक्रम संवत : 2082 शक संवत : 1947 ऋतु : वर्षा मास : भाद्रपद पक्ष : कृष्ण पक्ष सूर्योदय : 05: 50 AM, सूर्यास्त : 07: 01 PM तिथि : षष्ठी 02:08 AM तक उपरांत सप्तमी नक्षत्र : रेवती 09:05 AM तक उपरांत अश्विनी राहुकाल :02:04 PM से 03:43 PM तक चन्द्रमा : मीन राशि पर 09:06 AM तक उपरांत मेष राशि पर संचार करेगा व्रत/त्यौहार : गुरुवार व्रत, हल षष्ठी,बलराम जयंती और रांधण छठ, चित्रगुप्त वार
आज :: 14 :: 08 :: 2025 का राशिफल
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है, साथ ही अगर काम को लेकर कुछ परेशानियाँ थीं, तो वे भी दूर हो जाएँगी। आप प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेंगे। बच्चे भी आपके काम में आपका पूरा साथ देंगे। आपके अंदर एक नई ऊर्जा का संचार होगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपने काम के लिए कोई पुरस्कार मिल सकता है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतनी होगी। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिल सकता है।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) : आज का दिन आपकी आमदनी बढ़ाने वाला रहेगा। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आप दिल से लोगों की भलाई के बारे में सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। घूमते-फिरते आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। कुछ खास लोगों से आपकी मुलाकात होगी। आपका कोई प्रॉपर्टी संबंधी मामला फाइनल हो जाएगा।
मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप बहुत कुछ करने की कोशिश करेंगे, लेकिन काम में उलझन के कारण आपका मन अशांत रहेगा। आपको काफ़ी तनाव भी हो सकता है। आपको काफ़ी भागदौड़ करनी पड़ेगी, क्योंकि आप साथ मिलकर काम करने के बारे में सोचेंगे। छात्रों के लिए उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा। आप किसी नए व्यवसाय में भी हाथ आजमा सकते हैं। आपको अपने जीवनसाथी पर कड़ी नज़र रखनी होगी।
कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : आज किसी बात को लेकर आपका मन अशांत रहेगा, जिसकी वजह से आपका काम में भी मन नहीं लगेगा। काम को लेकर आप ज़्यादा थके हुए भी रहेंगे। आपका जीवनसाथी आपके लिए कोई सरप्राइज़ प्लान कर सकता है। अगर आप व्यापार में कोई बड़ा जोखिम उठाते हैं, तो आपको नुकसान होने की संभावना है। आपको अपनी शारीरिक समस्या को छोटा नहीं समझना चाहिए। अगर आप कहीं जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो सामान पर पूरा ध्यान दें।
सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) : राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, उन्हें कोई बड़ी ज़िम्मेदारी मिल सकती है। परिवार के किसी सदस्य से आपको कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिलेगा। जीवनसाथी के साथ बेवजह के झगड़े बढ़ सकते हैं। आपको अपनी ज़रूरतों को ध्यान में रखकर खर्च करना होगा, क्योंकि बढ़ते खर्चे आपकी चिंता भी बढ़ाएंगे। आय बढ़ाने के साधनों पर ध्यान केंद्रित करें।
कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) : स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए कमज़ोर रहने वाला है। बाहर खाने-पीने में आपको थोड़ा सावधान रहना होगा। ऑफिस में काम को लेकर आप ज़्यादा तनाव में रहेंगे। परिवार के किसी भी सदस्य से बहस न करें। आपका कोई लेन-देन आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। लंबे समय के बाद आपको अपने किसी दोस्त से मिलने का मौका मिलेगा। एक साथ कई काम होने से आपकी व्याकुलता बढ़ सकती है।
तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : आज का दिन आपके लिए व्यापार में कुछ उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। आपकी योजनाएँ आपके लिए समस्याएँ खड़ी कर सकती हैं। रुका हुआ पैसा मिलने से आप बहुत खुश होंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आप अपने घर में कोई पूजा-पाठ करवा सकते हैं, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी।
वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) : आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। घूमते-फिरते आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। किसी बात को लेकर आपकी माता से बहस हो सकती है। अगर आप साझेदारी में कोई काम करते हैं, तो यह आपके लिए अच्छा रहेगा। कामकाज को लेकर आपका आत्मविश्वास और गहरा होगा। आपका जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा, जिससे आपके सभी काम आसानी से पूरे हो जाएँगे।
धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे) : आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। छात्रों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से राहत मिलेगी। आपका कोई पुराना लेन-देन आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। आपको किसी विरोधी के बहकावे में आने से बचना होगा। अगर आप थोड़ा सोच-समझकर कोई निवेश करेंगे, तो आपके लिए बेहतर होगा। किसी पुराने दोस्त से लंबे समय बाद मिलकर आपको खुशी होगी। अगर आप किसी यात्रा पर जाने की योजना बना रहे हैं, तो आपको थोड़ा इंतज़ार करना चाहिए।
मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी) : आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपको अपनी ऊर्जा सही काम में लगानी चाहिए और काम के साथ-साथ आराम के लिए भी समय निकालना चाहिए। अगर आप नया घर खरीदने की योजना बना रहे थे, तो उसके लिए लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। राजनीति के किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिलेगा। नौकरी में आपको अपने काम पर पूरा ध्यान देना चाहिए और अपने आस-पास रहने वाले विरोधियों से सावधान रहना चाहिए। आप आपका काम बिगाड़ने की कोशिश करेंगे।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) : आज का दिन आपके लिए परेशानियाँ लेकर आने वाला है। नौकरी में मनचाहा काम न मिलने से आप परेशान रहेंगे। आपके आस-पास विवाद की स्थिति भी बन सकती है। किसी कानूनी मामले को लेकर आपको थोड़ा सतर्क रहना होगा। अगर आपके बच्चे को पढ़ाई को लेकर कोई समस्या आ रही है, तो उसे सुलझाने की पूरी कोशिश करें। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएँगे, जिससे पारिवारिक एकता बढ़ेगी।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) : आज का दिन आपकी ज़रूरतों को पूरा करने वाला रहेगा। आप दिल खोलकर खर्च करेंगे, जिससे बाद में आपको पैसों की कमी का सामना करना पड़ सकता है। वाहन के अचानक खराब होने से भी आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। कुछ व्यावसायिक योजनाएँ आपको अच्छा मुनाफ़ा देंगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अपने काम पर थोड़ा ध्यान देना होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।
कृपया ध्यान दें👉
यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें