गिरिडीह (Giridih)। जिले के उत्तरवाहिनी बराकर नदी के तट पर रविवार को राजपूत समाज का पारिवारिक मिलन सह वन भोज कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस जिलास्तरीय कार्यक्रम में जिलेभर के राजपूत समाज के युवा, बुजुर्ग महिला सहित अन्य लोगों ने भाग लिया और समाज को एकजुट करने हेतु जिला से गांव स्तर तक संगठन बनाने का निर्णय लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अवधेश कुमार सिंह ने की।जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला परिषद सदस्य चन्दनाडीह निवासी भोला प्रसाद सिंह, अशोक सिंह, डाक्टर ओमप्रकाश सिंह, विष्णु सिंह, पारसनाथ सिंह, श्रीरामपुर मुखिया सुनील सिंह, अधिवक्ता अमरदेव सिंह, बिनोद सिंह, दिलीप सिंह, प्रमोद सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अशोक सिंह परमार, मिथिलेश सिंह आदि शामिल थे।
मिलन समारोह के दौरान पालगंज निवासी अशोक सिंह परमार की पुत्री के मैट्रिक परीक्षा में जिला टॉप करने और चक्रदहा निवासी कृपाशंकर सिंह के दो बेटों के सरकारी नौकरी प्राप्त करने पर उन्हें बधाई दी गयी। साथ ही स्वजनों से उनके परिवारों से सीख लेने की अपील की गई।
इस दौरान दहेज प्रथा, घरेलू विवाद, नशाखोरी समेत अन्य सामाजिक कुरीतियों पर अंकुश लगाने पर बल दिया गया। ताकि राजपूत समाज एक सशक्त और कुरीतियां रहित समाज बन सके।
वहीं इस मौके पर समाज की एकता पर बल देते हुए वक्ताओं ने समाज के सभी संगठनों को एक कर, एक सशक्त संगठन बनाने पर जोर दिया। इस बाबत एक कार्यकारिणी समिति बनाकर संगठन का चुनाव कराने एवं संगठन का संविधान बनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। इस परिवार मिलन समारोह में जिले के विभिन्न प्रखंडों से समाज से जुड़े सैंकड़ों की संख्या में।महिला पुरुष शामिल हुए।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें