रविवार, 8 मार्च 2020

महिलाओं ने लिया सौहार्दपूर्ण वतावरण में होली का त्यौहार मनाने का निर्णय

महिलाओं ने लिया सौहार्दपूर्ण वतावरण में होली का त्यौहार मनाने का निर्णय
                 बैठक में उपस्थित लोग

गिरिडीह :  जिले के बेंगाबाद प्रखंड अंतर्गत पंचायत सचिवालय छोटकी खरगडीहा में स्थानीय मुखिया महेंद्र प्रसाद वर्मा के अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।

 बैठक में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान महिलाओं ने जंहा महिला दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला वंही होली का त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया।
सबों ने आपस में मिलकर आपसी भाईचारे के साथ इस पावन पर्व को संपन्न कराने का निर्णय लिया।

बैठक में उप मुखिया जहूर मियां, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि बाबूचंद साव,वार्ड सदस्य रजाक अंसारी, आशा देवी ,कविता देवी अकबर अंसारी, पुरुषोत्तम साहू, संजय कुमार दास , हकीम अंसारी, जनाब अंसारी, विशुन पंडित, भुनेश्वर साहू, सुरेंद्र वर्मा, रमेश कुमार, राजेश कुमार ,अजय राणा,सुरेश राणा ,बाबू जान अंसारी, सुनील कुमार , अनूप पांडेय,कैलाश वर्मा मालती देवी, सविता देवी ,नरेश देवी, शकुंतला देवी, गुड़िया देवी, आद्री देवी, डेलिया देवी,सरिता देवी, पुरन साव, जनाब अंसारी, इब्राहिम अंसारी, सहित बडीं संख्या में लोगों ने भाग लिया ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें