समाज में घटित घटनाओं, दैनिक समाचारों, फ़िल्म और नाट्य जगत से जुडी खबरों के अलावे साहित्यिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक, सामाजिक व ज्योतिषीय विचारों, कविता, कहानी, फीचर लेख आलेख का संगम है यह "वेब न्यूज पोर्टल"। आशा ही नही अपितु पूर्ण विश्वास है कि आप सबों का भरपूर सहयोग मुझे प्राप्त होगा। आपका सुझाव व मार्गदर्शन भी अपेक्षित है।
मंगलवार, 9 जून 2020
प्रवासी मजदूरों को अब सताने लगी है रोजगार की चिंता

बंद पत्थर खदान के पानी में तैरता मिला एक युवक का शव

गिरिडीह में फिर हुई दो कोरोना मरीजों की पुष्टि
गिरिडीह में फिर हुई दो कोरोना मरीजों की पुष्टि
*मरीजों में एक बनियाडीह का तो दूसरा पीरटांड़ का
*बनियाडीह का प्रेमनगर किया गया सील, सम्पूर्ण इलाके को किया गया सेनिटाइज्ड
गिरिडीह : मंगलवार को गिरिडीह में दो और नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। पॉजिटिव मरीजों में एक बनियाडीह इलाके के प्रेमनगर का है जबकि दूसरा मरीज पीरटांड प्रखंड का है। आज पुनः एक कोरोना पोजेटिव मरीज के मिलने से बनियाडीह में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 2 हो गई है। जिससे पूरे इलाके में दहशत वयाप्त हो गया है।
पॉजिटिव मरीज को बदडीहा स्थित आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। मौके पर पहुंचे सीओ रविन्द्र कुमार सिन्हा ने बताया कि पॉजिटिव मरीज दिल्ली से लौटा था। वहीं युवक के सम्पर्क में आए लोगों की पहचान कर उनके सैंपल लिए जा रहे हैं। बताया कि बनियाडीह को कंटेंटमेंट ज़ोन और बफर ज़ोन बनाकर पूरे इलाके में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लगा दी गयी है। साथ ही पूरे बनियाडीह इलाके को सेनेटाइज किया जा रहा है।
वंही पीरटांड के एक युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। बताया गया कि मुंबई में उसकी टेस्टिंग हुई थी। वह मुंबई से सोमवार की देर रात ही जमशेदपुर स्टेशन में उतरा था। जिसके बाद वह पीरटांड के लिए आ रहा था लेकिन युवक की रिपोर्ट की जानकारी मिलते ही उससे सम्पर्क कर पीरटांड पहुंचने से पहले उसे आइसोलेशन वार्ड में इलाज के लिए शिफ्ट करा दिया गया।

रोटरी ग्रेटर ने किया वेज विरियानी और पानी का वितरण

झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ ने दी धरती आबा को श्रद्धांजलि

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करना पड़ा भारी, गिरफ्तार

सोमवार, 8 जून 2020
गिरिडीह में मिले 11 नये कोरोना पोजेटिव मरीज लोगो मे हड़कम्प
गिरिडीह में मिले 11 नये कोरोना पोजेटिव मरीज लोगो मे हड़कम्प
प्रशासन ने किया पुरा इलाका सील
गिरिडीह में 11 नये केस मिलने से संक्रमितों की संख्या हुई 33
गिरिडीह : गिरिडीह में एक साथ 11 नये कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने से पूरे शहर में हड़कम्प मच गया है। नये संक्रमितों के कारण अब शहर भी अछूता नहीं रहा। शहरी क्षेत्र से महज एक किमी की दूरी पर अवस्थित झरियागादी गांव में में एक युवक पॉजिटिव पाया गया है। जिला प्रशासन ने पूरे इलाके को सील कर वँहा 144 लागू कर दिया है। किसी को भी अपने घरों से नहीं निकलने की स्पष्ट हिदायत दी गयी है।
रविवार देर रात पहुंची रिपोर्ट के अनुसार गिरिडीह में 11 नये संक्रमित मरीज मिले हैं। जिनमे सदर प्रखंड के चार मरीज शामिल है। इनमे शहरी क्षेत्र के झरियागादी में एक प्रवासी मजदूर, बनियाडीह में एक और सदर प्रखंड के बदडीहा के गपैयदास टोला से दो मरीज के अलावे बेंगाबाद से दो, डुमरी से दो और गांवा मस्जिद के पीछे मोहल्ले से एक संक्रमित शामिल है। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 33 हो गयी है। जिनमें से 20 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि जमुआ के गोरो गांव के एक संक्रमित की मौत रांची में हो गई। वहीं बगोदर के संक्रमित का इलाज का रांची में किया जा रहा है।
जिले में फिलहाल 12 एक्टिव केस हैं। इन नये मरीजों में बेंगाबाद के चौथे संक्रमित मरीज का अब तक कोई अता-पता नहीं है। स्वास्थ विभाग द्वारा उस चौथे मरीज के मोबाइल में लगातार संपर्क किया जा रहा है। लेकिन उसका मोबाइल स्वीच ऑफ आ रहा है। स्वास्थ विभाग के अनुसार, सभी प्रवासी मजदूर मुंबई, गुजरात और बैंगलौर के कोरोना हॉटस्पॉट इलाके से लौटे थे। इसमें अधिकांश संक्रमित प्रवासी बीते 17 मई से लेकर 25 मई के बीच लौटे थे। इनके सैंपल भी लौटने की तिथि के दो-तीन दिनों के अतंराल में लिये गये थे।
सोमवार को सभी संक्रमितों मरीजों को बदडीहा स्थित एएनएम हॉस्टल स्थित आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया। उनकी कांटेक्ट हिस्ट्री को खंगाला जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सभी कोरोना संक्रमित सरकारी क्वांरेंटीन सेंटर में 7 से 10 दिन रहने के बाद अपने-अपने घर चले गए थे। बताया गया कि गांवा के कोरोना संक्रमित प्रवासी मजदूर 25 वर्षीय यह युवक बीतें 28 मई को बैंगलौर से लौटा था। इसके बाद वह एक दिन सरकारी क्वारेंटीन सेंटर में रहने के बाद घर चला गया था। इस दौरान संक्रमित बाजार आता-जाता रहा था।

गिरिडीह में फिर चला अतिक्रमण मुक्ति अभियान, खदेड़े गये फुटपाथी दुकानदार

प्रवासी मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है : बीडीओ

प्रखंडवार खराब पड़े नलकूपों को दुरुस्त करने के प्रस्ताव को उपयुक्त ने दी प्रशासनिक स्वीकृति
प्रखंडवार खराब पड़े नलकूपों को दुरुस्त करने के प्रस्ताव को उपयुक्त ने दी प्रशासनिक स्वीकृति
गिरिडीह : गर्मी के मौसम में जिले के सुदूरवर्ती प्रखंडों में पेजलापूर्ती बाधित न हो इस हेतु कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल संख्या-2 ने पत्र प्रेषित कर चापाकल मरम्मत एवं सड़े राइजर पाइप के कारण बंद पड़े नलकूपों का प्रस्ताव तैयार कर उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा को आवश्यक कार्रवाई हेतु समर्पित किया।
प्रस्ताव के अनुसार सभी बन्द पड़े चापाकलों को दुरुस्त करने में 52.96102 लाख रुपए मात्र की अनुमानित खर्च बताया है। उपायुक्त ने उन सभी योजनाओं को त्वरित निष्पादन हेतु अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है।
कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल द्वारा उपायुक्त को भेजे गए प्रस्ताव में बताया गया है कि गांवा में नलकूपों की कुल संख्या 1609 है। जबकि बगोदर में 1829, सरिया में 1696,पीरटांड़ में 1829, डुमरी में 2484, गिरिडीह में 3143, बिरनी में 2051, तथा धनवार में कुल नलकूपों की संख्या 3144 है। कहा गया है कि जिले में कुल नलकूप 17,785 है जिसमे सड़े हुए राइजर पाइप के कारण 434 नलकूपों बन्द पड़े हैं। जिसे दुरुस्त करने का प्रस्ताव है और इसके लिये प्रशासनिक राशि 52,96102 खर्च होने का अनुमान है। उपायुक्त ने सभी खराब पड़े नलकूपों को त्वरित दुरुस्त करने का निर्देश दिया है।

पत्नीहन्ता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

रविवार, 7 जून 2020
अपराधियों ने दिनदहाड़े अधिवक्ता को गोली मारी, गंभीर
