डुमरी में आजसू का 34वां स्थापना दिवस 'संकल्प दिवस' के रूप में मनाया गया
गिरिडीह : :आजसू विधानसभा क्षेत्र के इसरीबाजार स्थित प्रधान कार्यालय में सोमवार को आजसू का 34वां स्थापना दिवस 'संकल्प दिवस' के रूप में मनाया गया। पार्टी केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने पार्टी हेडक्वार्टर से ऑनलाइन ऑफिशियल फेसबुक पेज के माध्यम से झारखण्ड आंदोलन में शहीद हुए शहीदों को याद करते हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
राज्य के वर्तमान राजनीतिक आर्थिक स्थिति पर संक्षिप्त में चर्चा करते हुए संक्रमण काल से कैसे उभरा जा सकता है,और कैसे प्रदेश लौटे सभी प्रवासी मजदूरों को कैसे रोजगार मुहैया कराया जा सकता है,इन सभी जरुरी मुद्दों पर विचार रखते हुए कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरा।
इस कार्यक्रम में आजसू केन्द्रीय सचिव सह डुमरी प्रमुख यशोदा देवी एवं जिला उपाध्यक्ष छक्कन महतो प्रखंड अध्यक्ष काशी महतो युवा प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष पिंटू कुमार छात्र नेता सतीश महतो,चंद्रदेव महतो, डीलचंद महतो,सुरेश महतो,सूरज महतो, किशोर कुमार,उमेश कुमार, बिरेन्द्र कुमार,संतोष पंडित,पिंटू कुमार आदि उपस्थित थे।अंत में आजसू के दिवंगत नेता मोहन लाल महतो के अकश्मिक निधन पर 2 मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति की कामना की।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें