महिला दिवस पर कानूनी जागरूकता सह साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन
गिरिडीह : झालसा रांची के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह दीपक नाथ तिवारी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार संदीप कुमार बर्तम के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अंबेडकर भवन खनडीहा में कानूनी जागरूकता सह साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह ने बताया सभी क्षेत्रों में महिलाएं बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही है किसी भी क्षेत्र में अब महिलाएं पीछे नहीं हैं। अज्ञानता दूर करने का एक ही उपाय है शिक्षा। बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एक महिला मजदूर के आंदोलन से शुरुआत हुआ। इसका बीजारोपण साल 1908 में हुआ था।जब 15000 औरतों ने न्यूयॉर्क के शहर में मार्च निकालकर नौकरी पर कम घंटों की मांग की। लेकिन संयुक्त राष्ट्र के द्वारा 1975 में इस को मान्यता दी गई।
विश्व के सारे देशों में आज ही के दिन अर्थात 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार महिलाओं ,बच्चों के साथ हमेशा खड़ी है जैसे निशुल्क कानूनी सहायता जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना ,महिला हेल्पलाइन योजना ,वन स्टॉप सेंटर, महिला शक्ति केंद्र, पंचायती राज में महिलाओं के आरक्षण ,महिला थाना आदि के बारे में विस्तार से बताया। जब भी आपको जरूरत हो आप जिला विधिक सेवा का प्राधिकार में आवेदन दे आपके मामले को जल्द से जल्द सुलझाने का प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुखिया शंकर दास अधिवक्ता सुशील दास आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन अरुण कुमार शर्मा सचिव प्रेरणा केंद्र के द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में पीएलबी अशोक कुमार वर्मा, अनवारूल हक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें