पतंजलि परिवार ने मनाया महिला दिवस, दिया एक दूसरे को बधाई
योग करती पतंजलि की महिलाएं
गिरिडीह : अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गिरिडीह महिला कॉलेज में आदर्श योग कक्षा के लोगों ने योग के उपरांत अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक दूसरे को बधाइयाँ दी। इस दौरान सभी महिलाओं ने योग कर निरोग रहने का संकल्प लिया। साथ ही दूसरों को भी योग से जोड़ने का भी संकल्प लिया।
पतंजलि परिवार की योग शिक्षिका पुष्पा शक्ति ने बताया कि गिरिडीह में बीते तीन वर्षों से महिलाएं लगातार योग कर रहीं हैं। इस क्रम में यहां के बहनों के सहयोग से कई उत्कृष्ट सामाजिक कार्य भी किये गए है और आगे भी करते रहेंगे।
उन्होंने कहा कि नारी शक्ति कभी कमजोर नही होती। हमारे देश की अनेको महिलाएं समाज सेवा के क्षेत्र में आदर्श प्रस्तुत की है। अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला, सुनीता विलियम, सुषमा स्वराज, रानी लक्ष्मी बाई, मदर टेरेसा, सावत्री बाई फुले, इंद्रा गाँधी ऐसे अनेकों महिलाएं है जिन्होंने महिलाओं के हित अधिकार के लिए कार्य किये है और पुरुषों से कंधा से कंधा मिला कर एक मिसाल कायम की है। जो हम महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है।
कार्यक्रम में योग साधक,आशा सिन्हा, सुपर्णा मुखर्जी
सुनीता देवी, मधु सिंह, माला बनर्जी, बैजंती देवी, जया सिन्हा, सीमा लाल, दमयंती देवी आदि महिलाएं मौजूद थी।