बुधवार, 23 अक्टूबर 2019

सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाये :- एसपी

सौहार्द बिगाड़ने वालों को बख्शा नही जायेगा-एसपी


शांति समिति की बैठक मेंभाईचारा बनाये रखने की अपील

पाकुड़  :- दीपावली एवं छठ पूजा शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर नगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता पुलिस कप्तान राजीव रंजन सिंह ने किया।

          बैठक में एसपी ने दुर्गापूजा समिति को  सौहार्दपूर्ण वातावरण में शांतिपूर्ण तरीके से दुर्गापूजा सम्पन्न कराने के लिये आभार व्यक्त किया। मौके पर उन्होंने कई फीडबैक भी लिया। मौके पर समिति के सदस्यों एवं पुलिस अधिकारियों ने अपनी बातों को प्रमुखता से रखा।

बैठक में कालीपूजा एवं महापर्व छठ को लेकर शांति समिति के सदस्यों ने अपने विचार रखे। जिसमे बिजली और साफ़ सफाई पर मुख्य रूप से चर्चा किया।

     एसपी ने कहा कि दोनों पर्व आस्था से जुड़ा है। आपसी भाईचारे का त्योहार है,इसे शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं।  शरारती तत्वों द्वारा किसी प्रकार की अफवाह फैलाई गई तो उसे  चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी। वंही उन्होंने कार्यपालक अभियंता विद्युत विभाग को त्यौहार के मद्दे नजर बिजली व्यवस्था बेहतर रखने और नगर परिषद को शहरी क्षेत्र में साफ सफाई एवं छठ घाटों की साफ सफाई हर हाल में करने का निर्देश दिया।  सुरक्षा व्यवस्था के बावत उन्होंने कहा कि किसी तरह की कोई कोताही बर्दाश्त नही की जायेगी।

     

     बैठक में एसडीपीओ अशोक कुमार, नगर परिषद अध्यक्ष संपा साह, नगर थाना प्रभारी रामचंद्र सिंह, महिला थाना प्रभारी बी के सिंह, नगर परिषद उपाध्यक्ष सुनील सिन्हा, मीरा प्रवीण सिंह,भाजपा नेता हिसाबी रॉय, संजीव कुमार खत्री, शंभुु नंदन भगत, मनोज डोकानिया, प्रकाश सिंह,  उदय लखमानी, रवि जायसवाल आदि
मौजूद थे।


मुख्यमंत्री ने किया ऑनलाइन योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास

  मुख्यमंत्रीने किया 81 योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन

गिरिडीह-  मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बुधवार को गिरिडीह स्टेडियम में जिले के विभिन्न विभागों की 81 योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया।


 मुख्यमंत्री ने जिन 20 योजनाओ का ऑनलाइन उद्घाटन किया। उनमे भवन प्रमण्डल की 2319.312 लाख की लागत से बनी चार योजनाओं, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल वन की 925.500 लाख की लागत से बनी एक योजना और पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल टू की 3189.434 लाख की लागत से बनी तीन जनोपयोगी योजनायें शामिल हैं। जिनका मुख्यमंत्री ने समारोह के दौरान ऑनलाइन उद्घाटन किया।
वंही उन्होंने लघु सिचाई की 4 योजना लागत 732. 650 लाख एवं शिक्षा विभाग की 1416.973 लाख की लागत से निर्मित 8 योजनाओं का भी उद्घाटन किया।

     इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 61 योजनाओं का शिलान्यास भी किया। जिसमे नगर निगम की 10, भवन प्रमण्डल की 12, पथ प्रमण्डल की 7, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल वन की 1 और पेयजल स्वच्छता प्रमण्डल टू की तीन योजनाएं शामिल है।  मुख्यमंत्री के कर कमलों द्वारा विशेष प्रमण्डल की 18, लघु सिचाई की 4 एनआरईपी की 5, जिला परिषद की 13 और शिक्षा विभाग की 8 योजनाओं का शिलान्यास भी किया।  सभी 61 योजनाओं की कुल लागत 20855.229 लाख है।


सीएम ने किया लगभग 304 करोड़ की परिसम्पत्तियों का वितरण

मुख्यमंत्री ने किया 304 करोड़ रुपये की परिसम्पत्तियों का वितरण



52 हजार 652 लाभुक हुये लाभान्वित



गिरिडीह- मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गिरिडीह स्टेडियम में बुधवार को कृषि एवं सम्बद्ध विभागों के 303 करोड़ 99 लाख 93 हजार 343 रुपये की परिसम्पत्तियों का वितरण किया। जिससे जिले के 52 हजार 652 लाभुक लाभान्वित हुये।

      मुख्यमंत्री श्री दास बुधवार को गिरिडीह स्टेडियम में आयोजित मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के लाभुकों का द्वितीय क़िस्त की राशि वितरण समारोह में भाग लेने गिरिडीह पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पुरे झारखण्ड प्रदेश के लाभुक कृषकों के खाते में डीबीटी के माध्यम से ऑनलाइन  वितरण किया।

            वंही इस कार्यक्रम के दौरान गिरिडीह जिले के 51 हजार 654 लाभुक मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के द्वितीय क़िस्त से लाभान्वित हुये। जिनके खाते में 9 करोड़ 51 लाख 66 हजार 13 रुपये डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित किया गया।
               जबकि इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा गव्य विकास के तहत 340 लाभुकों को 188.1720 लाख, वेद व्यास मछुआ आवास योजना के अंतर्गत 140 लाभुकों को 168.0000लाख, भूमि संरक्षण विभाग के तहत 503 लाभुकों को पम्पसेट का वितरण किया गया। जिसकी कुल लागत 137.8723 लाख रुपये हैं। इसी अवसर पर संरक्षित फूलों की खेती के लिये 15 लाभुकों को 99.0000लाख रुपये प्रदान किये गये।

 लगभग 29 करोड़ की योजनाओं का किया ऑनलाइन उद्घाटन व शिलान्यास



        वंही मुख्यमंत्री ने इस दौरान 28 करोड़ 85 लाख 229 रूपये की योजनाओं का ऑनलाइन उद्घाटन व शिलान्यास किया। जिसमे उन्होंने 8583.869 लाख से निर्मित विभिन्न विभागों की 20 योजनाओ का ऑनलाइन उद्घाटन किया। जिसमे पुल पुलिया, चेकडैम, विद्यालय भवन, बालिका छात्रावास, ग्रामीण जलापूर्ति योजना, तहसील कचहरी आदि शामिल हैं।
              वंही उन्होंने 20271.360 लाख लागत से बनने वाले जिले के विभिन्न विभागों की 61 योजनाओं का ऑनलाइन शिलान्यास भी किया। मुख्यमंत्री ने एनआरएलएम के तहत 3100 एसएचजी का 31 करोड़ रुपये का बैंक लिंकेज किया। जिसका समारोह के दौरान मुख्यमंत्री के हाथों डेमो चेक प्रदान किया गया।

मुख्यमंत्री ने दिया प्रशस्ति पत्र

मुख्यमंत्री ने समारोह के दौरान प्रभावती देवी, नित्यानंद राय, भगीरथ वर्मा, जानकी देवी एवं अखिलदेव सिंह को मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना की दूसरे क़िस्त की राशि प्राप्त होने उन्हे प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। वंही मुख्यमंत्री ने मत्स्य विभाग की योजना वेद व्यास मछुआ आवास पालगंज के राजीव मल्लाह को, मोतीलेदा के हिरामन वर्मा को पम्पसेट, चकरदाहा की पर्वती देवी को सांकेतिक रूप से गाय और सुनीता देवी को रसोई गैस सिलेंडर उज्ज्वला योजना के अंतर्गत प्रदान किया।

गिरिडीह में जल्द बनेगा दूध सेन्टर : मुख्यमंत्री

गिरिडीह में बनेगा दूध सेंटर, जायेगा राज्य भर में दूध : मुख्यमंत्री



*किषकों की तीसरी क़िस्त नवम्बर-दिसम्बर में*

राजेश कुमार

गिरिडीह- मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि गिरिडीह में दूध सेंटर की स्थापना की जायेगी। जंहा जिले भर का दूध इकठ्ठा होगा और यंहा से पुरे राज्य में सप्लाई की जायेगी।

       मुख्यमंत्री बुधवार को गिरिडीह स्टेडियम में मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना की दूसरी क़िस्त का वितरण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।

   उन्होंने कहा कि कृषकों की तीसरी क़िस्त की राशि नवम्बर -दिसम्बर में उनके खाते में भेज दी जायेगी। उन्होंने कहा कि अभी भी कोई किसान इस योजना (मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना) से लाभान्वित होने से छूट गये हैं तो ग्राम सभा कर अपडेट कर लें। उन्हें भी उनके खाते में पहली और दूसरी क़िस्त की राशि भेज दी जायेगी। उन्होंने कहा कि किसानों की आय को दुगना करने और उनके क्रय शक्ति को बढ़ाने की नियत से यह योजना राज्य भर में चलाया गया है। ताकि कोई भी किसान खेती के कार्य के लिये साहूकारों की चंगुल में न फंसे।

   मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद से देश का गांव और किसान उपेक्षा का दंश झेलते रहे। यद्दपि भारत गांवों का और कृषि प्रधान देश है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से प्रेरणा लेकर उनकी सरकार गांव और किसान के उत्थान की दिशा में काम कर रहा है। ताकि गांव और किसान दोनों समृद्ध हो सके। उन्होंने मौके पर सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाएं व उपलब्धियों से उपस्थित अपार जन समूह को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि शहर की तरह गांव में भी 24 घण्टा बिजली मिले इस दिशा में कार्य जारी है। अलग अलग फीडरों के माध्यम से उपभोक्ताओ को बिजली की आपूर्ति की जायेगी।

*हवाई मार्ग से गिरिडीह पहुंचे मुख्यमंत्री*



    इसके पूर्व मुख्यमंत्री हवाई मार्ग से गिरिडीह हवाई अड्डा पहुंचे। जंहा सर्वप्रथम मुख्यमंत्री को  गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जिले के उपायुक्त  समेत अन्य वरीय पदाधिकारियों ने हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री की अगुवानी की। फिर मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल पहुंचे जंहा पारम्परिक तरीके से उनका स्वागत किया गया। जिसमे लोटा थाली के माध्यम से और पुष्प वर् कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया।

         कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्यमंत्री, सांसद कोडरमा, विधायक गिरिडीह व जमुआ, नगर निगम के महापौर एवं  उप महापौर तथा कृषि निदेशक आदि ने सम्मिलित रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

          समारोह के दौरान सर्व प्रथम उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने आगत अतिथियों का स्वागत स्वागत भाषण से किया। जबकि विषय प्रवेश कराते हुये कृषि निदेशक छवि रंजन ने सरकार की जनोपयोगी योजना मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना की विस्तृत जानकारी और उसकी उपलब्धियों के बारे में बताया। कार्यक्रम समापन पूर्व उपयुक्त श्री सिन्हा ने मुख्यमंत्री को मोमेंटो भेंट किया। कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षक मुन्ना कुशवाहा ने किया।

*समारोह में थे उपस्थित*

समारोह में सांसद कोडरमा अन्नपूर्णा देवी, विधायक गिरिडीह निर्भय शाहाबादी, विधायक जमुआ केदार हाजरा, नगर निगम के महापौर सुनील पासवान,उप महापौर प्रकाश राम बीस सूत्री उपाध्यक्ष अशोक उपाध्याय पूर्व कोडरमा संसद रविंद्र राय आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

 वंही मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संचालन कराने एवं विधि व्यवस्था को बहाल रखने में जिले के सभी पदाधिकारी और पुलिस प्रशासन के अधिकारी मुस्तैद रहे।

मंगलवार, 22 अक्टूबर 2019

पिटायी के विरोध में छात्रों ने बवाल काटा

शिक्षक ने किया छात्रों की बेरहमी से पिटाई, छात्रों ने किया विधालय में हंगामा*

*पहुंची पुलिस, किया गया स्कुल बंद*


*गिरिडीह-*   गिरिडीह प्लस टू हाई स्कूल के एक शिक्षक ने छात्रों की बेरहमी पूर्वक पिटाई किया। इस घटना के बाद छात्रों ने विद्यालय में जमकर हंगामा किया। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मामले को शांत कराया।

   घटना के संबंध में बताया जाता है कि गिरिडीह प्लस टू हाई स्कूल में दो माह पूर्व विवेक कुमार नामक एक शिक्षक की नियुक्ति हुई है। नियुक्ति के बाद से ही यह शिक्षक लगातार छात्रों के साथ पिटाई कर रहा है मंगलवार की सुबह भी  शिक्षक विवेक ने विधालय के दसवीं कक्षा के कुछ छात्रों के साथ अचानक  पिटाई कर दिया। इस घटना में  कई छात्रों के शरीर पर गहरे जख्म के निसान उभर आये।

घटना के बाद छात्रों ने विधालय में हंगामा करना शुरू कर दिया और शिक्षक को हटाने की मांग करने लगे। इस हंगामे के बाद आरोपी शिक्षक स्कुल से फरार हो गये।

*क्या कहते है प्राचार्य*

विधालय के प्राचार्य सुशील कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुये कहा कि उन्होंने मामले की जानकारी से वरीय पदाधिकारियों को अवगत करा दिया है। उन्होंने कहा कि अनुशासन बनाये रखने के लिए स्कुल बन्द कर दिया गया है।



ट्रेन कई चपेट में आयी महिला, कटा पैर

ट्रेन की चपेट में आने से महिला का पैर कटा, गम्भीर



*गिरिडीह-* कोडरमा - कोवाड पैसेंजर ट्रैन ( सवारी गाड़ी) की चपेट में आने से मंगलवार को एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी है। इस घटना में महिला का दोनों पैर कट गया। घायल महिला की पहचान पचंबा निवासी मीणा देवी के रुप मे हुई है।


 घटना के बाबत मिली जानकारी के अनुसार महिला मीणा देवी सवारी गाडी पर सवार होने जा रही थी। इसी दौरान उसका पैर ट्रैन की चपेट में आ गया। जिसमें उसका दोनों पैर कट गया।
 घटना की सुचना मिलते ही रेल पुलिस व रेल कर्मी घायल महिला को इलाज  हेतु गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा। जंहा चिकित्सा चिकित्सकों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया है।


जिला पुलिस व प्रशासन के पदाधिकारियों ने किया स्टेडियम का निरीक्षण

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल का पदाधिकारियों ने किया निरीक्षण


*गिरिडीह-*  जिले के वरीय पदाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों ने मंगलवार को गिरिडीह स्टेडियम का निरीक्षण किया।


       इस दौरान जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के पदाधिकारियों ने 23 अक्टूबर को मुख्यमंत्री के गिरिडीह आगमन को लेकर संयुक्त रूप से सभी आवश्यक पहलुओं मसलन कार्यक्रम स्थल परिसर में आम लोगों एवं वीआईपी का प्रवेश, महिला एवं पुरुषों के बैठने की व्यवस्था, लाभुकों का प्रवेश और उनके बैठने की व्यवस्था, वीआईपी एवं प्रेस मीडिया के प्रतिनिधियों का प्रवेश एवं उनके बैठने की व्यवस्था आदि की विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त किया।

            मौके पर कार्यक्रम स्थल तक वाहनों का प्रवेश और उनके ठहराव के अलावे अन्य कई पहलुओं का जायजा लिया। वंही निरीक्षण के दौरान पदाधिकारियों विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को कई निर्देश भी दिया।

 स्टेडियम निरीक्षण कार्यक्रम में डीडीसी मुकुंद दास, डायरेक्टर डीआरडीए आलोक कुमार, एसडीओ राजेश प्रजापति, नजारत उपसमाहर्ता डॉ सुदेश कुमार, जिला योजना पदाधिकारी देवेश गौतम,जिला जनसम्पर्क पदाधिकारीकरी श्रीमती रश्मि सिन्हा, कार्यपालक अभियन्ता पीडब्लूडी जयकांत राम के अलावे एएसपी दीपक कुमार, एसडीपीओ कुमार गौरव, डीएसपी वन बिनोद रवानी, डीएसपी टू संतोष मिश्रा के अलावे मुफ्फसिल थाना प्रभारी रत्नेश ठाकुर समेत कई प्रशासनिक व पुलिस प्रशासन के अन्य लोग मौजूद थे।

310 गृह लाभुकों का हुआ सामूहिक गृहप्रवेश

310 लाभुकों का नगर निगम द्वारा कराया गया सामूहिक गृहप्रवेश


*गिरिडीह-*  प्रधानमन्त्री आवास योजना के तहत गिरिडीह नगर क्षेत्र में निर्मित आवासों के लाभुकों का मंगलवार को सामूहिक गृह प्रवेश कराया गया।


   नगर निगम परिसर में  मंगलवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर नगर निगम द्वारा निर्मित प्रधानमन्त्री आवास योजना के 310 लाभुकों का सामूहिक गृह प्रवेश कराया गया।
 इस दौरान निगम के महापौर सुनील पासवान, उपमहापौर प्रकाश राम एवं नगर आयुक्त अनिल कुमार राम के हाथों सभी लाभुकों को नारियल और प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।


      इस सामूहिक गृह प्रवेश कार्यक्रम में सभी लाभुकों के अलावे सभी वार्ड पार्षद, शहर के गणमान्य लोग एवं आम नागरिक मुख्य रूप से उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने किया 190 आवासों का ऑनलाइन शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने किया गिरिडीह में बनने वाले 190 आवासों का ऑनलाइन शिलान्यास

*गिरिडीह-  निगम क्षेत्र के करहरबारी में 190 भूमिहीनों के लिए बनने वाले आवास का चयनित स्थल पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मंगलवार को  ऑनलाइन शिलान्यास किया।

       विदित हो कि नगर निगम क्षेत्र के करहरबारी में प्रधानमन्त्री आवास योजना शहरी फेज 8 के तहत नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा 190 भूमिहीनों के लिए आवास का निर्माण होना है। झारखण्ड अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कम्पनी (नुङको) लिमिटेड द्वारा इन आवासों का निर्माण का कार्य किया जाना है।

     
          मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मंगलवार को इस आवास निर्माण हेतु चयनित स्थल पर  ऑनलाइन शिलान्यास किया गया।

      इस पर महापौर सुनील पासवान, उप महापौर प्रकाश राम, नगर आयुक्त अनिल राय समेत काफी संख्या में स्थानीय नागरिक, वार्ड पार्षद व अन्य लोग उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री 23 को गिरिडीह स्टेडियम में करेंगे करोड़ों की परिसम्पत्तियों का वितरण

मुख्यमंत्री के गिरिडीह आगमन की तैयारी सम्बन्धी समीक्षा बैठक सम्पन्न



*गिरिडीह-*  सूबे के मुख्यमंत्री रघुवर दास के गिरिडीह आगमन विधिव्यवस्था एवं  तैयारी सम्बन्धी समीक्षा बैठक मंगलवार को समाहरणालय सभागार में  सम्पन्न हुई।

      उपविकास आयुक्त मुकुंद दास की अध्यक्षता में हुई इस समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री के आगमन से लेकर गिरिडीह स्टेडियम में होने वाले उनके कार्यक्रमों की रूप रेखा तैयार की गयी। साथ ही कार्यक्रम की सफलता हेतु विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश भी दिए गए।

     उपविकास आयुक्त मुकुंद दास ने बताया कि  23 अक्टूबर को मुख्यमंत्री का हवाई अड्डा गिरिडीह में हेलीकॉप्टर द्वारा आगमन होगा। उसके बाद वह सड़क मार्ग से गिरिडीह स्टेडियम पहुंचेंगे।

*करेंगे मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के लाभुकों का दूसरे क़िस्त का ऑनलाइन भुगतान*

गिरिडीह स्टेडियम में मुख्यमंत्री के द्वारा डीबीटी के माध्यम से पुरे राज्य के  मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के लाभुकों को दूसरे क़िस्त की राशि प्रदान किया जायेगा। इसमें गिरिडीह के लाभुक कृषक भी शामिल रहेंगे।
   वंही मुख्यमंत्री के द्वारा उज्ज्वला योजना के तहत 200 लाभुकों को रसोई गैस, आयुष्मान भारत योजना के लाभुकों को गोल्डेन कार्ड प्रदान किया जायेगा।

*परसम्पत्तियों का होगा वितरण*

 मुख्यमंत्री के द्वारा इस मौके पर परिसम्पत्तियों का भी वितरण किया जायेगा। जिसके तहत जिले के कृषकों को पम्पसेट,  800 सखी मण्डलों के बीच  बकरी वितरण किया जायेगा एवं 2100 सखी मण्डलों को बत्तख एवं 3100 सखी मण्डल समूहों के बीच 35 करोड़ का क्रेडिट लिंकेज  किया जायेगा।

*बैठक में थे उपस्थित*

    इस समीक्षा बैठक में डायरेक्टर डीआरडीए आलोक कुमार, एसडीओ राजेश प्रजापति, नजारत उप समाहर्ता डॉ सुदेश कुमार, जिला योजना पदाधिकारी देवेश गौतम,   जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी श्रीमती रश्मि सिन्हा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी पवन कुमार मण्डल, जिला कल्याण पदाधिकारी बन्दना कुजुर, जिला कृषि पदाधिकारी धीरेन्द्र कुमार पाण्डेय, कार्यपालक अभियन्ता पीडब्लूडी जयकांत राम, शिक्षक मुन्ना कुशवाहा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


सोमवार, 21 अक्टूबर 2019

खंडोली इंस्टिच्युट ऑफ टेक्नोलॉजी के बाहर लगा धारा144

खंडोली इंस्टिच्युट ऑफ टेक्नोलॉजी बेंगाबाद के बाहर लगा निषेधाज्ञा


*गिरिडीह-*  प्रभारी अनुमण्डल पदाधिकारी सह कार्यपालक दण्डाधिकारी ज्योति बन्दना कुजुर ने खंडोली इंस्टिच्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बेंगाबाद के बिल्डिंग परिसर के बाहर 200 मीटर की परिधि में विधि व्यवस्था एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु धारा 144 लागू किया है।
      बेंगाबाद थाना प्रभारी से प्राप्त प्रतिवेदन के आलोक में यह निषेधाज्ञा लागू की गयी है।
  जारी आदेश में प्रभारीअनुमण्डल पदाधिकारी ने कहा है कि खंडोली इंस्टिच्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बेंगाबाद में गोली चलने की बात प्रकाश में आई है तथा एक खोखा भी बरामद हुआ है। उक्त स्थिति को देखते हुए निषेधाज्ञा लागू किया गया है। निषेधाज्ञा के दौरान खंडोली इंस्टिच्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बेंगाबाद के परिधि क्षेत्र में पांच या उससे अधिक व्यक्तियों के एक साथ बलवा या शान्ति व्यवस्था के दृष्टिकोण से एकत्रित होने, ध्वनि विस्तारक यन्त्र का प्रयोग करने, भड़काऊ या उकसाने वाले वक्तव्य करने एवं  अवैध शस्त्र का प्रयोग करने पर पूर्णरूपेण रोक लगाया गया है।

संस्मरण दिवस पर शहीद पुलिस कर्मियों को दी गयी श्रधांजलि

पुलिस संस्मरण दिवस पर शहीद पुलिस कर्मियों को दी गयी श्रधांजलि


*दो मिनट का मौन रख प्रकट की गयी शहीदों के प्रति शोक संवेदना*


*गिरिडीह-*  पुलिस लाइन गिरिडीह में पुलिस कप्तान सुरेन्द्र कुमार झा की अगुवाई में पुलिस संस्मरण दिवस मनाया गया। इस दौरान शहीद हुए पुलिस कर्मियों के शहीद स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया वंही उन सभी शहीद जवानों को याद कर उन्हें श्रधांजलि दी गयी।

   इस मौके शहीदों के सम्मान में विशेष परेड का आयोजन किया गया एवं शस्त्र झुका कर अमर शहीदों को श्रधांजलि दी गयी।  मौके पर उपस्थित पुलिस कर्मियों ने दो मिनट का मौन रख कर उन सभी शहीद पुलिस कर्मियों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त किया।

   विदित हो कि इस वर्ष पुरे देश में 292 पुलिस के जवान शहीद हुये हैं। जिनमे पांच जवान झारखण्ड प्रदेश के भी शामिल हैं। एसपी श्री झा ने मौके पर शहीद पुलिस जवानों के बारे में जानकारी देते हुये पुलिस कर्मियों को उनके कर्तव्यों के पालन की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सेना के जवान देश की सीमा देश की रक्षा करते हुये शहीद होते हैं तो पुलिस के जवान देश की सीमा के भीतर ही अपने कर्तव्य पालन में शहीद हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि दोनों ही सूरत में हुई शहादत अतुलनीय है।

   पुलिस संस्मरण दिवस कार्यक्रम के दौरान जिले के पांच शहीद पुलिस कर्मियों के परिजनों को शॉल, बुके एवं नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस विभाग के सभी पदाधिकारी व जवान मुख्य रूप से उपस्थित थे।