गुरुवार, 28 मार्च 2019

झारखण्ड: उहापोह में है यूपीए तो पेशोपेश में है भाजपा

लोकसभा चुनाव : उहापोह में है यूपीए तो पेशोपेश में है भाजपा

- हॉट सीट बना है रांची, कोडरमा और चतरा


          [राजेश कुमार]
झारखंड की तीन सीटों को लेकर अब तक सस्पेंस बरकरार है। भाजपा अब तक कोडरमा, चतरा और रांची सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं कर सकी है। वंही यूपीए गठबंधन के कांग्रेस और झामुमो ने भी प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। 

कांग्रेस की नजर भाजपा द्वारा प्रत्याशियों के चयन पर टिकी हुई है।  समझा जाता है कि कोडरमा, चतरा और रांची में भाजपा द्वारा प्रत्याशी घोषित किये जाने की बाद ही कांग्रेस अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है।

 हालांकि यूपीए गठबंधन में शामिल झाविमो ने कोडरमा से जंहा पार्टी सुप्रीमो सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को उम्मीदवार बनाया है। वंही गोड्डा  से प्रदीप यादव को प्रत्याशी बनाया दिया है। जबकि राजद ने एकतरफा फैसला लेते हुए पलामू से घूरन राम और चतरा से सुभाष यादव को प्रत्याशी बनाया है।

दूसरी ओर कांग्रेस द्वारा रांची, हजारीबाग, चतरा, पलामू, धनबाद, लोहरदगा, खूंटी, प सिंहभूम में अब तक प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की गयी है। जिससे न केवल पार्टी कार्यकर्ताओं में बल्कि आम जनता में भी कौन होगा परताशी इसे लेकर लोगों की उत्सुकता बढ़ती जा रही है।

बगावत का हो रहा झंडा बुलन्द

इस बीच ज्यों ज्यों मतदान की तिथि नजदीक आ रही है भाजपा की परेशानी भी बढ़ती जा रही है। रांची सीट पर भाजपा के निवर्तमान सांसद रामटहल चौधरी ने टिकट कटने की सूचना पर बगावती तेवर अपनाते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके हैं।

 गिरिडीह सीट एनडीए के सहयोगी दल आजसू को चला गया है। और आजसू ने गिरिडीह से चन्द्रप्रकाश चौधरी को अपना उम्मीदवार बनाया है। हालांकि इस फैसले से गिरिडीह के निवर्तमान सांसद रवींद्र पांडेय खासे नाखुश हैं और वह भी बागी तेवर अपना चुके हैं। हालांकि अब तक उन्होंने अपना पत्ता नहीं खोला है।

उधर, कोडरमा के निवर्तमान सांसद रवींद्र राय खुल कर कुछ नहीं कह रहे हैं पर उनके समर्थक लगातार आलाकमान के फैसले का विरोध कर रहे हैं। चतरा के निवर्तमान सांसद सुनील सिंह अभी भी टिकट की आस में दिल्ली दरबार की दौड़ लगा रहे हैं।

हालांकि राजनीतिक गलियारे में यह चर्चा आम है कि हाल के दिनों में लालटेन छोड़ कमल थाम चुकी अन्नपूर्णा देवी को कोडरमा अथवा चतरा से टिकट मिलना तय है। इस चर्चा से उनके समर्थकों में काफी उत्साह कायम है।

कांग्रेस की है पैनी नजर

 दूसरी ओर कांग्रेस की पैनी नजर चतरा सीट पर बनी हुई है। सूत्रों के अनुसार भाजपा यदि चतरा से  अन्नपूर्णा देवी को टिकट देती है, तो कांग्रेस किसी गैर यादव प्रत्याशी को टिकट दे सकती है।

रांची सीट पर तो माना जा रहा है कि सुबोधकांत सहाय को ही टिकट मिलेगा। कांग्रेस की ओर से रामटहल चौधरी से भी समर्थन की मांग की गयी है।
पलामू को लेकर भी कांग्रेस में मंथन चल रहा है।  लोहरदगा सीट के ज्यादा दावेदार होने की वजह से कांग्रेस प्रत्याशी की घोषणा नहीं कर रही है। जबकि खूंटी को लेकर भी कांग्रेस की स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है.

झामुमो कर रहा है मंथन   
               
 हालांकि आधिकारिक रूप से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने भी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है।  यूपीए गठबंधन के तहत झामुमो के हिस्से में चार सीटें आयी है। पार्टी की ओर से दुमका से शिबू सोरेन और राजमहल से विजय हांसदा की उम्मीदवारी तय मानी जा रही हैं। लेकिन, गिरिडीह और जमशेदपुर को लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुअा है। झामुमो लगातार मंथन कर रहा है कि इन दोनों सीटों पर किन्हें प्रत्याशी बनाया जाये।

अवैध शराब कारोबारी के घर पुलिस और उत्पाद विभाग का छापा

अवैध शराब कारोबारी लाठी यादव के घर पुलिस और उत्पाद विभाग का छापा, प्रतिबंधित शराब बरामद

गिरिडीह : उत्पाद विभाग व जमुआ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जमुआ के पेटहंडी गांव निवासी लाठी यादव के घर पर छापेमारी कर अवैध शराब के 60 पेटी जब्त करने में सफलता प्राप्त की है। हालांकि इस क्रम में लाठी यादव फरार होने में सफल रहा। शराब का बरामद स्टॉक असली है या डुप्लीकेट, इसका पता लगाया जा रहा है। वैसे शराब के इस अवैध कारोबार में लाठी यादव के पार्टनर के रूप में भीम साव के नाम की भी चर्चा जोरों पर है। उत्पाद विभाग भीम साव के बारे में जानकारी हासिल करने में जुटी हुई है।
प्रतिबंधित शराब किंगफिशर गोल्ड फ्रेश की पेटी बरामद

उत्पाद अधीक्षक अवधेश सिंह के नेतृत्व में पेटहंडी निवासी लाठी यादव के घर पर छापेमारी के दौरान डीएसपी टू संतोष मिश्रा के साथ जमुआ थाना प्रभारी व उत्पाद विभाग के त्रिपुरारी कुमार,समेत पुलिस जवान शामिल थे। छापेमारी की कार्रवाई करीब दो घंटे तक चली। छापेमारी टीम को लाठी यादव के घर से बड़े पैमाने पर रॉयल स्टैग, इंपिरियल ब्ल्यू के साथ झारखंड में प्रतिबंधित और अरुणाचल प्रर्देश में ब्रिकी होने वाली शराब किंगफिशर गोल्ड फ्रेश की पेटी बरामद हुई। लाठी यादव के घर से बरामद अवैध शराब के स्टॉक की कीमत बाजार मूल्य के अनुसार करीब 5 लाख बताया जा रहा है। वैसे उत्पाद विभाग जब्त स्टॉक का आकलन करने में जुटा हुआ है।
 स्टॉक में नकली शराब होने की संभावना

जानकारी के अनुसार बरामद शराब के स्टॉक में कुछ नकली शराब के होने की बात सामने आ रही है। इधर छापेमारी के दौरान लाठी यादव घर से फरार होने में सफल रहा। लाठी यादव पर पहले से ही अवैध शराब के कारोबार का केस दर्ज है। उत्पाद विभाग अब लाठी यादव को दबोचने में जुट गई है।

 गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

उत्पाद अधीक्षक अवधेश सिंह की मानें तो उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि लाठी यादव के घर पर करीब 60 पेटी अवैध शराब का स्टॉक रखा हुआ है। जिसे चुनाव को लेकर झारखंड-बिहार के अलग-अलग हिस्सों में भेजा जाना है। लाठी यादव अपने शराब कारोबार के पार्टनर भीम साव के साथ सारे स्टॉक को खपाने की तैयारी में है। इसी सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग और जमुआ पुलिस ने संयुक्त रूपप से छापेमारी कर लाठी यादव के घर से शराब के सारे स्टॉक को जब्त कर लिया।

बुधवार, 27 मार्च 2019

मामा घर से लापता युवती की मिली लाश , हत्या की आशंका

लापता युवती की फंदे से झूलती मिली लाश, हत्या की आशंका

-- होली के दिन से गायब थी युवती

गिरिडीह : जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र स्थित ताराजोरी जंगल में बुधवार को एक युवती का शव पेड़ से झूलती फंदे से लटके मिली। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। शव से सडांध उठ रही थी। जिससे यह खबर जंगल में लगी आग की तरह पुरे इलाके में फैल गयी।
सूचना मिलते ही बेंगाबाद थाना के एएसआई राजेश कुमार सदल बल घटना स्थल पर पहुंचे और शव को फंदे से निकाल अपनी अभिरक्षा में पोस्टमार्टम हेतु गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। 

वंही काफी संख्या में स्थानीय ग्रामीण भी घटना स्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने मृतका की पहचान 19 वर्षीय मायनो मरांडी के रूप में की।

बताया जाता है कि मृतका मायनो अपने पिता के मरणोपरांत बीते 10 वर्षों से ताराजोरी स्थित अपने मामा के घर ही रहती थी। वह बीते 21 मार्च को होली के दिन से लापता थी। परिजन अपने स्तर से उसकी खोजबीन कर रहे थे। लेकिन उसका कंही पता नहीं चल पाया था और बुधवार को उसका शव पेड़ से फंदे से झूलता बरामद हुआ। शव के पास से दो दुपट्टा, शॉल और चप्पल मिला है।

बहरहाल पुलिस मामले की अनुसंधान में जुटी है। पुलिस परिजनों से सभी तरह की जानकारी प्राप्त कर हर बिंदुओं पर जांच कर रही है। हालांकि बेंगाबाद थाना के एएसआई राजेश कुमार ने शव की स्थिति को देखकर युवती की हत्या होने की आशंका जाहिर किया है। 




झारखण्ड का सभी 14 सीट जीतेगा यूपीए गठबंधन : बाबूलाल

भाजपा बोरो प्लेयर के सहारे चुनाव जीतने का देख रही है सपना : बाबूलाल

गिरिडीह : लोकसभा चुनाव के शंखनाद के बाद से सभी पार्टियां चुनाव की तैयारियों में भिड़ी हुई हैं. नेताओं की बयानबाजी भी चरम पर है. बुधवार को झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि भाजपा बोरो प्लेयर के सहारे चुनाव जीतने का सपना देख रही है. सारठ जाने के क्रम में बेंगाबाद के चपुवाडीह में मुखिया मो शमीम के आवास पर रुकने के दौरान बाबूलाल ने उक्त बातें कही.

 उन्होंने कहा कि चुनावी मैदान में उतरने से पहले की घबराहट से साफ झलकता है कि भाजपा चुनाव हार चुकी है. उन्होंने महागठबंधन को मजबूत बताते हुए कहा कि इस बार महागठबंधन के खाते में 14 में से 14 सीटें जाएगी. जबकि भाजपा के खाते में एक भी सीट नहीं जाएगी.



 इस मौके पर कांग्रेस नेता सह चपुवाडीह पंचायत के मुखिया मो शामिम, जैनुल अंसारी, क़यामुल हक़, जेवीएम नेता प्रवीण राम, दिवाकर पाठक, मो सरताज, मो इलियास, मो असलम, मो इरशाद, अजय कुमार, संजय, प्रवीण, संतोष समेत अन्य दलों के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

त्रिपक्षीय वार्ता में बनी सहमति फैक्ट्री प्रबन्धन मृतक की पत्नी को देगा साढ़े तीन लाख रूपये

मृतक कर्मी की पत्नी को साढ़े तीन लाख देगा फैक्ट्री प्रबन्धन, बनी सहमति


    गिरिडीह। लंगटा बाबा स्टील नामक लौह फैक्ट्री में कार्यरत कर्मी जितेन्द्र सिंह की मौत के बाद प्रशासनिक पहल पर फैक्ट्री प्रबन्धन ने मृतक की पत्नी को 3.5 लाख (साढ़े तीन लाख रूपये) बतौर मुआवजा देने और अंतिम संस्कार के लिए अतिरिक्त 10 हजार रुपए देने पर सहमत हुआ। मुआवजे की रकम मृतक की पत्नी के बैंक खाते में ट्रांसर्फर करने की बात प्रबंधन की ओर से नवल किशोर सिंह और गब्बर यादव ने कही।

फैक्ट्री प्रबंधन और पीड़ित परिवार के बीच वार्ता में प्रशिक्षु आईपीएस सह थाना प्रभारी नाथुसिंह मीणा, सदर एसडीएम राजेश प्रजापति, एसडीपीओ जीतवाहन उरांव और सदर अंचल के सीओ रविन्द्र सिन्हा के साथ माले नेता राजेश सिन्हा शामिल थे।

जबकि फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से नवल किशोर सिंह और गब्बर यादव और मृतक परिवार की ओर से मृतक के भतीजे प्रकाश सिंह समेत कई अन्य रिश्तेदार शामिल थे।

बुधवार को थाना में करीब दो घंटे तक त्रिपक्षीय वार्ता हुई। जिसमें मृतक का भतीजा प्रकाश फैक्ट्री प्रबंधन से 5 लाख के मुआवजे की मांग कर रहा था। जबकि प्रबंधन पहले डेढ़ लाख देने पर अड़ा रहा। लेकिन अधिकारियों व माले नेता के कहने के बाद फैक्ट्री प्रबंधन साढ़े तीन लाख मुआवजा देने के साथ अंतिम संस्कार के लिए 10 हजार नगद देने के लिए तैयार हुआ‌। फैक्ट्री प्रतिनिधि नवल किशोर सिंह ने बताया कि साढ़े तीन लाख का चेक मृतक की पत्नी के बैंक खाते में भेजा जाएगा।

क्या है मामला :-

बीते दस वर्षों से लंगटा बाबा स्टील में बतौर सिक्युरिटी गार्ड मृतक जितेंद्र कार्यरत था। मंगलवार को फैक्ट्री के भीतर एक हादसे में उसकी मौत हो गयी। हालाँकि फैक्ट्री प्रबन्धन उसकी मौत को सड़क दुर्घटना करार देकर उसके शव को गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचाकर फरार हो गये।परिजन मीडिया कर्मियों को घटना की सुचना दी। मीडिया कर्मियों के पहल से मामला तुल पकड़ा। और अंततः प्रशासनिक पहल पर त्रिपक्षीय वार्ता हुई और प्रबन्धन मुआवजा देने को तैयार हुआ।

नकली शराब फैक्ट्री का उद्भेदन, संचालक फरार

निरसा में नकली शराब फैक्ट्री का पर्दाफाश

_दो के खिलाफ मामला दर्ज_

धनबाद :- उत्पाद विभाग द्वारा सहायक उत्पाद आयुक्त डॉ राकेश कुमार के नेतृत्व में निरसा थाना क्षेत्र के जोगीतोपा में अवैध शराब फैक्ट्री का पर्दाफाश किया गया।

सहायक उत्पाद आयुक्त ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर निरसा थाना क्षेत्र के जोगीतोपा में अवैध शराब बनाने वाली फैक्ट्री में छापामारी की गई।
यहां से भारी मात्रा में नकली शराब तथा नकली शराब बनाने की सामग्री बरामद की गई। साथ ही 2 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि छापामारी के क्रम में 240 लीटर स्प्रिट, 20 लीटर तैयार की हुई नकली शराब, रॉयल स्टैग 375 एमएल के 7 बोक्स, इंपीरियल ब्लू 180 एमएल के 6 बोक्स, कोर्क, लेबल, खाली बोतल, एसेंस इत्यादि बरामद किए गए हैं।

छापामारी के बाद अवैध शराब फैक्ट्री का संचालन करने वाले बिकास साहनी तथा बसाक साहनी पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्यवाही जारी है। दोनों अभियुक्त फरार बताये जाते हैं।

मंगलवार, 26 मार्च 2019

बाबूलाल बोले कोडरमा से होगी महागठबंधन की जीत

कोडरमा से होगी महागठबंधन की जीत : बाबूलाल

गिरिडीह : भाजपा चाहे जितनी जोर लगा लें कोडरमा लोकसभा पर जीत महागठबंधन की ही होगी। उक्त बातें सूबे के प्रथम मुख्यमंत्री सह झारखंड विकास मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी बेंगाबाद में पत्रकारों से कहा।

 श्री मरांडी मंगलवार को सारठ से गिरिडीह लौटने के क्रम में थोड़ी देर बेंगाबाद स्थित डॉ सुशील सरकार के आवास पर रुके थे। उन्होंने कहा कि पूरे आत्मविश्वास के साथ महागठबंधन में शामिल सभी दल के कार्यकर्ता अपने प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित कराने में लगे हुए हैं। 

उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि सरकार के कार्यकाल को देश की जनता ने पांच सालों तक देख लिया है और जनता का मोह भंग हो चुका है। भाजपा सरकार ने जनता से किया हुआ एक भी वादा पूरा नही किया है। स्वास्थ्य, शिक्षा, रोज़गार समेत सभी मुद्दों पर भाजपा फेल हो चुकी है।

 सत्ता में आने के बाद भाजपा सरकार ने सिर्फ लोगों को छलने का काम किया गया है और लोगों की भावनाओं से खेलने का काम हुआ है। 
कहा कि भाजपा चाहे जितनी जोड़ तोड़ की राजनीति कर ले मगर इस बार जनता सबक सिखाने को आमादा है। 

मौके पर झाविमो नेता प्रवीण राम, डॉ सुशील सरकार, यूथ कांग्रेस के हसनैन आलम, आरजेडी के शाहनवाज अंसारी, झाविमो के तीरथ शर्मा, अजीत कुमार, राकेश राणा, गोलू चौधरी, मुन्ना यादव, लिलो मंडल समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

बिहारी बाबु 28 मार्च को थामेंगें कांग्रेस का हाथ

भाजपा के दमदार नेता शत्रुघ्न सिन्हा 28 मार्च को हो जायेंगे कांग्रेसी 



                                   थामेंगे कांग्रेस का हाथ करेंगे भाजपा के रविशंकर से मुकाबला 


 नेता सह अभिनेता बिहारी बाबु शत्रुघ्न सिन्हा अब भाजपा छोड़कर कांग्रेस का हाथ थामेंगे। इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि वो 28 मार्च को दिन के ग्यारह बजे दिल्ली स्थित पार्टी के कार्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के सामने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। उसके बाद वो एक अप्रैल को पटना पहुंचेंगे और प्रेस को इसकी जानकारी देंगे।

गौरतलब है कि शत्रुघ्न सिन्हा के कांग्रेस ज्वाइन करने की खबरें पिछले कई दिनों से मीडिया में आ रही थीं, लेकिन इसे लेकर फैसला केंद्रीय नेतृत्व को करना था। इसीलिए देर लग रही थी। पहले भी शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा था कि सिचुएशन चाहे जो रहे लोकेशन वही रहेगा। तो, अब शत्रुघ्न सिन्हा के सामने भाजपा नेता रविशंकर होंगे।

इससे पहले सोमवार को कांग्रेस के नेता अखिलेश सिंह ने भी साफ कर दिया था कि शत्रुघ्न सिन्हा 28 मार्च को कांग्रेस में शामिल हो जाएंगे। दिल्ली से पटना लौटने के दौरान पटना एयरपोर्ट पर उन्होंने कहा कि कल दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक थी, जिसमें फर्स्ट और सेकेंड फेज के उम्मीदवारों को तय करने के लिए बैठक बुलाई गई थी। अखिलेश सिंह ने कहा कि 28 मार्च को शत्रुघ्न सिन्हा दिल्ली में कांग्रेस में शामिल होंगे।

शत्रुघ्न सिन्हा पर भाजपा नेता सुशील मोदी के ट्वीट पर अखिलेश सिंह ने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा को आगे करके यह लोग भीड़ इकट्ठा करते थे और अब शत्रुघ्न सिन्हा पर टिप्पणी कर रहे हैं यह शोभा नहीं देता।

रांची में दिनदहाड़े युवक की हत्या

रांची में अपराधियों ने मारी गोली, युवक की मौत





झारखण्ड की राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी स्थित निजाम नगर में दिनदहाड़े अपराधियों ने शोएब अली नामक एक युवक को गोली मार दी।घटना की सुचना पाकर मौके पर पहुंची हिंदपीढ़ी थाना की पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को तत्‍काल रिम्‍स में भर्ती कराया, जहां इलाज के क्रम में घायल युवक शोएब की मौत हो गई।


 मिली जानकारी के अनुसार दिनदहाड़े अपराधी निजाम नगर पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दिया। जिससे शोएब अली नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।  गोली की आवाज सुन स्थानीय निवासी  घरों से बाहर निकले लेकिन अपराधी मौका देख भाग निकला। बाद में स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

घटना के बाद पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई  है। हालाँकि अब तक हत्‍या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं आक्रोशित लोगों ने जल्‍द से जल्‍द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

सोमवार, 25 मार्च 2019

राजद छोड़ भाजपा में शामिल हुई अन्नपूर्णा देवी

अन्नपूर्णा ने थामा भाजपा का दामन, होगी कोडरमा से भाजपा प्रत्यासी





राजद प्रदेश अध्‍यक्ष अन्‍नपूर्णा देवी बीजेपी में शामिल हो गई हैं. उन्होंने दिल्ली में बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष अपराह्ण 4:25 में बीजेपी का दामन थामा. उनके साथ राजद नेता जनार्दन पासवान भी बीजेपी में शामिल हो गये हैं. मौके पर मुख्यमंत्री रघुवर दास, प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ, भूपेंद्र यादव उपस्थित थे. 

पार्टी का दामन थामते ही अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि उन्होंने पीएम मोदी से प्रभावित हो कर बीजेपी का दामन थामा है. वहीं सीएम रघुवर दास के कार्य से भी प्रभावित हैं. उन्होंने सीएम रघुवर दास को झारखंड का सबसे प्रभावशाली और लोकप्रिय सीएम बताया. अन्नपूर्णा देवी के बीजेपी में शामिल होने पर इसे झारखंड में सबसे बड़ा राजनीतिक उलटफेर माना जा रहा है.

विदित हो कि राजद प्रदेश अध्‍यक्ष अन्‍नपूर्णा देवी बीजेपी में शामिल होने के लिए आज दिल्‍ली पहुंची थी. कयास लगाये जा रहे हैं कि अन्‍नपूर्णा देवी बीजेपी की टिकट पर कोडरमा से उम्‍मीदवार हो सकती है. वहीं राजद नेता गिरिनाथ सिंह की बीजेपी में शामिल होने की बात है. बताया जा रहा है गिरिनाथ सिंह को चतरा से टिकट मिल सकता है. 

गौरतलब है कि राजद प्रदेश अध्‍यक्ष अन्‍नपूर्णा देवी बीजेपी के संगठन मंत्री भूपेंद्र यादव से कई दिनों से संपर्क में थी. इससे पहले 24 मार्च को अन्‍नपूर्णा देवी कांके रोड स्थित सीएम आवास पहुंची. सीएम आवास में मुख्‍यमंत्री रघुवर दास के साथ संगठन मंत्री भूपेंद्र यादव भी मौजूद थे. पिछले दो-तीन दिनों से अन्‍नपूर्णा देवी भूमिगत थी. उनके बीजेपी में शामिल होने की सूचना लगातार आ रही थी. और अंततः आज उन्होंने बीजेपी का दामन थाम ही लिया।



झारखण्ड : सीटों के बंटवारे से बिदका राजद

यूपीए गठबंधन ने झारखण्ड में किया 7-4-2-1 के फार्मूले पर सीटों का बंटवारा



उम्मीदवार चयन की तैयारी जारी
लंबे समय से गठबंधन को लेकर जारी जद्दोजहद के बीच झारखंड में विपक्षी दलों ने गठबंधन के तहत सीटों का बंटवारा कर लिया है. रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष और दुमका से जेएमएम के सांसद शिबू सोरेन की मौजूदगी में विपक्षी दलों के नेताओं ने सीट बंटवारे की घोषणा की. 

गठबंधन के तहत कांग्रेस को सात, जेएमएम को चार, जेवीएम को दो तथा राजद को एक सीट दी गई है. कांग्रेस पार्टी राज्य की धनबाद, हजारीबाग, रांची, चाईबासा, धनबाद, चतरा और लोहरदगा सीट पर चुनाव लड़ेगी. जबकि जेएमएम को जमशेदपुर, दुमका, राजमहल और गिरिडीह की सीट दी गई है.

झारखंड विकास मोर्चा को गोड्डा और कोडरमा की सीट दी गई है. राजद के खाते पलामू की सीट आई है. हालांकि राजद ने इस समझौते को मानने से फिलहाल इनकार किया है. चतरा पर भी उसका दावा बरकरार है. 

शिबू सोरेन के रांची स्थित आवास पर आयोजित प्रेस कांफ्रेस में जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन, विधायक चंपई सोरेन, झारखंड विकास मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय मौजूद थे.

हेमंत सोरेन ने कहा है कि जल्दी ही उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी जाएगी. तथा गठबंधन में शामिल सभी दल साझा चुनाव प्रचार में जाएंगे. उनका दावा है कि झारखंड में बीजेपी को करारी शिकस्त देंगे.

झारखंड में महागठबंधन सीट की सूची :-

रांची-             (कांग्रेस)
खूंटी –           (कांग्रेस)
लोहरदगा-       (कांग्रेस)
हजारीबाग-      (कांग्रेस)
चतरा –           (कांग्रेस)
धनबाद-           (कांग्रेस)
पश्चिम सिंहभूम- (कांग्रेस)

दुमका-     (झामुमो)
राजमहल- (झामुमो)
गिरिडीह-  (झामुमो)
जमशेदपुर- (झामुमो)

कोडरमा – (झाविमो)
गोड्डा –      (झाविमो)

पलामू-       (राजद)

शनिवार, 23 मार्च 2019

जस्टिस पिनाकी बने लोकपाल, लिया शपथ

देश के पहले लोकपाल बने जस्टिस पिनाकी चंद्र घोष, लिया शपथ




     सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस पिनाकी चंद्र घोष ने देश के पहले लोकपाल के तौर पर शपथ ले ली। आम चुनावों से ठीक पहले लोकपाल की नियुक्ति को लेकर काफी राजनीतिक विवाद भी हुआ।     जस्टिस घोष को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश के पहले लोकपाल के तौर पर शपथ दिलाई। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी भी मौजूद थे।


जस्टिस घोष को प्रेजिडेंट रामनाथ कोविंद ने पद की शपथ दिलाई। इस मौके पर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीफ जस्टिस रंजन गोगोईव भी मौजूद थे।
 जस्टिस घोष इससे पहले आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस और सुप्रीम कोर्ट के जज रह चुके हैं। जस्टिस घोष वर्तमान में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य भी हैं और मानवाधिकार कानूनों के जानकार के तौर पर उन्हें माना जाता है।

जस्टिस पी. सी. घोष को लोकपाल नियुक्त करने के साथ न्यायिक सदस्यों के तौर पर जस्टिस दिलीप बी. भोंसले, जस्टिस प्रदीप कुमार मोहंती, जस्टिस अभिलाषा कुमारी, जस्टिस अजय कुमार त्रिपाठी होंगे।न्यायिक सदस्यों के साथ ही कमिटी में 4 अन्य सदस्यों के तौर पर दिनेश कुमार जैन, अर्चना रामसुंदरम, महेंद्र सिंह और डॉक्टर इंद्रजीत प्रसाद गौतम भी शामिल किए गए हैं।