शुक्रवार, 3 जुलाई 2020

दूसरे दिन भी असरदार रहा गिरिडीह में कोयला सेक्टर का हड़ताल

दूसरे दिन भी असरदार रहा गिरिडीह में कोयला सेक्टर का हड़ताल 
गिरिडीह :  कोयला सेक्टर का राष्ट्रव्यापी 3 दिवसीय हड़ताल शुक्रवार को दूसरे दिन भी सीसीएल गिरिडीह एरिया में काफी असरदार रहा। कोयला कर्मियों ने हड़ताल का बढ़-चढ़कर समर्थन किया और सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों का विरोध किया।

संयुक्त मोर्चा की अगुवाई में आहूत इस हड़ताल के दौरान कोलियरी क्षेत्र के सभी माइंसों तथा वर्किंग प्लेसेस में इक्का-दुक्का लोगों को छोड़ अधिकांश ने हाजिरी नहीं लगाई और ड्यूटी छोड़ आंदोलन में शामिल रहे। गिरिडीह कोलियरी के ओपनकास्ट तथा कबरीबाद माइंस, वर्कशॉप, सीपी साइडिंग, जीएम तथा पीओ ऑफिस, कांटा घर, स्टोर, एकाउंट ऑफिस आदि जगहों पर हड़ताल का व्यापक असर देखा गया।

 कोयला श्रमिक यूनियन के नेताओं ने इस दौरान कहा कि केंद्र की मोदी सरकार मजदूर विरोधी है, मजदूर हितों को दरकिनार कर देशी-विदेशी पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने की नीयत से  देश का कोयला, रेल, इस्पात, जंगल, जमीन समेत सबकुछ पूंजीपतियों के हाथों बेच देना चाहती है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

हड़ताल को सफल बनाने में झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के तेजलाल मंडल, प्रमीला मेहरा, शोभा यादव, चुड़का हांसदा, सीएमडब्लूयु नेता राजेश कुमार यादव, राजेश सिन्हा, कन्हैया सिंह, आरसीएमएस के एन पी सिंह बुल्लू, बलराम यादव, एवं प्रदीप दाराद, यूसीडब्ल्यूयु के देवशंकर मिश्र, जिबलाल बेलदार एवं मिंटू मल्लिक, बीएमएस के प्रमोद सिंह एवं सुधीर सिंह, सीएमयू के शिवाजी सिंह, अमित यादव, मनोज पंडित, बालकिशुन यादव तथा इंटक ददई गुट के ऋषिकेश मिश्र आदि की भूमिका सराहनीय रही।

करंट लगने से प्रवासी मजदूर की जम्मू कश्मीर में मौत, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

करंट लगने से प्रवासी मजदूर की जम्मू कश्मीर में मौत, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल
                   रोती बिलखती पत्नी व दो बच्चे 

सरिया/गिरिडीह  : गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र के चिचाकी पंचायत निवासी स्वर्गीय सुकर महतो के 35 वर्षीय पुत्र डेगलाल महतो इसी साल फरवरी माह को रोजगार की तलाश में ट्रांसमिशन कंपनी में कार्य करने जम्मू-काश्मीर गया था। बीते 2 जूलाई गुरूवार की शाम को चार बजे कार्य करने के दौरान 11 हज़ार करंट लगने से उसकी मौत हो गई।

                      मृतक का फाइल फोटो

डेगलाल महतो की मौत की खबर सुनकर उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। डेगलाल अपने पीछे पत्नी इंदीया देवी, दो पुत्री अन्नू कुमारी(3वर्ष) अंशू कुमारी (छः माह) को छोड़ गया। 

 सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर अली ने शोक संतप्त परिवार के प्रति सांत्वना व्यक्त करते हुए बताया कि  प्रदेश कमाने गये कई लोगों की पूर्व में भी मौत हो चुकी है। डुमरी थाना क्षेत्र के मधगोपाली पंचायत के दुधपनिया निवासी कामेश्वर महतो की बीते 23 जून को तमिलनाडु में पावर ग्रिड में काम के दौरान करंट लगने से मौत हुई थी। जबकि मधुबन थाना क्षेत्र के अतकी पंचायत अंतर्गत धावाटांड़ हुंडरो के रामेश्वर महतो की मौत बीते 6 अप्रैल को मलेशिया में हो गई है। मौत के तीन माह बीत चुके है लेकिन अब तक उसका शव नही आने से परिजन उसका दाह संस्कार करने से भी वंचित हैं।


एसपी सुरेन्द्र झा के तबादले से दुःखी युवाओं ने किया गिरिडीह बेंगाबाद मुख्य पथ को जाम

एसपी सुरेन्द्र झा के तबादले से दुःखी युवाओं ने किया गिरिडीह बेंगाबाद मुख्य पथ को जाम
गिरिडीह:  एसपी सुरेन्द्र कुमार झा के तबादले से गिरिडीह के युवा वर्ग के लोग खासे दुखी नजर आ रहे हैं। इस तबादले की खबर से युवाओं में आक्रोश भी देखा गया। 

आक्रोशित युवकों ने शुक्रवार को गिरिडीह- बेंगाबाद मुख्य पथ को कॉलेज मोड़ के समोप जाम कर दिया।  जाम कर युवकों ने एसपी के तबादले पर पुनर्विचार करने की मांग किया है।

विदित हो कि गिरिडीह के एसपी सुरेन्द्र कुमार झा का  तबादला कर उन्हें सीनियर एसपी रांची के पद पर पदस्थापित किया गया। उनके स्थान पर धनबाद में ग्रामीण एसपी के पद पर पदस्थापित रहे अमित रेनु को गिरिडीह के एसपी के पद पर पदस्थापित किया गया है। गुरुवार को गृह,कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से इस बाबत अधिसूचना पत्र जारी कर दिया गया है। 
शुक्रवार को गिरिडीह के एसपी रहे सुरेन्द्र झा रांची जाने को तैयार हुये इसी बीच युवाओं ने गिरिडीह बेंगाबाद मुख्य पथ को जाम कर दिया है।

गुरुवार, 2 जुलाई 2020

जलसहिया ने दिया कोविड 19 की जानकारी, सुझाये बचाव के उपाय

जलसहिया ने दिया कोविड 19 की जानकारी, सुझाये बचाव के उपाय
 जमुआ/ गिरिडीह :  प्रखंड अंतर्गत पोबी के शानडीह में गुरुवार को स्वच्छता सभा का आयोजन  किया गया। जिसमे जलसहिया गुड़िया देवी ने उपस्थित महिलाओं और किशोरियो को कोविड 19 से बचाव और स्वच्छता के  उपायों की विस्तृत जानकारी दिया।

उन्होंने बार बार साबुन से हाथ धोने, घर के आसपास सफाई रखने, सामाजिक दुरी बनाये रखने और मास्क का उपयोग करने के साथ साथ शौचालय का नियमित प्रयोग करने को कहा। 
कार्यक्रम में पीएलवी सुबोध कुमार साव,  कौशल्या देवी, पूर्व वार्ड सदस्य ललिता देवी, ममता देवी, भोला कुमार सिंह, सहदेव मिस्त्री, रेखा देवी, मालवा देवी, बिंदू कुमारी,  गुंजन कुमारी ,शिवानी कुमारी,काजल कुमारी आदि मौजूद थे।

एसडीओ ने अगले आदेश तक बढ़ाया निषेधाज्ञा

एसडीओ ने अगले आदेश तक बढ़ाया निषेधाज्ञा 

 जमुआ/गिरिडीह :  प्रखंड के सोनारडीह, जरीडीह, कुसैया तुर्कडीहा टोला व पोबी में एक एक ब्यक्ति की कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि के बाद प्रशासन द्वारा चारो युवकों को आइसोलेशन केंद्र गिरीडीह में शिफ्ट कर दिया गया था। वंही खोरीमहुआ एसडीओ धीरेन्द्र प्रसाद सिंह ने एहतियात के तौर पर बीते 28 जून को चारों गांव मे 2 जुलाई मध्य रात्रि तक निषेधाज्ञा जारी किया था। 

 एसडीओ धीरेन्द्र प्रसाद सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 2 जुलाई मध्य रात्रि तक जारी निषेधाज्ञा अगले आदेश तक बढ़ाया जाता हैं। कर्फ़्यू के दौरान संबंधित कार्य प्रतिबंधित रहेगा। 

ग्रामीणों द्वारा कर्फ़्यू का अनुपालन नही करने की सूचना पर प्रखंड विकास पदाधिकारी विनोद कुमार कर्मकार ,थाना पुलिस निरीक्षक विनय कुमार राम  सदलबल गाँव पहुँचकर मुखिया को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने वाले के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई किया जाएगा।

कर्मियों संग बैठक कर बीडीओ ने दिए आवश्यक निर्देश

कर्मियों संग बैठक कर  बीडीओ ने दिए आवश्यक  निर्देश
जमुआ/ गिरिडीह : जमुआ बीडीओ विनोद कुमार कर्मकार के अध्यक्षता में गुरुवार को कर्मियों की  एक विशेष बैठक हुई। जिसमें प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना पर विशेष फोकस किया गया। 

बैठक में कर्मियों को निर्देश देते हुवे कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर बाहर प्रदेशों से आये प्रवासी मजदूरों को बड़ी संख्या में रोजगार दिया जाना है और उसे मनरेगा से जोड़ कर अपने गांव एवं पंचायत में ही रोजगार दिया जाना है। 
बीडीओ कर्मकार ने कहा कि प्रखंड के प्रत्येक ग्राम में दस योजना संचालित किया जाना है वही कम से कम दो सौ से ढाई सौ मजदूरों को रोजगार देना अतिआवश्यक है।  

कहा कि बिरसा मुंडा आम बागवानी योजना के तहत पंचायत में दस एवं गांव में  एक योजना संचालित होना है। वहीं वीर शाहिद पोटो हो योजना के तहत एक एक खेल मैदान,  बड़ी संख्या में मेढ़ बंदी, टीसीबी, सोखता गड्ढा आदि लेने का निर्देश दिया। 
 मौके पर बीपीओ हीरो महतो,एई सुभाष कुमार, कनिये अभियंता हिमांशु शेखर, शशांक सौरव, नरेश कुमार, उत्तम कुमार, खुर्शीद आलम, रोजगार सेवक सुरेश वर्मा, याकूब अंसारी, नेहाल अहमद, शाहनवाज अखतर, मुमताज अंसारी, जमालूल कादरी सहित सभी कर्मी उपस्थित थे।

रांची-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर हुई भीषण सड़क हादसा, 4 की मौत

रांची-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर हुई भीषण सड़क हादसा, 4 की मौत
रामगढ़:  रांची पटना राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर रामगढ स्थित पटेल चौक के पास गुरुवार की दोपहर हुये एक भीषण सड़क हादसे में एक कार पर सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 

घटना के बाबत बताया जाता है कि पटेल चौक के समीप एक कार दो टेलर के बीच पिस गई और यह हृदय विदारक घटना घटित हुई। घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ पुलिस ने राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया है। साथ ही कार को टेलर के बीच से निकालने की कवायद भी शुरू कर दी है। थाना प्रभारी विद्या शंकर ने चार लोगों की मौत की पुष्टि की है, जिसमें तीन महिलाएं शामिल हैं।

सन्देहास्पद स्थिति में हुई किशोरी की मौत, जांच में जुटी पुलिस

सन्देहास्पद स्थिति में हुई किशोरी की मौत, जांच में जुटी पुलिस
गिरिडीह :  जिले के निमियाघाट थाना क्षेत्र के रांगामाटी में 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी है। घटना की सूचना पाकर  निमियाघाट थाना प्रभारी बिकास पासवान जंहा रेफरल अस्पताल पहुंचे वंही डुमरी एसडीपीओ नीरज कुमार सिंह भी पहुंचे। एसडीपीओ ने मृतका के परिजनों से गहन पूछताछ की। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है। 

 परिजनों ने बताया कि गुरुवार की सुबह 10 बजे किशोरी स्नान करने बाथरूम गई थी। ज्योंहि वह स्नान कर बाथरूम से निकली बाहर गिर गई। आनन-फानन में उसे एक निजी क्लीनिक ले जाया गया।  चिकित्सक ने दूसरे अस्पताल ले जाने की बात कही। जब परिजन उसे लेकर रेफरल अस्पताल डुमरी पहुंचे। जंहा चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बहरहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

कोल ब्लॉक निजीकरण के विरोध में आहूत हड़ताल का झामुमो ने किया समर्थन

कोल ब्लॉक  निजीकरण के विरोध में आहूत हड़ताल का झामुमो ने किया समर्थन
गिरिडीह : झामुमो जिला समिति द्वारा कॉल ब्लॉक को निजीकरण के विरोध में कबरीबाद माइंस में तीन दिवसीय हड़ताल का समर्थन किया गया।  

इस दौरान हड़ताल स्थल पर आयोजित सभा की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष प्रधान मुर्मू एवं संचालन दिलीप रजक ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष संजय सिंह, अजित कुमार पप्पू, शहनवाज अंसारी, इरशाद अहमद वारिस, गौरव कुमार, उपस्थित हुए। 

मौके पर जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहां कि केंद्र सरकार द्वारा झारखण्ड के कॉल ब्लॉक की नीलामी और निजीकरण  झारखण्ड के हित में नही है। इससे जंहा बेरोजगारी बढ़ेगी वंही झारखंड के राजस्व का भी नुकसान होगा। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के इस नीति के विरुद्ध झारखंड की हेमंत सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से न्याय की गुहार भी लगाई है। कहा कि जबतक  न्यायालय का फैसला नही आ जाता तबतक यह नीलामी न्यायसंगत नही है। 

कार्यक्रम में  अनवर, इबरार, महेंद्र पासवान, सफरुद्दीन, बुल्लू, जगदीश बर्मा, खूबलाल, बबलू दास, मुख्तार,  अभय कुमार सिंह, पवन सिंह, राकेश रंजन, मो० सोनू, शिवलाल सोरेन सहित सेकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कोल ब्लॉक की नीलामी के विरोध में राष्ट्रव्यापी हड़ताल गिरिडीह में रहा काफी असरदार

कोल ब्लॉक की नीलामी के विरोध में राष्ट्रव्यापी हड़ताल गिरिडीह में रहा काफी असरदार


गिरिडीह : कोल ब्लॉक की नीलामी के विरोध में राष्ट्रव्यापी हड़ताल गिरिडीह में काफी असरदार रहा है। हड़ताल समर्थक गुरुवार की सुबह ही सीसीएल गिरिडीह कोलियरी के माइंस और कार्यालय के समक्ष काफी संख्या में जुटे और प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी करते दिखे। बाद में केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला और धरना पर बैठ गए। 


कोयला उद्योग का निजीकरण, कमर्शियल माइनिंग के विरोध में विभिन्न मजदूर यूनियन द्वारा आहूत राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने पहुंचे यूनियन लीडरों ने इस दौरान केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। इससे पहले माइंस पहुंचे कुछ कर्मियों को वापस भी भेजा गया। ऐसे में कोलियरी में पहली और सामान्य पाली में एक भी कर्मियों की हाजिरी नहीं लगी। यूनियन लीडरों ने इस दौरान कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार कोयला उद्योग और कोल इंडिया में निजीकरण करने पर उतारू है। इस प्रक्रिया में कमर्शियल माइनिंग की भी इजाजत दी जा रही है। इससे पूंजीपतियों को सीधा फायदा होगा, लेकिन श्रमिकों का शोषण भी होगा। 


कहा की सुनियोजित साजिश के तहत 44 श्रम कानूनों को खत्म करने की योजना है। यूनियन लीडरों ने कहा कि श्रमिकों के हक पर वार कर रही मोदी सरकार को एफडीआई का फैसला वापस लेना होगा। कहा कि यह हड़ताल तीन दिनों की है और तीनों दिन सफल रहेगा।
वंही संयुक्त यूनियनों के इस हड़ताल को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए है। जवानों के साथ पुलिस पदाधिकारियों की भी तैनाती की गयी है।


इस दौरान संयुक्त मोर्चा के एनपी सिंह बुल्लू, तेजलाल मंडल, राजेश यादव, राजेश सिन्हा, प्रमोद सिंह, हरगौरी साहू छक्कू, शिवाजी सिंह, बलराम यादव, देवशंकर मिश्र, दिलीप रजक, अमित यादव, अर्जुन मंडल, शोभा यादव, सीताराम हांसदा, चुड़का हांसदा, जानकी पांडेय, लखन रवानी, जीवलाल बेलदार, मो नूर, प्रदीप दराद, कन्हैया सिंह आदि मौजूद थे.

गांवा में जमीन विवाद में हुई हिंसक झड़प, दोनों पक्ष के सात लोग घायल

गांवा में जमीन विवाद में हुई हिंसक झड़प, दोनों पक्ष के सात लोग घायल
गिरिडीह : जिले के गावां थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट हिंसक झड़प में बदल गयी। इस घटना में दोनों पक्ष कर सात लोग घायल हो गये हैं।   

घायलों में एक पक्ष कारू साव के सिर पर गम्भीर चोट लगी है जबकि धीरज और 6 साल की बच्ची को भी चोटिल हुई हैं। वहीं दूसरे पक्ष की सविता देवी, मुनिया देवी, सुनील यादव और महेश यादव घायल हैं। घटना के बाद दोनों पक्ष एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगा रहे हैं।

इस मामले में एक पक्ष ने गांवा थाना की पुलिस को कटघरे में खड़ा कर दिया है। उनका आरोप है कि जब वे लोग जमीन विवाद की शिकायत लेकर थाना पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें मामले को खुद ही सुलझाने की बात कही।  स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने भी इस घटना को पुलिस की लापरवाही का परिणाम बताया है। पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि यदि पुलिस  इस मामले को गंभीरता से लेती तो शायद इस तरह की घटना नहीं घटती।

हालांकि गावां थाना प्रभारी विजय केरकेट्टा ने कहा कि पूर्व में मामला आया था तो इसमें कार्रवाई की गयी थी। उन्होंने लापरवाही के आरोप को पूरी तरह से खारिज करते हुये निराधार बताया है।

बज्रपात से युवक की मौत, परिजन का रो रो कर बुरा हाल

बज्रपात से युवक की मौत, परिजन का रो रो कर बुरा हाल
गिरिडीह : जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के  लोधरातरी में  बज्रपात की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी। 

घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार लोधरातरी गांव निवासी पीडीएस डीलर अर्जुन महतो का पुत्र संजीत गुरुवार को अपने खेतों पर काम कर रहा था। इसी दौरान तेज बारिश के साथ तेज आवाज के साथ बिजली कड़की और आकाशीय बिजली धरती पर गिरी जिसकी चपेट में संजीत आ गया और मौके पर मूर्छित हो गया। 

सूचना मिलते ही परिजन आनन फानन में उसे बेंगाबाद स्वास्थ्य केंद्र ले गये। जंहा से उसे गिरिडीह रेफर कर दिया गया। वँहा से युवक को गिरिडीह सदर अस्पताल लाया गया। जंहा चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से पूरा परिवार सदमे में है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।