फूल नहीं चिंगारी बनो नारी नहीं नारायणी बनो : रागिनी लहेरी
भाजपा नेत्री रागिनी लहेरी
गिरिडीह : भाजपा नेत्री रागिनी लहेरी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलायें को "फूल नहीं चिंगारी बनो नारी नहीं नारायणी बनो" का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही है। घर गृहस्थी को संभालते हुए सामाजिक, प्रशासनिक, राजनीतिक, व्यापारिक हर क्षेत्र में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं और अपना लोहा मनवा रही है। पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है।
कहा कि बाबजूद इसके 21वीं सदी के इस दौर में महिलाओं की स्थिति चिंतनीय बनी हुई है। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को डायन कह कर उसे प्रताड़ित किया जाता है। दहेज के नाम पर महिलाओं की बलि चढ़ायी जाती है। आज भी निर्भया जैसे मामलों में जल्द इंसाफ नहीं मिल पाता है।
भाजपा नेत्री ने इन सब पर ध्यान देने की जरूरत पर बल देते हुये उन पुरुषों के प्रति आभार व्यक्त किया जो महिलाओं को आगे बढ़ाने में अपना योगदान देते हैं। चाहे वह पुरुष पिता के रूप में, भाई के रूप में, पति के रूप में, या फिर मित्र के रूप में ही क्यों न हो।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें