गिरिडीह में बनेगा दूध सेंटर, जायेगा राज्य भर में दूध : मुख्यमंत्री
*किषकों की तीसरी क़िस्त नवम्बर-दिसम्बर में*
राजेश कुमार
मुख्यमंत्री बुधवार को गिरिडीह स्टेडियम में मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना की दूसरी क़िस्त का वितरण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि कृषकों की तीसरी क़िस्त की राशि नवम्बर -दिसम्बर में उनके खाते में भेज दी जायेगी। उन्होंने कहा कि अभी भी कोई किसान इस योजना (मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना) से लाभान्वित होने से छूट गये हैं तो ग्राम सभा कर अपडेट कर लें। उन्हें भी उनके खाते में पहली और दूसरी क़िस्त की राशि भेज दी जायेगी। उन्होंने कहा कि किसानों की आय को दुगना करने और उनके क्रय शक्ति को बढ़ाने की नियत से यह योजना राज्य भर में चलाया गया है। ताकि कोई भी किसान खेती के कार्य के लिये साहूकारों की चंगुल में न फंसे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद से देश का गांव और किसान उपेक्षा का दंश झेलते रहे। यद्दपि भारत गांवों का और कृषि प्रधान देश है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से प्रेरणा लेकर उनकी सरकार गांव और किसान के उत्थान की दिशा में काम कर रहा है। ताकि गांव और किसान दोनों समृद्ध हो सके। उन्होंने मौके पर सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाएं व उपलब्धियों से उपस्थित अपार जन समूह को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि शहर की तरह गांव में भी 24 घण्टा बिजली मिले इस दिशा में कार्य जारी है। अलग अलग फीडरों के माध्यम से उपभोक्ताओ को बिजली की आपूर्ति की जायेगी।
*हवाई मार्ग से गिरिडीह पहुंचे मुख्यमंत्री*
इसके पूर्व मुख्यमंत्री हवाई मार्ग से गिरिडीह हवाई अड्डा पहुंचे। जंहा सर्वप्रथम मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जिले के उपायुक्त समेत अन्य वरीय पदाधिकारियों ने हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री की अगुवानी की। फिर मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल पहुंचे जंहा पारम्परिक तरीके से उनका स्वागत किया गया। जिसमे लोटा थाली के माध्यम से और पुष्प वर् कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्यमंत्री, सांसद कोडरमा, विधायक गिरिडीह व जमुआ, नगर निगम के महापौर एवं उप महापौर तथा कृषि निदेशक आदि ने सम्मिलित रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
समारोह के दौरान सर्व प्रथम उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने आगत अतिथियों का स्वागत स्वागत भाषण से किया। जबकि विषय प्रवेश कराते हुये कृषि निदेशक छवि रंजन ने सरकार की जनोपयोगी योजना मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना की विस्तृत जानकारी और उसकी उपलब्धियों के बारे में बताया। कार्यक्रम समापन पूर्व उपयुक्त श्री सिन्हा ने मुख्यमंत्री को मोमेंटो भेंट किया। कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षक मुन्ना कुशवाहा ने किया।
*समारोह में थे उपस्थित*
समारोह में सांसद कोडरमा अन्नपूर्णा देवी, विधायक गिरिडीह निर्भय शाहाबादी, विधायक जमुआ केदार हाजरा, नगर निगम के महापौर सुनील पासवान,उप महापौर प्रकाश राम बीस सूत्री उपाध्यक्ष अशोक उपाध्याय पूर्व कोडरमा संसद रविंद्र राय आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
वंही मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संचालन कराने एवं विधि व्यवस्था को बहाल रखने में जिले के सभी पदाधिकारी और पुलिस प्रशासन के अधिकारी मुस्तैद रहे।

गिरिडीह- मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि गिरिडीह में दूध सेंटर की स्थापना की जायेगी। जंहा जिले भर का दूध इकठ्ठा होगा और यंहा से पुरे राज्य में सप्लाई की जायेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें