आईएफडब्ल्यूजे के गिरिडीह जिलाध्यक्ष बने राजेश कुमार और कानन किस्कू महासचिव
इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (IFWJ) के गिरिडीह जिला कमेटी का हुआ गठन
गिरिडीह : देश की सबसे पुरानी पत्रकार संगठन इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के गिरिडीह जिला इकाई का गठन बुधवार को किया गया।
जिसमे सर्वसम्मति निर्विरोध राजेश कुमार को जिलाध्यक्ष चुना गया। जबकि कानन कुमार किस्कू को जिला महासचिव और विलियम जैकब कोषाध्यक्ष के पद पर चयनित किये गए।
वंही संगठन के उपाध्यक्ष के पद पर गिरिडीह अनुमंडल से मनीष पाठक, सरिया अनुमंडल से देवाशीष बादल, डुमरी अनुमंडल से प्रतिक कुमार तथा खोरीमहुआ अनुमंडल से इरफ़ान आलम चुने गये।
जबकि सचिव के पद पर संजीव घोष, पप्पू कुमार, संजय कुमार,शशि सिन्हा, सह सचिव के लिए बारीक़ खान, व सलाहकार समिति सदस्य पद पर अभय कुमार सिन्हा को मनोनीत किया गया।
जबकि संगठन सचिव के पद के लिए अजय चौरसिया और जिला सोशल मिडिया प्रभारी के पद पर रविन्द्र कुमार पाण्डेय चुने गये।
बुधवार को फेडरेशन की एक महत्वपूर्ण बैठक गिरिडीह के पचम्बा मिशन स्थित सुधा काम्प्लेक्स में प्रदेश कार्यकारिणी समिति के सदस्य दीपक कुमार की अध्यक्षता और राजेश कुमार के संचालन में सम्पन्न हुई इस बैठक में बतौर पर्यवेक्षक प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य दीपक कुमार, उप पर्यवेक्षक सुशील कुमार चौरसिया निगरानी समिति में पंकज कुमार सिंहा, रोहित रंजन एवं मुख्य अतिथि के रूप में हज़ारीबाग़ के जिलाध्यक्ष ग़ालिब सिद्दकी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
बैठक को सफल बनाने में मनमोहन कुमार,मनीष मंडल,अख्तर इमाम, सुजीत पाण्डेय, मो. आरिफ, राकेश भादानी, गोल्डन रिजवी, प्रवीण पाण्डेय, राजकुमार मंडल, राजेश कुमार राज का महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम समाप्ति पूर्व धन्यवाद ज्ञापन सुशील कुमार चौरसिया ने किया।