समाज में घटित घटनाओं, दैनिक समाचारों, फ़िल्म और नाट्य जगत से जुडी खबरों के अलावे साहित्यिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक, सामाजिक व ज्योतिषीय विचारों, कविता, कहानी, फीचर लेख आलेख का संगम है यह "वेब न्यूज पोर्टल"। आशा ही नही अपितु पूर्ण विश्वास है कि आप सबों का भरपूर सहयोग 'झारखंड प्रदेश की सर्वाधिक प्रसारित' इस 'वेब न्यूज पोर्टल' को प्राप्त होगा। आपका सुझाव व मार्गदर्शन अपेक्षित है।
शुक्रवार, 29 अगस्त 2025
बिहार की तर्ज पर झारखंड में भी सवर्ण आयोग के गठन की मांग को लेकर सवर्ण महासंघ ने सौंपा राज्यपाल को ज्ञापन
बर्तमान दौर में पत्रकारिता में चाटुकारिता ने अपना पैर जमा लिया है। जिसका खामियाजा विशुद्ध रूप से पत्रकारिता के माध्यम से सामाजिक सरोकार से जुडी खबरों को उकेरने वाले कलमकारों को भुगतना पड़ रहा है।
ऐसे समय में विकल्प की तलास शुरू होती है ताकि सामाजिक सरोकार को स्थान मिले और समाज के लोगों का कल्याण हो सके। उनकी बातें भी सही माध्यम से उन तक पहुंच सके जंहा से उन्हें न्याय की आस है।
उसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु इस ब्लॉग का सृजन किया गया है ताकि आम जन मानस हतास व निराश न हों। उनकी बातें इसके माध्यम से सदन पटल पर लायी जायेगी और उन्हें उनका वाजिब हक और लाभ मिल सके इस दिशा में प्रयास किया जायेग।
मै राजेश झारखण्ड प्रदेश के गिरिडीह जिला का निवासी हूँ। मै वर्ष 1982 से रंगकर्म और वर्ष 1991 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ।
मैने पत्रकारिता के साथ रंगकर्म को भी भरपूर योगदान दिया। मेरे द्वारा लिखित व निर्देशित कई नाटक विभिन्न नाट्य प्रतियोगिताओं में पुरस्कृत हुई है। विभिन्न नाट्य प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट अभिनय के लिए मै पुरस्कृत भी हुआ हूँ। फिलवक्त मै फ़िल्म के क्षेत्र से भी जुड़ा हूँ। मेरी पहली भोजपुरी फ़िल्म "प्लेटफार्म नम्बर-2" बीते 1जून 2018 को प्रदर्शित हुई है। जिसमे मैने मुख्य खलनायक की भूमिका अदा किया है।
सम्पर्क सूत्र: patrakarrajesh@gmail.com व्हाट्सऐप- 9431366404
कबीर ज्ञान मंदिर ट्रस्ट द्वारा मां ज्ञान कौशलम की बहनों के बीच किया गया नए वस्त्रों का वितरण
गिरिडीह (Giridih)। श्री कबीर ज्ञान मंदिर ट्रस्ट द्वारा सदगुरु मां के जन्मोत्सव के अवसर पर शुक्रवार को "मां ज्ञान कौशलम" की बहनों के बीच दो–दो सेट नए वस्त्रों का वितरण किया गया। सभी बहने वस्त्र पाकर काफी प्रसन्न हुई।
बता दें कि श्री कबीर ज्ञान मंदिर ट्रस्ट द्वारा "मां ज्ञान कौशलम" का संचालन किया जा रहा है जिसमें हजारों बहनों द्वारा निशुल्क ब्यूटीशियन, कंप्यूटर कोर्स, सिलाई कोर्स, इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स का प्रशिक्षण प्राप्त किया जा रहा है। मौके पर मां ज्ञान ने कहा कि* "मां ज्ञान कौशलम" के संचालन से बहनों को प्रशिक्षण प्रदान कराया जा रहा है, जिससे बहनें स्वावलंबी होकर आत्मनिर्भर होंगी। ट्रस्ट परिवार "खुशियां बांटो" के संकल्प के तहत अलग-अलग सेवा प्रकल्प में संलग्न है। मानवता की सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है।
इस वस्त्र वितरण कार्यक्रम में साध्वी गीता भारती, साध्वी योग भारती, नर्मदा बहन, कैलाश बहन, मीनू बहन, सोनी बहन, साल्वी बहन, संगीता बहन, श्रीराम विश्वकर्मा, बाबूलाल मौर्य, दीपक भाई, चंद्रभूषण भाई एवं ट्रस्ट के अन्य कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा।
बर्तमान दौर में पत्रकारिता में चाटुकारिता ने अपना पैर जमा लिया है। जिसका खामियाजा विशुद्ध रूप से पत्रकारिता के माध्यम से सामाजिक सरोकार से जुडी खबरों को उकेरने वाले कलमकारों को भुगतना पड़ रहा है।
ऐसे समय में विकल्प की तलास शुरू होती है ताकि सामाजिक सरोकार को स्थान मिले और समाज के लोगों का कल्याण हो सके। उनकी बातें भी सही माध्यम से उन तक पहुंच सके जंहा से उन्हें न्याय की आस है।
उसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु इस ब्लॉग का सृजन किया गया है ताकि आम जन मानस हतास व निराश न हों। उनकी बातें इसके माध्यम से सदन पटल पर लायी जायेगी और उन्हें उनका वाजिब हक और लाभ मिल सके इस दिशा में प्रयास किया जायेग।
मै राजेश झारखण्ड प्रदेश के गिरिडीह जिला का निवासी हूँ। मै वर्ष 1982 से रंगकर्म और वर्ष 1991 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ।
मैने पत्रकारिता के साथ रंगकर्म को भी भरपूर योगदान दिया। मेरे द्वारा लिखित व निर्देशित कई नाटक विभिन्न नाट्य प्रतियोगिताओं में पुरस्कृत हुई है। विभिन्न नाट्य प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट अभिनय के लिए मै पुरस्कृत भी हुआ हूँ। फिलवक्त मै फ़िल्म के क्षेत्र से भी जुड़ा हूँ। मेरी पहली भोजपुरी फ़िल्म "प्लेटफार्म नम्बर-2" बीते 1जून 2018 को प्रदर्शित हुई है। जिसमे मैने मुख्य खलनायक की भूमिका अदा किया है।
सम्पर्क सूत्र: patrakarrajesh@gmail.com व्हाट्सऐप- 9431366404
बगोदर पुलिस ने अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का किया उद्भेदन, संचालक समेत तीन शराब तस्कर गिरफ्तार
भारी मात्रा में शराब निर्माण में प्रयुक्त सामग्री, खाली बोतलें, रेपर, ढक्कन, स्प्रीट समेत एक कार जप्त
गिरिडीह(Giridih)। गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के अटका कुबरीटांड गांव में अवैध अंग्रेजी शराब बनाने वाली एक मिनी फैक्ट्री का पुलिस ने उद्भेदन किया है। इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में शराब निर्माण में प्रयुक्त सामग्री, खाली बोतलें, रेपर, ढक्कन, स्प्रीट समेत अन्य सामान जब्त किया है। वहीं मौके से फैक्ट्री के संचालक समेत तीन शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। उक्त जानकारी एसडीपीओ बगोदर सरिया धनंजय राम ने दी।
उन्होंने बताया कि कुबरीटांड गांव में अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री संचालन की गुप्त सूचना मिली थी। उक्त सूचना के आलोक में गिरिडीह एसपी डॉ. बिमल कुमार ने विशेष छापामारी दल का गठन किया था। गठित छापेमारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त मिनी फैक्ट्री में छापेमारी की।
छापामारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में शराब निर्माण में प्रयुक्त सामग्री, 150 लीटर स्प्रीट, 1000 शराब की खाली बोतलें, बोतलों के लिये लोगो वाला ढक्कन, अलग अलग ब्रांड के अंग्रेजी शराब का लोगो वाला रैपर समेत अन्य सामान जब्त किया। साथ ही पुलिस ने मौके से अवैध शराब की बिक्री में प्रयुक्त एक कार MH 04 ET 7881 को भी पुलिस ने सीज कर लिया।
एसडीपीओ ने बताया कि इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं इस तरह की अवैध गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।
बर्तमान दौर में पत्रकारिता में चाटुकारिता ने अपना पैर जमा लिया है। जिसका खामियाजा विशुद्ध रूप से पत्रकारिता के माध्यम से सामाजिक सरोकार से जुडी खबरों को उकेरने वाले कलमकारों को भुगतना पड़ रहा है।
ऐसे समय में विकल्प की तलास शुरू होती है ताकि सामाजिक सरोकार को स्थान मिले और समाज के लोगों का कल्याण हो सके। उनकी बातें भी सही माध्यम से उन तक पहुंच सके जंहा से उन्हें न्याय की आस है।
उसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु इस ब्लॉग का सृजन किया गया है ताकि आम जन मानस हतास व निराश न हों। उनकी बातें इसके माध्यम से सदन पटल पर लायी जायेगी और उन्हें उनका वाजिब हक और लाभ मिल सके इस दिशा में प्रयास किया जायेग।
मै राजेश झारखण्ड प्रदेश के गिरिडीह जिला का निवासी हूँ। मै वर्ष 1982 से रंगकर्म और वर्ष 1991 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ।
मैने पत्रकारिता के साथ रंगकर्म को भी भरपूर योगदान दिया। मेरे द्वारा लिखित व निर्देशित कई नाटक विभिन्न नाट्य प्रतियोगिताओं में पुरस्कृत हुई है। विभिन्न नाट्य प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट अभिनय के लिए मै पुरस्कृत भी हुआ हूँ। फिलवक्त मै फ़िल्म के क्षेत्र से भी जुड़ा हूँ। मेरी पहली भोजपुरी फ़िल्म "प्लेटफार्म नम्बर-2" बीते 1जून 2018 को प्रदर्शित हुई है। जिसमे मैने मुख्य खलनायक की भूमिका अदा किया है।
सम्पर्क सूत्र: patrakarrajesh@gmail.com व्हाट्सऐप- 9431366404
राष्ट्रीय खेल दिवस के पर क्रीड़ा भारती द्वारा मिनी मैराथन का हुआ आयोजन
गिरिडीह (Giridih)। राष्ट्रीय खेल दिवस पर क्रीड़ा भारती द्वारा हर वर्ष खेल महोत्सव का आयोजन किया जाता है, इसी कड़ी में इस वर्ष खेल दिवस पर मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। यह मैराथन बड़ा चौक से गिरिडीह स्टेडियम तक किया गया। जिसमें सौ से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिनमें प्रथम द्वितीय से पांचवे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को मेडल और सर्टिफिकेट दे कर सम्मानित किया गया।
यह मैराथन दो वर्गों बालिका और बालक वर्ग में विभक्त था। जिनमे बालिका वर्ग में गीता कुमारी प्रथम, अनीषा कुमारी द्वितीय, बलिया कुमारी तृतीय, पायल कुमारी चतुर्थ और कुमारी कुमकुम ने पांचवां स्थान प्राप्त किया।वहीं बालक वर्ग में नितेश कुमार प्रथम, बंटी कुमार द्वितीय, मनीष कुमार तृतीय, ऋषि कुमार चतुर्थ एवं परमेश्वर कुमार पांचवा स्थान प्राप्त किया। जिन्हें क्रीड़ा भारती द्वारा मेडल और सर्टिफिकेट दे कर सम्मानित किया गया।
मौके पर जिला मंत्री अमित स्वर्णकार ने बताया कि आगामी तीन सितम्बर को सर्कस मैदान में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता दो वर्गों बालक और बालिका वर्ग में विभक्त होगी। बताया कि उक्त जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में जितने वाले टीम को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खेलने का अवसर मिलेगा। उन्होंने सभी कबड्डी खिलाड़ियों से उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की।
आज के मैराथन कार्यक्रम को सफल बनाने में क्रीड़ा भारती के राजेंद्र तर्वे, अमित स्वर्णकार, सुधीर आनंद, अनीता ओझा, विवेक रंजन, संजय यादव, अभिषेक मिश्रा आदि का सराहनीय सहयोग रहा।
बर्तमान दौर में पत्रकारिता में चाटुकारिता ने अपना पैर जमा लिया है। जिसका खामियाजा विशुद्ध रूप से पत्रकारिता के माध्यम से सामाजिक सरोकार से जुडी खबरों को उकेरने वाले कलमकारों को भुगतना पड़ रहा है।
ऐसे समय में विकल्प की तलास शुरू होती है ताकि सामाजिक सरोकार को स्थान मिले और समाज के लोगों का कल्याण हो सके। उनकी बातें भी सही माध्यम से उन तक पहुंच सके जंहा से उन्हें न्याय की आस है।
उसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु इस ब्लॉग का सृजन किया गया है ताकि आम जन मानस हतास व निराश न हों। उनकी बातें इसके माध्यम से सदन पटल पर लायी जायेगी और उन्हें उनका वाजिब हक और लाभ मिल सके इस दिशा में प्रयास किया जायेग।
मै राजेश झारखण्ड प्रदेश के गिरिडीह जिला का निवासी हूँ। मै वर्ष 1982 से रंगकर्म और वर्ष 1991 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ।
मैने पत्रकारिता के साथ रंगकर्म को भी भरपूर योगदान दिया। मेरे द्वारा लिखित व निर्देशित कई नाटक विभिन्न नाट्य प्रतियोगिताओं में पुरस्कृत हुई है। विभिन्न नाट्य प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट अभिनय के लिए मै पुरस्कृत भी हुआ हूँ। फिलवक्त मै फ़िल्म के क्षेत्र से भी जुड़ा हूँ। मेरी पहली भोजपुरी फ़िल्म "प्लेटफार्म नम्बर-2" बीते 1जून 2018 को प्रदर्शित हुई है। जिसमे मैने मुख्य खलनायक की भूमिका अदा किया है।
सम्पर्क सूत्र: patrakarrajesh@gmail.com व्हाट्सऐप- 9431366404
पुलिस ने किया सरिया चोरी कांड का उद्भेदन, दो चोर गिरफ्तार, 35 हजार नगदी व दो मोबाइल जप्त
गिरिडीह(Giridih)। जिले के सरिया थाना क्षेत्र में हुई चोरी कांड का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने दो अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया हैं। वहीं 35 हजार नगदी व घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन जप्त किया है।
बता दें कि सरिया थाना क्षेत्र के पेठियाटाँड निवासी कैलाश मंडल पिता स्व0 चन्द्रशेखर मंडल के घर में घुस कर बीते 21 अगस्त की रात्रि में अज्ञात चोरों ने नगदी, जेवरात, कपडा समेत कीमती सामानों की चोरी कर ली थी। इस संदर्भ में वादी कैलाश मंडल 22 अगस्त सरिया थाना में आवेदन दिया था। जिसमे ढाई लाख रुपये नगदी (2,50,000/- रुपया नगद) एवं एक सोने का मंगलसुत्र एवं एक सोने का अंगुठी, कपडा से भरा बैग एवं सुटकेश चोरी करने की बात बतायी थी। जिसके आधार का पुलिस ने सरिया थाना कांड संख्या- 150/2025, दिनांक- 22/08/2025, धारा- 331(8)/305(a) बीएनएस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू की गई थी। पुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार ने इस कांड को संज्ञान में लेते हुए कांड के उद्बेदन हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बगोदर सरिया धनंजय राम के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया था।
टीम ने तकनिकी अनुसंधान के क्रम में दिनांक 28अगस्त छापामारी कर घटना में शामिल अप्राथमिकी अभियुक्त नागेश्वर मंडल उर्फ नागो मंडल पिता स्व0 शिवदयाल मंडल साकिन नगर केशवारी थाना सरिया जिला गिरिडीह एवं प्रदीप पासवान पिता स्व0 लटरु पासवान साकिन- बालागोजी, थाना चकाई जिला जमुई ( बिहार ) को गिरफ्तार किया। वहीं पुलिस ने इन दोनो के निशानदेही पर कांड में चोरी गये नगदी में 35000/- नगद एवं घटना में प्रयुक्त दो मोबाईल फोन जप्त किया है।
पकडाये दोनों अपराधियों ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए सपने बयान में 1. सुदेश पासवान उर्फ बाबु पासवान पिता लखनलाल पासवान, सा0 शिवसागर, थाना डोमचाँच, जिला कोडरमा 2. मदन पंडित उर्फ चिन्तामणि पंडित पिता गोपी पंडित सा0 बरवाडीह (केशवारी) 3. बालमुकुन्द मंडल उर्फ बाली, पिता स्व0 रामलाल मंडल, सा0 अच्छुईयाटाँड़ , दोनों थाना सरिया ,जिला गिरीडीह 4. बिनोद पासवान पिता महेन्द्र पासवान सा0 मानाकोला (नावाडीह), थाना चकाई, 5. मुरारी पासवान पिता स्व0 मिसरी पासवान, सा0 जीमतपुर, सीलपहाडी, पो0 नावाडीह, थाना चन्द्रमण्डी, दोनों जिला जमुई (बिहार) के भी संलिप्त होने की बात बताया है। पुलिस द्वारा घटना में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
बर्तमान दौर में पत्रकारिता में चाटुकारिता ने अपना पैर जमा लिया है। जिसका खामियाजा विशुद्ध रूप से पत्रकारिता के माध्यम से सामाजिक सरोकार से जुडी खबरों को उकेरने वाले कलमकारों को भुगतना पड़ रहा है।
ऐसे समय में विकल्प की तलास शुरू होती है ताकि सामाजिक सरोकार को स्थान मिले और समाज के लोगों का कल्याण हो सके। उनकी बातें भी सही माध्यम से उन तक पहुंच सके जंहा से उन्हें न्याय की आस है।
उसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु इस ब्लॉग का सृजन किया गया है ताकि आम जन मानस हतास व निराश न हों। उनकी बातें इसके माध्यम से सदन पटल पर लायी जायेगी और उन्हें उनका वाजिब हक और लाभ मिल सके इस दिशा में प्रयास किया जायेग।
मै राजेश झारखण्ड प्रदेश के गिरिडीह जिला का निवासी हूँ। मै वर्ष 1982 से रंगकर्म और वर्ष 1991 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ।
मैने पत्रकारिता के साथ रंगकर्म को भी भरपूर योगदान दिया। मेरे द्वारा लिखित व निर्देशित कई नाटक विभिन्न नाट्य प्रतियोगिताओं में पुरस्कृत हुई है। विभिन्न नाट्य प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट अभिनय के लिए मै पुरस्कृत भी हुआ हूँ। फिलवक्त मै फ़िल्म के क्षेत्र से भी जुड़ा हूँ। मेरी पहली भोजपुरी फ़िल्म "प्लेटफार्म नम्बर-2" बीते 1जून 2018 को प्रदर्शित हुई है। जिसमे मैने मुख्य खलनायक की भूमिका अदा किया है।
सम्पर्क सूत्र: patrakarrajesh@gmail.com व्हाट्सऐप- 9431366404
आज 29 अगस्त ...क्या कहते हैं आपके सितारे...कैसा रहेगा आपका दिन...! जानिए अपना राशिफल
आज का राशिफल :: 29: 08 :: 2025, शुक्रवार
29 अगस्त 2025 : आज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और शुक्रवार दिन है। जो विशेष रूप से बलराम जयंती और शुभ योगों के कारण धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। आज रवि योग के साथ-साथ ब्रह्म योग और स्वाति नक्षत्र का संयोग बन रहा है, जो दिन को और भी अधिक फलदायी बना देता है। षष्ठी तिथि आज रात 8:22 बजे तक रहेगा उसके बाद सप्तमी तिथि शुरू हो जायेगा। षष्ठी तिथि विशेष रूप से भगवान कार्तिकेय की पूजा के लिए मानी जाती है और इसे स्कंद षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भगवान कार्तिकेय की उपासना से साहस, बुद्धि और विजय की प्राप्ति होती है।
मान्यता है कि इस दिन व्रत और पूजन से शत्रु बाधा, भय और रोगों से मुक्ति मिलती है। दक्षिण भारत में स्कंद षष्ठी विशेष धूमधाम से मनाई जाती है। इसे संतान सुख और विजय की प्राप्ति के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है।
आज शुक्रवार है। आज वार के हिसाब से आप शुक्रवार व्रत कर सकते हैं। शुक्रवार माता लक्ष्मी और माता सन्तोषी को समर्पित होता है। आज माता लक्ष्मी के पूजन से धन वैभव और समृद्धि की प्राप्ति होती है।
आज का पंचांग: 29अगस्त 2025, दिन: शुक्रवार युगाब्द : 5127 विक्रम संवत : 2082 शक संवत : 1947 ऋतु : वर्षा मास : भाद्रपद पक्ष : शुक्ल पक्ष सूर्योदय : 05: 58 AM, सूर्यास्त : 06: 46 PM तिथि : षष्ठी 08:22 PM तक उपरांत सप्तमी नक्षत्र : स्वाति 11:38 AM तक उपरांत विशाखा राहुकाल :10:46 AM से 12: 22 PM तक चन्द्रमा : तुला राशि पर संचार करेगा व्रत/त्यौहार : शुक्रवार व्रत, षष्टी व्रत, बलराम जयंती
आज :: 29 :: 08 :: 2025 का राशिफल
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ): आज आपको सबके साथ अच्छा व्यवहार करना होगा। पारिवारिक मामलों में आपको अपनी पकड़ बनाए रखने की ज़रूरत होगी। आपके निजी काम काफी हद तक पूरे हो जाएँगे। आज प्रेमी युगल दिन भर रोमांटिक मूड में रह सकते हैं। विवाहित लोगों के लिए यह दिन सबसे खास दिनों में से एक हो सकता है। आज आपका शुभ अंक 2 है। थोक व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छा है। भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करने और उन्हें साकार करने के लिए यह अनुकूल समय है।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो): आज आपके इष्टदेव की कृपा से बिगड़े हुए काम बनेंगे। आज आपके घर में किसी शुभ कार्य की चर्चा हो सकती है। आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर लोगों के सामने आएगी। विवाहित लोग आज परिवार बढ़ाने की बात करेंगे। प्रेमी युगल एक-दूसरे के साथ समय बिताकर खुशी महसूस करेंगे। आज आपका शुभ अंक 5 है। अगर आप अपनी वर्तमान भूमिका में अटके हुए महसूस कर रहे हैं, तो किसी नए रास्ते पर विचार करें, आर्थिक रूप से यह एक बेहतर विकल्प हो सकता है। आप पारिवारिक व्यवसाय को बढ़ाने का प्रयास कर सकते हैं। अगर नौकरी में कोई काम लंबे समय से अटका हुआ है, तो उस पर कार्रवाई होने की संभावना है।
मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा): आज आप ज़िम्मेदारियों को निभाने में सक्षम होंगे। कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होगी, जो भविष्य में आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होंगे। आज आपके रिश्ते में फिर से रोमांस देखने को मिलेगा, हल्के-फुल्के खर्चे भी होंगे। प्रेम जीवन में आज का दिन रोमांस से भरपूर रहेगा। आज आपका शुभ अंक 6 है। आज आपकी सफलता और लाभ कड़ी मेहनत में छिपा है। नई संपत्ति की योजना बनाना अच्छा रहेगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन सफलता का दिन है। बाजार में आपको लेकर सकारात्मक माहौल रहेगा। उच्च शिक्षा के लिए आपको शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। ऑफिस में आपकी मेहनत देखकर बॉस खुश होंगे।
कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो): आज का दिन आपके लिए कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि लेकर आ सकता है। आपके विचारों और सुझावों की सराहना उन लोगों द्वारा की जाएगी जो आपके लिए महत्वपूर्ण हैं। परिवार के बच्चों के साथ समय बिताने से आपके आपसी रिश्ते मज़बूत हो सकते हैं। प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन रोमांस से भरपूर रहेगा। आज आपका शुभ रंग गुलाबी है। आज आपका शुभ अंक 3 है।आज पैसों के मामले में अच्छी खबर मिल सकती है। अगर आप अपना खुद का व्यवसाय करते हैं, तो आपको मार्केटिंग पर ज़्यादा ध्यान देने की ज़रूरत है। कार्यक्षेत्र में आ रही समस्याओं का समाधान आप अपने आंतरिक साहस से करेंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन के फ़ैसले को लेकर आप असमंजस में रह सकते हैं।
सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): आज आपका भाग्य आप पर मेहरबान रहने वाला है। किसी अजनबी पर भरोसा न करें, यह आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी को याद करके आपको अच्छा लगेगा। विवाहित लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रूप से चलता रहेगा। आपके प्रेमपूर्ण व्यवहार से आपका प्रेमी आपकी ओर आकर्षित होगा। आज आपका शुभ अंक 8 है। आज आर्थिक मामलों में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे। व्यावसायिक दृष्टि से ग्रहों की स्थिति अच्छी कही जा सकती है। किसी मूल्यवान वस्तु की प्राप्ति होने की संभावना है। यदि नौकरी में तनाव चल रहा है, तो स्थान परिवर्तन करना उचित रहेगा।
कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): आज कलात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। मकान या दुकान बदलने के योग बन रहे हैं। किसी के बारे में अनुमान लगाने से आज आपको अपार खुशी मिलने वाली है। घर के सभी सदस्य अपनी ज़िम्मेदारियों को बखूबी निभाएँगे दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ रहेंगी। आज आपका शुभ अंक 2 है। आर्थिक लाभ के साथ-साथ मान-सम्मान भी मिल सकता है। अपने पुराने व्यवसाय को आगे बढ़ाने का प्रयास करें। यदि कुछ दिनों से आपके मन में कोई विचार चल रहा है, तो आज उस पर काम करें। आधिकारिक कार्यों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। व्यापार अच्छा चलेगा और लाभ की स्थिति बनेगी।
तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): आज आपको किसी दूर स्थान से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आज आप कुछ मामलों में थोड़ा असुरक्षित महसूस करेंगे। आप अपने जीवनसाथी के प्रति आकर्षित होंगे। आप अपने प्रिय को खुश रखने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे, जिससे रिश्ता मज़बूत रहेगा। आज आपका शुभ अंक 7 है। व्यापार में भाग्य पूरी तरह आपके पक्ष में है, घरेलू सामान ख़रीद सकते हैं। दूरसंचार से जुड़ा व्यवसाय करने वालों को आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। कर्मचारियों से मुलाक़ात अच्छे परिणाम लाएगी।
वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): आज का दिन आपके लिए फलदायी रहेगा। सितारे कहते हैं कि आज आपको परिवार या संपर्क में किसी बुज़ुर्ग की मदद करनी होगी। ससुराल में विपरीत लिंग के लोगों से सावधान रहें। घरेलू जीवन में आपका जीवनसाथी आपको कोई अच्छी बात बताएगा। एकतरफ़ा प्यार आपको निराश कर सकता है। आज आपका शुभ अंक 5 है। अगर आप मकान, दुकान आदि खरीदना चाहते हैं तो दिन बहुत अच्छा है। आधिकारिक काम करते समय समय-सारिणी का ध्यान रखें। नौकरी में शत्रुओं से सावधान रहने की ज़रूरत है। व्यापारियों को आर्थिक नुकसान से सावधान रहने की ज़रूरत है।
धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे): आज यश और प्रतिष्ठा में वृद्धि होने की संभावना है। आपको अपनी योग्यता दिखाने के अवसर मिलेंगे। कानूनी मामलों में आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आज आपको लगेगा कि आपका साथी आपको समझ नहीं पा रहा है। प्रेम संबंधों में समय बर्बाद करने के बजाय अपने परिवार और व्यवसाय पर ध्यान दें। आज आपका शुभ अंक 1 है। आज कोई आपका उधार दिया हुआ पैसा ब्याज सहित वापस कर सकता है। किसी नए व्यवसाय में धन निवेश करने के योग हैं। बॉस द्वारा दी गई ज़िम्मेदारियों के प्रति अतिरिक्त गंभीरता दिखाएँ। बच्चों को किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलने से घर में खुशी का माहौल रहेगा।
मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी): आज का दिन आपके लिए शुभ और प्रगतिशील है। मन में किसी के प्रति ईर्ष्या की भावना न रखें। दूसरों से अपनी तुलना करना बंद करें और यह सोचना बंद करें कि आप काफ़ी अच्छे नहीं हैं। अगर आप शादीशुदा हैं, तो आज थोड़ा सावधान रहें। किसी पुराने घनिष्ठ मित्र से आपकी मुलाक़ात हो सकती है। आज आपका शुभ अंक 6 है। आज आपको अपनी आय के स्रोत पर ध्यान देने की ज़रूरत है। स्टील और धातु का व्यापार करने वालों को आज अच्छा मुनाफ़ा होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी यही स्थिति रहेगी। छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति मिल सकती है।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): आज का दिन आपके लिए एक नई समझ लेकर आएगा। अपने ख़र्चों पर नियंत्रण रखने की ज़रूरत है। दूसरों से बात करते समय सही भाषा का प्रयोग करें, तो आपके लिए बेहतर होगा। रोमांस के लिए आज का दिन अच्छा है। आप अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझकर प्यार का इज़हार करेंगे। आज आपका शुभ अंक 9 है।आज पैसा आपके पास गुप्त रूप से आ सकता है। व्यावसायिक मामलों में किसी पर भरोसा न करें और सभी फ़ैसले ख़ुद लें। आपको अपने कार्यक्षेत्र में उच्च पद प्राप्ति का लक्ष्य बनाए रखना होगा। वकीलों के लिए आज का दिन राहत भरा रहेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची): आस-पास का वातावरण सुखद और अनुकूल रहेगा। भाई-बहनों के साथ अपने संबंधों में दूरियाँ न आने दें। प्रेम संबंधों में भावनाएँ प्रबल रहेंगी। विवाहित लोगों का गृहस्थ जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आप कुछ खास लोगों के करीब रहेंगे। आज आपको धन की बचत के संबंध में ठोस कदम उठाने होंगे। आज प्रॉपर्टी से जुड़े व्यवसाय में कोई महत्वपूर्ण सौदा हो सकता है। व्यवसाय के क्षेत्र में अन्य लोगों से संपर्क करना लाभदायक रहेगा। आपको जल्द ही अपनी मेहनत का उचित परिणाम और श्रेय मिलेगा। विदेश में काम मिलने का अवसर आपको लाभदायक लग सकता है।
कृपया ध्यान दें👉
यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷
बर्तमान दौर में पत्रकारिता में चाटुकारिता ने अपना पैर जमा लिया है। जिसका खामियाजा विशुद्ध रूप से पत्रकारिता के माध्यम से सामाजिक सरोकार से जुडी खबरों को उकेरने वाले कलमकारों को भुगतना पड़ रहा है।
ऐसे समय में विकल्प की तलास शुरू होती है ताकि सामाजिक सरोकार को स्थान मिले और समाज के लोगों का कल्याण हो सके। उनकी बातें भी सही माध्यम से उन तक पहुंच सके जंहा से उन्हें न्याय की आस है।
उसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु इस ब्लॉग का सृजन किया गया है ताकि आम जन मानस हतास व निराश न हों। उनकी बातें इसके माध्यम से सदन पटल पर लायी जायेगी और उन्हें उनका वाजिब हक और लाभ मिल सके इस दिशा में प्रयास किया जायेग।
मै राजेश झारखण्ड प्रदेश के गिरिडीह जिला का निवासी हूँ। मै वर्ष 1982 से रंगकर्म और वर्ष 1991 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ।
मैने पत्रकारिता के साथ रंगकर्म को भी भरपूर योगदान दिया। मेरे द्वारा लिखित व निर्देशित कई नाटक विभिन्न नाट्य प्रतियोगिताओं में पुरस्कृत हुई है। विभिन्न नाट्य प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट अभिनय के लिए मै पुरस्कृत भी हुआ हूँ। फिलवक्त मै फ़िल्म के क्षेत्र से भी जुड़ा हूँ। मेरी पहली भोजपुरी फ़िल्म "प्लेटफार्म नम्बर-2" बीते 1जून 2018 को प्रदर्शित हुई है। जिसमे मैने मुख्य खलनायक की भूमिका अदा किया है।
सम्पर्क सूत्र: patrakarrajesh@gmail.com व्हाट्सऐप- 9431366404
गुरुवार, 28 अगस्त 2025
आज 28 अगस्त ...क्या कहते हैं आपके सितारे...कैसा रहेगा आपका दिन...! जानिए अपना राशिफल
आज का राशिफल :: 28: 08 :: 2025, गुरुवार
28 अगस्त 2025 : आज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और गुरुवार दिन है। पंचमी तिथि आज 05:56 PM तक रहेगी। उसके बाद षष्टि तिथि लग जाएगी। आज गुरूवार है। गुरुवार के दिन भगवान बृहस्पति और विष्णु की पूजा करने से जीवन में ज्ञान, सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है। इस दिन भगवान विष्णु को पीले वस्त्र, हल्दी और पीले फल अर्पित करना शुभ माना जाता है। गुरुवार को विष्णु मंत्रों का जाप करना, बृहस्पति स्तोत्र का पाठ करना और भगवान विष्णु की आराधना करने से बृहस्पति ग्रह की स्थिति में सुधार होता है और जीवन में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होते हैं। गुरुवार के दिन विशेष रूप से पीले वस्त्र, चने की दाल और पीले फल का दान करना लाभदायक होता है। इस दिन सूर्य देव सिंह राशि में रहेंगे। वहीं चंद्रमा तुला राशि में रहेंगे। आज गुरूवार के दिन अभिजीत मुहूर्त 11:56 AM से 12:48 PM तक है। धार्मिक दृष्टि से आज का दिन पवित्र स्नान, दान और व्रत के लिए उत्तम है। इस तिथि पर चित्रा नक्षत्र और शुक्ला योग का संयोग रहेगा। आज ऋषि पंचमी, संवत्सरी पर्व, स्कन्द षष्ठी जैसे प्रमुख त्योहार है। आज वार के हिसाब से आप गुरूवार का व्रत रख सकते हैं, जो भगवान विष्णु को समर्पित होता है। आज का दिन ऋषि पंचमी व्रत के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दिन कई शुभ योग और मुहूर्त बन रहे हैं, जो धार्मिक और सांसारिक कार्यों के लिए अनुकूल माने गए हैं। है।
ऋषि पंचमी - ऋषि पंचमी भाद्रपद शुक्ल पंचमी को मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण व्रत है, जो हरतालिका तीज के दो दिन बाद और गणेश चतुर्थी के एक दिन बाद आता है। यह व्रत सप्त ऋषियों को श्रद्धांजलि देने और रजस्वला दोष से शुद्धि प्राप्त करने के लिए मनाया जाता है। हिंदू धर्म में पवित्रता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है और शरीर एवं आत्मा की पवित्रता बनाए रखने के लिए कठोर दिशा-निर्देश दिए गए हैं। ऋषि पंचमी व्रत विशेष रूप से महिलाओं द्वारा किया जाता है और इसका उद्देश्य रजस्वला दोष से मुक्ति प्राप्त करना है। यह व्रत नेपाली हिंदुओं में अधिक लोकप्रिय है और कुछ क्षेत्रों में तीन दिवसीय हरतालिका तीज व्रत का समापन ऋषि पंचमी पर होता है।
स्कंद षष्ठी - स्कन्द षष्ठी भगवान स्कन्द, जो भगवान शिव और देवी पार्वती के पुत्र हैं, को समर्पित एक महत्वपूर्ण व्रत है। इस व्रत के लिए षष्ठी तिथि का विशेष महत्व है, खासकर जब यह पञ्चमी तिथि के साथ मिलती है। स्कन्द षष्ठी को कन्द षष्ठी भी कहा जाता है और तमिलनाडु में भगवान मुरुगन के कई मन्दिर इस व्रत के लिए विशेष नियमों का पालन करते हैं। कार्तिक चन्द्र मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है, जिसमें श्रद्धालु छह दिनों का उपवास करते हैं जो सूरसम्हाराम तक चलता है। इसके बाद तिरु कल्याणम और सुब्रहमन्य षष्ठी मनाई जाती है, जो भगवान स्कन्द की पूजा के महत्वपूर्ण दिन हैं।
चित्रगुप्तवार : आज के दिन को चित्रगुप्तवार भी कहते है। यह दिन ब्रम्हा जी के काया से उत्पन्न भगवान श्री चित्रगुप्त का दिन है। आज के दिन संसार के समस्त प्राणियों के कर्मों का लेखा जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त की पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना करें। चित्रगुप्त स्तुति एवं चित्रगुप्त चालीसा का पाठ करें। भगवान चित्रगुप्त की पूरे भक्ति भाव से आरती करें। आपके सभी कष्टों का निवारण होगा। घर मे सुख समृद्धि आयेगी। आपके यश और कृति में वृद्धि होगी। दिन शुभ व मंगलमय होगा।
आज का पंचांग: 28अगस्त 2025, दिन: गुरुवार युगाब्द : 5127 विक्रम संवत : 2082 शक संवत : 1947 ऋतु : वर्षा मास : भाद्रपद पक्ष : शुक्ल पक्ष सूर्योदय : 05: 57AM, सूर्यास्त : 06: 47 PM तिथि : पंचमी 05:56 PM तक उपरांत षष्ठी नक्षत्र : चित्रा 08:43 AM तक उपरांत स्वाति राहुकाल :01:58 PM से 03: 35 PM तक चन्द्रमा : तुला राशि पर संचार करेगा व्रत/त्यौहार : गुरुवार व्रत, ऋषि पंचमी, संवत्सरी पर्व, स्कन्द षष्ठी, चित्रगुप्तवार
आज :: 28 :: 08 :: 2025 का राशिफल
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : आज ग्रहों का गोचर आपके लिए लाभदायक परिस्थितियाँ बना रहा है। मंदिर में फल दान करें, आपको सभी कार्यों में परिवार का सहयोग मिलेगा। परिवार में सगाई और विवाह जैसी कुछ योजनाएँ बनेंगी। आज प्रेम संबंधों में आप ज़िद्दी हो सकते हैं, जो आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। आज आपका शुभ अंक 8 है। आज शेयर और स्टॉक मार्केट से जुड़े लोगों को सावधान रहना चाहिए। व्यापार में लाभदायक अवसर सामने आएंगे। महिलाएँ अपने व्यवसाय में विशेष रूप से सफल होंगी। ऑनलाइन कोई भी सामान बेचना आपके लिए आसान और फ़ायदेमंद साबित होगा। अपने महत्वपूर्ण काम दिन के पहले भाग में ही पूरे करने की कोशिश करें।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) : आज का दिन आपके लिए खुशियाँ लेकर आया है। अगर आप अतीत को लेकर चिंतित और उलझन में हैं, तो उसे अपने मन से निकाल दें और वर्तमान पर ध्यान केंद्रित करें। किसी का भला करने से पहले उसकी सच्चाई जान लें तो आपके लिए अच्छा होगा। आज आपका जीवनसाथी आपके साथ समय बिताने के लिए इच्छुक हो सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग रोमांस के सहारे दिन को आगे बढ़ाएंगे। आज आपका शुभ अंक 1 है। आज आपकी सफलता और लाभ कड़ी मेहनत में निहित है। व्यापारियों के लिए आज का दिन सफलता का दिन है। उच्च शिक्षा के लिए आपको शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। ऑफिस में आपकी मेहनत देखकर आपके बॉस प्रसन्न होंगे।
मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) : आज घर का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। आप अपने बच्चे के पढ़ाई में अच्छे प्रदर्शन से प्रसन्न होंगे। महिलाएं आज ऑनलाइन कोई नया व्यंजन सीखने की कोशिश करेंगी। आप और आपका जीवनसाथी अपनी-अपनी बातों में व्यस्त रहेंगे, लेकिन एक-दूसरे का ख्याल रखने की भी कोशिश करेंगे। आज आपका शुभ अंक 1 है। आज धन संबंधी मामलों में जीवनसाथी के साथ मिलकर निर्णय लें। अगर आप साझेदारी में काम कर रहे हैं, तो लेन-देन में उदारता बरतें। अगर आप कोई नया वाहन खरीदने की सोच रहे हैं, तो राहुकाल देखकर ही खरीदें। आप अपने दम पर किए गए काम में सफलता पा सकते हैं।
कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो): आज किसी वस्तु का दान करना आपके लिए लाभकारी रहेगा। बड़ों और सज्जनों का आदर करने में अग्रणी रहें। महिलाएँ ख़ास तौर पर अपने व्यक्तित्व को निखारने पर ध्यान देंगी। किसी का सकारात्मक व्यक्तित्व आपमें उत्साहजनक बदलाव लाने वाला है। इस राशि के नवविवाहितों के लिए आज का दिन ख़ुशियों भरा रहने वाला है। प्रेमी युगल के रिश्ते में कुछ अनबन हो सकती है। आज आपका शुभ अंक 4 है। पैसों को लेकर थोड़ा ज़्यादा ज़िम्मेदार बनें। शेयर बाज़ार में पैसा लगाने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें। खाने-पीने की चीज़ों का व्यापार करने वालों को अच्छा मुनाफ़ा होगा। जब तक कोई सहकर्मी आपको चुनौती देने की कोशिश नहीं करेगा, तब तक काम थोड़ा उबाऊ रहेगा।
सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) : आज किसी भी समस्या को लेकर परेशान होने के बजाय अपनों से सलाह लें। आज आप अपनी ज़िम्मेदारियों को ठीक से निभाने की कोशिश करेंगे। आपके लिए एक नए रोमांटिक रिश्ते की शुरुआत होगी, जिससे मन में खुशी रहेगी। विवाहित लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। आज आपका शुभ अंक 3 है। आज पैसों के मामले में अत्यधिक लालच भी परेशानी बढ़ा सकता है। क्रॉकरी का व्यवसाय करने वालों को अच्छा मुनाफ़ा मिलने वाला है। बिना जाँच-पड़ताल के किसी भी संपत्ति में पैसा न लगाएँ। युवाओं को बेकार की गतिविधियों से ध्यान हटाकर अपने करियर पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) : आज भाग्य आपका पूरा साथ देगा। विपरीत परिस्थितियों में भी आप अपने लिए कुछ अच्छा समय निकाल सकते हैं। जो विवाहित जोड़े लंबे समय से नाखुश हैं, उन्हें आज बहुत गंभीरता से बात करने की ज़रूरत है। अगर आप अविवाहित हैं, तो आज कुछ नए लोगों से मिलने की कोशिश करें। आज आपका शुभ अंक 5 है। आज आपको खोया हुआ पैसा वापस मिल सकता है, कोशिश करें। नया व्यवसाय शुरू करने के लिए आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। शिक्षा और कंसल्टेंसी से जुड़े लोगों का दिन अच्छा रहने वाला है। आपकी प्रोफ़ाइल के आधार पर बड़े अवसर मिलने की संभावना है। ऑफिस में किसी की आर्थिक मदद करने के बारे में सोच-समझकर फैसला लें।
तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : आज संतान सुख मिलने के योग हैं। परिवार की ज़रूरतों को नज़रअंदाज़ न करें। आप अपने विरोधियों पर विजय पाने में सफल रहेंगे। महिलाएं आज अपने जीवनसाथी को कोई उपहार दे सकती हैं। जो लोग अपने रिश्ते में विश्वास रखते हैं, उन्हें दिन भर प्यार भरे शब्दों का अनुभव होगा। आज आपका शुभ रंग पीला है। आज आपका शुभ अंक 9 है। आज नए अवसरों का लाभ उठाने के लिए खुद को तैयार रखें। घरेलू समस्याओं को व्यापार पर हावी न होने दें। व्यापारियों को आज किसी को भी पैसा उधार देने से बचना चाहिए। नौकरीपेशा लोग जीवन में आ रही बाधाओं से परेशान रहेंगे।
वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) : आज आप काफी भावुक और संवेदनशील हो सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य के निजी जीवन में कुछ समस्याओं के कारण आप चिंतित हो सकते हैं। अविवाहित लोग आज अकेले रहने का आनंद लेंगे। विवाहित लोग अपने रिश्ते में नयापन देखेंगे और अपने जीवनसाथी से प्यार से बात करेंगे। आज आपका शुभ अंक 3 है। आज आपको धन लाभ के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। नए लोगों से संपर्क बनेंगे और कार्यस्थल पर कुछ नए अनुबंध प्राप्त होंगे। युवाओं को कल्पना की दुनिया में समय बर्बाद नहीं करना चाहिए। नौकरी में आपको अपने सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखना होगा।
धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे) : आज आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं। लोगों से थोड़ा कम संवाद बनाए रखें, खासकर निजी जीवन से जुड़ी चल रही समस्याओं के बारे में बात न करें। प्रेम जीवन जीने वालों को प्रेम के मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा। आप अपने जीवनसाथी को खुश करने की कोशिश कर सकते हैं। आज आपका शुभ अंक 6 है। आज आपको आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे। आपको अपने व्यवसाय और अन्य उपक्रमों से लगातार लाभ मिलता रहेगा। कार्यस्थल पर कड़ी मेहनत करने से ज़्यादा समझदारी से काम लें। जो लोग विदेश में नौकरी करना चाहते हैं, उनके लिए जल्द ही अच्छे अवसर मिलेंगे।
मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी) : आज का दिन सामाजिक गतिविधियों और दोस्तों से संपर्क करने के लिए अच्छा है। कुछ लोगों के मन में नए विचार आ सकते हैं। महिलाओं को रसोई में काम करते समय सावधानी बरतनी चाहिए और छोटे बच्चों को रसोई से दूर रखना चाहिए। अपने जीवनसाथी के तौर-तरीकों के अनुसार ढलना आपके हित में रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने रोमांटिक जीवन का आनंद उठाएंगे। आज आपका शुभ अंक 7 है। आज आर्थिक स्थिति काफी हद तक बेहतर रहेगी। अगर आप साझेदारी में काम कर रहे हैं, तो लेन-देन में उदारता बरतें। कुछ लोग नया व्यवसाय शुरू करने का मन बनाएँगे। युवाओं को ज़िम्मेदारी मिलने से नए कौशल को बढ़ावा मिलना संभव होगा। नौकरी में आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) : आज कुछ खास करने के लिए बहुत अच्छा दिन है। अगर आप अपनी जीवनशैली में बदलाव लाने की सोच रहे हैं, तो दिन अनुकूल है। जीवनसाथी के व्यवहार को समझने में कठिनाई हो सकती है। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन सुनहरा है। आज आपका शुभ रंग हरा है। आज आपका शुभ अंक 5 है। आज आप पैसों से जुड़े मामलों में ज़्यादा सोच-विचार कर सकते हैं। व्यवसाय में आप जिस काम के लिए मेहनत कर रहे थे, उसकी सफलता के लिए समय अनुकूल है। ऑफिस के काम में अपना ध्यान कमज़ोर न होने दें। जो लोग विदेशी कंपनियों में नौकरी के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके लिए दिन शुभ है।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) : आज ज़रूरत से ज़्यादा संवेदनशील होना आपको परेशान कर सकता है। सामाजिक कार्य करने के लिए दिन अच्छा है। आपका प्यार भरा व्यवहार आपके जीवनसाथी का दिल जीतने के लिए काफ़ी है। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आज आपका शुभ अंक 2 है। आज धन संबंधी समस्याएँ सुलझ जाएँगी। अब आप पिछले सभी घाटे को मुनाफ़े में बदलते हुए महसूस कर सकते हैं। व्यापारियों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है, वे अपने व्यवसाय को आगे बढ़ा पाएँगे। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम के प्रति समर्पित रहना चाहिए, जल्द ही कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि मिलने की संभावना है।