गिरिडीह (Giridih)। यातायात पुलिस द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान 2026 के आज चौथे दिन भी ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान चलाया गया। आज का यह अभियान जिले के योगीटाँड चौक के समीप चलाया गया। इस दौरान दोपहिया, चारपहिया वाहनों के साथ ट्रक व बस चालकों की अल्कोहल ब्रेथ एनालाइजर मशीन के माध्यम से जांच की गई।
जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक मो वाजीद हसन ने बताया गया कि इस अभियान के माध्यम से दोपहिया, चारपहिया वाहनों के साथ ट्रक व बस चालकों की अल्कोहल ब्रेथ एनालाइजर मशीन के माध्यम से यह जांच किया जा रहा है कि चालक शराब का सेवन कर नशे के हालत में वाहन तो नहीं चला रहे हैं। उन्होंने बताया कि शराब का सेवन कर नशे के हालत में वाहन चलाने पर मोटर वाहन अधिनियम–185 के तहत 10000/– रुपए का जुर्माना या 6 महीने का जेल का प्रावधान है।
उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान नियम उलंघन करने वाले चालको पर कार्यवाही भी किया गया। इस दौरान वाहन चालको को सड़क सुरक्षा के नियमों को पालन करने के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही मौके पर पंपलेट एवं बुकलेट का भी वितरण किया गया। ताकि सड़क दुर्घटनाओं मे कमी हो सकें।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें