सोमवार, 6 जुलाई 2020

सर्प दंश से 35 वर्षीय युवक की मौत

सर्प दंश से 35 वर्षीय युवक की मौत
गिरिडीह : जिले के ताराटांड़ थाना अंतर्गत कुंडलवादह पंचायत के झितरी गांव में 35 वर्षीय चंदलाल मंडल की मौत सांप के काटने से हो गई।

 रात में वह खटिया पर सोया था। अचानक खटिया की लकड़ी के सहारे सांप बिस्तर पर चढ़ा और उसके हाथ की अंगुली में लटक गया। अचानक वह उठा और हाथ झाड़ने लगा, लेकिन सांप उंगली में लटका ही रहा। तब जाकर उसने लाइट जलाई। लाइट जलने के बाद उसने दूसरे हाथ से सांप को पकड़कर छुड़ाया। 

आसपास के लोग भी वहां जुट गए और सांप को घड़े में ढंककर रख दिया। वह करैत सांप बताया जा रहा है। चंदलाल को पीएमसीएच धनबाद ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

जानकारी के अनुसार चंदलाल को पत्नी समेत दो पुत्र और एक पुत्री हैं। पूरे परिवार का भरण-पोषण उसके कंधे पर था, जो कि अब दुनिया में नहीं रहा। इससे पूरे गांव में मातम पसरा है। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर पीएमसीएच से मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद झितरी पहुंचते ही चीख पुकार मच गई।

समारोह पूर्वक मनायी गयी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती

समारोह पूर्वक मनायी गयी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती

गिरिडीह : जनसंघ के संस्थापक महान शिक्षाविद माँ भारती के सच्चे सपूत और जिन्होंने अखण्ड भारत का सपना देखा था, ऐसे मानवता के उपासक व सिद्धांतवादी राजनीतिज्ञ डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती गिरिडीह के श्याम मंदिर में मनाई गई। 

इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा विधायक दल के नेता व झारखण्ड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के गरिमामयी उपस्थिति रही।
 नवमनोनित जिलाध्यक्ष महादेव दुबे की अध्यक्षता और महामंत्री देव राज के संचालन में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भारत माता की जय, वन्दे मातरम के उदघोष के साथ की गई। 
 

मौके पर चंद्रमोहन प्रसाद, निर्भय शाहबादी,  लक्ष्मण स्वर्णकार, लक्ष्मण सिंह, सुरेश साव, दिनेश यादव,  अशोक उपाध्याय,  नुनुलाल मरांडी, चुन्नू कांत,  कामेश्वर पासवान,  अजय रंजन, बाबुल प्रसाद गुप्ता, महेश राम, सुमन सिन्हा, राजेश जयसवाल, नवीन सिन्हा, डॉ विकास लाल, मुकेश जालान, हरमिंदर सिंह बग्गा, संजीत सिंह पप्पू, संत कुमार लल्लू, सिंकू सिन्हा, मनोज मौर्या, सोनू चौरसिया, सुमित कुमार, विशाल गुप्ता, साठु ठाकुर, मनोज संघई, बिरेन्द्र वर्मा, दीपक स्वर्णकार, सुनील गोस्वामी, अशोक स्वर्णकार, पुष्पा सिन्हा, अंजू सोनी समेत दर्ज़नों लोग शामिल थे।

जिलाध्यक्ष की अगुवाई में प्रशासनिक पदाधिकारियों से मिले आईएफडब्लूजे के प्रतिनिधि

जिलाध्यक्ष राजेश कुमार की अगुवाई में प्रशासनिक पदाधिकारियों से मिले आईएफडब्लूजे के प्रतिनिधि
किया पत्रकारों से समन्वय स्थापित कर समाचार संकलन में सहयोग करने की मांग

गिरिडीह : इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट की गिरिडीह जिला के पदाधिकारीगण सोमवार को जिलाध्यक्ष राजेश कुमार की अगुवाई में जिले के प्रशासनिक पदाधिकारियों से मुलाकात किया और जिले में आईएफडब्लूजे के गठन सम्बन्धी प्रदेश समिति द्वारा जारी पत्र सौंपा।

इस दौरान आईएफडब्ल्यूजे के प्रतिनिधि जिले के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा से मुलाकात कर उनसे सभी प्रखंडों के बीडीओ सीओ को आंचलिक पत्रकारों और प्रखंडों में कार्यरत आईएफडब्ल्यूजे से जुड़े पत्रकारों को समाचार संकलन में सहूलियत प्रदान करने हेतु अपने स्तर से निर्देशित करने की मांग किया।
 

वंही नव पदस्थापित एसपी अमित रेनु से मुलाकात कर आईएफडब्ल्यूजे के पदाधिकारियों ने सर्वप्रथम उन्हें बुके भेंट कर उनका जिले में स्वागत किया और उनसे भी सभी थानेदारों व एसडीपीओ को अपने स्तर से आंचलिक पत्रकारों से समन्वय स्थापित कर उन्हें समाचार संकलन में सहूलियत देने की मांग किया। 

मौके पर पदाधिकारी द्वय ने आईएफडब्ल्यूजे के प्रतिनिधियों को आस्वस्त किया कि वह अपने स्तर से अपने अधिनस्थ के पदाधिकारियों को आंचलिक पत्रकारों से समन्वय स्थापित करने का निर्देश शीघ्र प्रेषित कर देंगे।

इस दौरान गिरिडीह जिला कमिटी का गठन और पदाधिकारियों के चुनाव से सम्बंधित प्रदेश समिति द्वारा जारी पत्र की प्रति डीपीआरओ (जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी) की अनुपस्थिति में एसएमपीओ आशुतोष तिवारी को भी आईएफडब्ल्यूजे की ओर से सूचनार्थ सौंपी गई।

इस अवसर पर आईएफडब्ल्यूजे के गिरिडीह जिला  इकाई के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार के साथ जिला महासचिव  कानन कुमार किस्कु, जिला कोषाध्यक्ष विलियम जैकब,  जिला मीडिया प्रभारी रविन्द्र पांडेय, उपाध्यक्ष देवाशीष बादल, प्रतीक कुमार, इरफ़ान आलम, सलाहकार समिति सदस्य अभय सिन्हा, संगठन सचिव अजय चौरसिया,  संजय कुमार, बारीक़ खान, मनमोहन पासवान,अख्तर इमाम, प्रवीण पाण्डेय आदि उपस्थित थे।

शुक्रवार, 3 जुलाई 2020

भाजपा के गिरिडीह जिलाध्यक्ष बने महादेव दुबे, बधाई देने वालों का लगा तांता

भाजपा के गिरिडीह जिलाध्यक्ष बने महादेव दुबे, बधाई देने वालों का लगा तांता 
गिरिडीह : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने शुक्रवार को प्रदेश भाजपा का सांगठनिक विस्तार किया। जंहा उन्होंने प्रदेश स्तरीय संगठन हेतु विभिन्न पदाधिकारियों के नामों की घोषणा किया वंही उन्होंने कई जिलों के जिलाध्यक्ष के नामों की भी धोषणा किया है।

इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष ने गिरिडीह जिला भाजपा के अध्यक्ष के पद पर महादेव दुबे को मनोनीत करते हुये इसकी विधिवत घोषणा पत्र जारी कर किया है। 

महादेव दुबे वर्ष 2012 से जिला भाजपा के उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत रह कर पार्टी व संगठन हित मे कार्य करते रहे हैं। 

संगठन के प्रति इनका जुड़ाव,  इनकी कर्मठता और  मिले दायित्वों का बखूबी निर्वाहन करने की इनकी क्षमता के कारण ही आज उन्हें जिलाध्यक्ष के पद पर सुशोभित कराया है। 

श्री दुबे के जिलाध्यक्ष बनने पर  सिहोडीह स्थित इनके नवनिर्मित मकान में पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी रही।  उन्हें संगठन के सर्वोच्च पद पर आसीन होने पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। 

स्वच्छ भारत मिशन की सफलता में जलसहिया की अहम भूमिका परन्तु उपेक्षित : हेमंती देवी

स्वच्छ भारत मिशन की सफलता में जलसहिया की अहम भूमिका परन्तु उपेक्षित :  हेमंती देवी


जमुआ/गिरिडीह :  प्रखंड के जलसहिया संकुल जगन्नाथडीह के प्रांगण में संकुल के सचिव हेमंती देवी की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक हुआ। बैठक में जंहा जलसहिया संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। वंही जल सहिया के बकाया मानदेय, शौचालय का प्रोत्साहन राशि, शौचालय  जियो टैग का प्रोत्साहन राशि इत्यादि की मांग पर चर्चा की गयी। बैठक को सम्बोधित करते हुये उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन की सफलता में जलसहिया की अहम भूमिका परन्तु उपेक्षित है। हमे अपने अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करना होगा।

 बैठक का संचालन प्रखंड सचिव सितारा प्रवीण ने किया।  बैठक में प्रखंड अध्यक्ष विक्रम कुमार गुप्ता, प्रखंड कोषाध्यक्ष गुड़िया देवी  संकुल अध्यक्ष प्रीति सिंह, सचिव हेमंती देवी, उपाध्यक्ष आशा देवी, गुड़िया देवी, पिंकी कुमारी देवी, सुलेचना देवी, पम्मी देवी, गीता देवी,रूबी देवी, अहिल्या देवी, चांदनी देवी, मालती देवी,रविंद्र सिंह,दिलीप हाज़रा,किस्टों साव,सहाबुद्दीन ,सुधीर कुमार,बैजनाथ साव,विकास कुमार आदि उपस्थित थे।


सात महीनों से सऊदी अरब में बंधक बना हैं बगोदर के दो मजदुर

सात महीनों से सऊदी अरब में बंधक बना हैं बगोदर के दो मजदुर 
                       घायल इमरान

गिरिडीह / बगोदर : बगोदर थाना क्षेत्र के महुरी गांव के दो युवक अकबर अंसारी व इमरान अंसारी बीते सात महीने से सऊदी अरब में बंधक बना हैं। 

बताया जाता है कि बगोदर थाना क्षेत्र के महुरी निवासी स्वर्गीय रौशन अंसारी के 28 वर्षीय पुत्र इमरान अंसारी व असगर अंसारी के 36 वर्षीय पुत्र अकबर अंसारी परिवार की खराब आर्थिक स्थिति को देख अच्छी नौकरी की तलास में सऊदी अरब गया था।  लेकिन सात माह से अधिक हो गया लेकिन अब तक न तो उसे काम के बदले पैसा मिला और न ही उसे अपने देश लौटने का रास्ता मिल रहा हैं।  

दोनों को वहाँ बंधुआ मजदूर की तरह रखा जाता हैं और उनके साथ अमानवीय व्यवहार मारपीट तक की जाती हैं।इसी बीच बीते 10 मई को इमरान अंसारी का पैर टूट जाने से उनकी मुसीबत और भी बढ़ गयी हैं। परिवार वाले ने झारखण्ड सरकार से गुहार लगाया है लेकिन अब तक कोई मदद नहीं मिल पायी हैं। जिससे परिवार वाले काफी चिन्तित हैं।

प्रेमिका से मिलने दीवार के सहारे छत पर चढ़ा प्रेमी हुई जमकर पिटाई

प्रेमिका से मिलने दीवार के सहारे छत पर चढ़ा प्रेमी हुई जमकर पिटाई 
घटना सरिया के आशीर्वाद नर्सिंग होम की, संचालक ने किया युवक को पुलिस के हवाले

गिरिडीह/ सरिया :  शुक्रवार की सुबह सरिया विवेकानंद रोड स्थित आशीर्वाद नर्सिंग होम में मनोज महतो नामक 25 वर्षीय युवक की जमकर पिटाई हुई। नर्सिंग होम संचालक समेत आसपास के लोगों ने पिटाई के बाद उक्त युवक को सरिया पुलिस के हवाले कर दिया गया।

क्या है मामला :
प्राप्त जानकारी के अनुसार सरिया थाना क्षेत्र के बंदखारो निवासी  युवक मनोज महतो शुक्रवार की सुबह छह बजे आशीर्वाद नर्सिंग होम में कार्यरत एक लडकी से मिलने पहुंचा था। लेकिन नर्सिंग होम का मेन गेट नहीं खुला तो वह दीवार के सहारे छत पर चढ़ सीढीयों से नीचे उतर लडकी से बाहर जाने की जिद करने लगा।  वहाँ कार्यरत अन्य महिला कर्मियों ने संचालक बीपी शर्मा को इसकी सूचना दी । सूचना पाकर बीपी शर्मा सहयोगी संजय मोदी व अन्य लोगों के साथ नर्सिंग होम पहुंचे। हो हल्ला होने पर आस पास के लोग भी काफी संख्या में जुट गये। संचालक ने युवक से पूछताछ कर उसकी पिटाई की ओर उसे सरिया पुलिस के हवाले कर दिया। नर्सिंग होम संचालक बीपी शर्मा ने युवक के छत से क्लीनिक में आने की पुष्टि की है ।

युवक ने युवती को बताया बहन :
नर्सिंग होम में कार्यरत 20 वर्षीय युवती ने बताया कि उंसने मनोज को नहीं बुलाया था। लेकिन वह मनोज को जानती है । दोनों बगोदर के पाटलावती नर्सिंग होम में साथ काम करते थे। जबकि युवक ने बताया कि युवती ने उसे फोन कर उसे बुलाया था। क्योंकि युवती को घर जाना था। युवक ने कहा कि वह उसे बहन मानता हूँ। उंसने दीवार के सहारे छत पर चढने की बात को भी स्वीकार किया। 

क्या कहते है थाना प्रभारी : 
बहरहाल नर्सिंग होम घटी यह घटना क्षेत्र में चर्चा आम बनी हुई है। स्थानीय लोग इस पूरे प्रकरण को प्रेम प्रसंग से जुड़ा मान रहे है। हालांकि सरिया थाना में इस मामले को सलटाने के लिए पैरवीकारों की टीम लगी हुई है।  मामले के बाबत पूछे जाने पर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर आर.एन.चौधरी ने कहा कि युवती द्वारा किसी भी प्रकार का लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। मिलने पर आगे की करवाई की जाएगी।   

पटना के 22 मोहल्ले कोरोना की चपेट में, जिले में 938 हुए संक्रमित

पटना के 22 मोहल्ले कोरोना की चपेट में, जिले में 938 हुए संक्रमित
पटना:  बिहार और कोरोना अब धीरे-धीरे एक दूसरे के पर्याय बनते जा रहे हैं। लोग इस बात को समझने को तैयार नहीं की इस खतरनाक बीमारी से बचने के लिए एहतियात बरतना कितना जरुरी है। राजधानी पटना जहां राज्य के चुनिंदा लोग रहते हैं अब इस जिले में भी कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 938 तक जा पहुंची है। पटना अब पूरी तरह से कोरोना की रडार पर है, यहां के 22  मोहल्लों में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। 

पिछले चार दिनों में दूसरी बार पटना में संक्रमितों का आंकड़ा 100 के पार पहुंच गया है। इस तरह जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 938 पहुंच गई है,वहीं मरने वालों की संख्या 10 हो गई है। 

पटना में त्रिपोलिया, कदमकुआं और बिहारी साव लेन के 5 लोग शामिल हैं। 2 पीएमसीएच के नर्सिंग स्टॉफ, इसके अलावा कंकड़बाग से 8, मलाही पकड़ी से 1, भूतनाथ रोड से 1, गोला रोड से 4, पटेलनगर से 2, दानापुर से 2, बोरिंग रोड से 1,सिपारा से 2, राजीवनगर से 2, फुलवारीशरीफ से 1, रुकनपुर से 1, बुद्दा कॉलोनी से 1, मनेर से 1, बिहटा से 2, करबिगहिया से 1, एस के पुरी से 1 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। 

पटना सिविल सर्जन का कहना है कि अचानक बड़ी संख्या में संक्रमितों के मिलने से थोड़ी परेशानी बढ़ गई है। पटना सिटी, होटल पाटलिपुत्रा अशोका और पाटलीपुत्र खेल परिसर का इसोलेशन वार्ड भर गया है। इसलिए अब बिहटा के ईएसआई अस्पताल में संक्रमितों को भेजने की व्यवस्था की जाएगी।

विहिप द्वारा श्रीमद्भगवद्गीता एंव भगवा गमछा भेंट कर एसपी को दी गयी विदाई

विश्व हिंदू परिषद सह बजरंग दल ने एसपी की विदाई में किया श्रीमद्भगवद्गीता एंव भगवा गमछा भेंट  

गिरिडीह : विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की गिरिडीह नगर द्वारा शुक्रवार को एसपी सुरेन्द्र कुमार झा को श्रीमद्भगवद्गीता एंव भगवा गमछा भेंट कर उन्हें ससम्मान विदाई दिया।

मौके पर विहिप के कार्यकर्ताओं ने कुशल प्रशासक, कर्तव्यनिष्ठ व मिलनसार व्यक्त्वि के धनी गिरिडीह में पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थापित रहे सुरेन्द्र कुमार झा को राँची के सीनियर एसएसपी बनने पर उन्हें ढ़ेर सारी बधाईयां भी दिया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी किया।

इस विदाई समारोह के मौके पर विहिप व बजरंग दल के उत्कर्ष पांडेय, रितेश पांडेय, सुरेश रजक, सुभम झा, रबिन्द्र स्वर्णकार, राजेश राम, पंकज कंधवे, पृथ्वी सिंह, कन्हैया पांडेय आदि विहिप व बजरंगदल के स्वयं सेवक उपस्थित थे।

दूसरे दिन भी असरदार रहा गिरिडीह में कोयला सेक्टर का हड़ताल

दूसरे दिन भी असरदार रहा गिरिडीह में कोयला सेक्टर का हड़ताल 
गिरिडीह :  कोयला सेक्टर का राष्ट्रव्यापी 3 दिवसीय हड़ताल शुक्रवार को दूसरे दिन भी सीसीएल गिरिडीह एरिया में काफी असरदार रहा। कोयला कर्मियों ने हड़ताल का बढ़-चढ़कर समर्थन किया और सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों का विरोध किया।

संयुक्त मोर्चा की अगुवाई में आहूत इस हड़ताल के दौरान कोलियरी क्षेत्र के सभी माइंसों तथा वर्किंग प्लेसेस में इक्का-दुक्का लोगों को छोड़ अधिकांश ने हाजिरी नहीं लगाई और ड्यूटी छोड़ आंदोलन में शामिल रहे। गिरिडीह कोलियरी के ओपनकास्ट तथा कबरीबाद माइंस, वर्कशॉप, सीपी साइडिंग, जीएम तथा पीओ ऑफिस, कांटा घर, स्टोर, एकाउंट ऑफिस आदि जगहों पर हड़ताल का व्यापक असर देखा गया।

 कोयला श्रमिक यूनियन के नेताओं ने इस दौरान कहा कि केंद्र की मोदी सरकार मजदूर विरोधी है, मजदूर हितों को दरकिनार कर देशी-विदेशी पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने की नीयत से  देश का कोयला, रेल, इस्पात, जंगल, जमीन समेत सबकुछ पूंजीपतियों के हाथों बेच देना चाहती है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

हड़ताल को सफल बनाने में झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के तेजलाल मंडल, प्रमीला मेहरा, शोभा यादव, चुड़का हांसदा, सीएमडब्लूयु नेता राजेश कुमार यादव, राजेश सिन्हा, कन्हैया सिंह, आरसीएमएस के एन पी सिंह बुल्लू, बलराम यादव, एवं प्रदीप दाराद, यूसीडब्ल्यूयु के देवशंकर मिश्र, जिबलाल बेलदार एवं मिंटू मल्लिक, बीएमएस के प्रमोद सिंह एवं सुधीर सिंह, सीएमयू के शिवाजी सिंह, अमित यादव, मनोज पंडित, बालकिशुन यादव तथा इंटक ददई गुट के ऋषिकेश मिश्र आदि की भूमिका सराहनीय रही।

करंट लगने से प्रवासी मजदूर की जम्मू कश्मीर में मौत, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

करंट लगने से प्रवासी मजदूर की जम्मू कश्मीर में मौत, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल
                   रोती बिलखती पत्नी व दो बच्चे 

सरिया/गिरिडीह  : गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र के चिचाकी पंचायत निवासी स्वर्गीय सुकर महतो के 35 वर्षीय पुत्र डेगलाल महतो इसी साल फरवरी माह को रोजगार की तलाश में ट्रांसमिशन कंपनी में कार्य करने जम्मू-काश्मीर गया था। बीते 2 जूलाई गुरूवार की शाम को चार बजे कार्य करने के दौरान 11 हज़ार करंट लगने से उसकी मौत हो गई।

                      मृतक का फाइल फोटो

डेगलाल महतो की मौत की खबर सुनकर उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। डेगलाल अपने पीछे पत्नी इंदीया देवी, दो पुत्री अन्नू कुमारी(3वर्ष) अंशू कुमारी (छः माह) को छोड़ गया। 

 सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर अली ने शोक संतप्त परिवार के प्रति सांत्वना व्यक्त करते हुए बताया कि  प्रदेश कमाने गये कई लोगों की पूर्व में भी मौत हो चुकी है। डुमरी थाना क्षेत्र के मधगोपाली पंचायत के दुधपनिया निवासी कामेश्वर महतो की बीते 23 जून को तमिलनाडु में पावर ग्रिड में काम के दौरान करंट लगने से मौत हुई थी। जबकि मधुबन थाना क्षेत्र के अतकी पंचायत अंतर्गत धावाटांड़ हुंडरो के रामेश्वर महतो की मौत बीते 6 अप्रैल को मलेशिया में हो गई है। मौत के तीन माह बीत चुके है लेकिन अब तक उसका शव नही आने से परिजन उसका दाह संस्कार करने से भी वंचित हैं।


एसपी सुरेन्द्र झा के तबादले से दुःखी युवाओं ने किया गिरिडीह बेंगाबाद मुख्य पथ को जाम

एसपी सुरेन्द्र झा के तबादले से दुःखी युवाओं ने किया गिरिडीह बेंगाबाद मुख्य पथ को जाम
गिरिडीह:  एसपी सुरेन्द्र कुमार झा के तबादले से गिरिडीह के युवा वर्ग के लोग खासे दुखी नजर आ रहे हैं। इस तबादले की खबर से युवाओं में आक्रोश भी देखा गया। 

आक्रोशित युवकों ने शुक्रवार को गिरिडीह- बेंगाबाद मुख्य पथ को कॉलेज मोड़ के समोप जाम कर दिया।  जाम कर युवकों ने एसपी के तबादले पर पुनर्विचार करने की मांग किया है।

विदित हो कि गिरिडीह के एसपी सुरेन्द्र कुमार झा का  तबादला कर उन्हें सीनियर एसपी रांची के पद पर पदस्थापित किया गया। उनके स्थान पर धनबाद में ग्रामीण एसपी के पद पर पदस्थापित रहे अमित रेनु को गिरिडीह के एसपी के पद पर पदस्थापित किया गया है। गुरुवार को गृह,कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से इस बाबत अधिसूचना पत्र जारी कर दिया गया है। 
शुक्रवार को गिरिडीह के एसपी रहे सुरेन्द्र झा रांची जाने को तैयार हुये इसी बीच युवाओं ने गिरिडीह बेंगाबाद मुख्य पथ को जाम कर दिया है।