गिरिडीह (Giridih)। खालसा पंथ के संस्थापक, सिक्खों के 10वें गुरू श्री गुरू गोबिंद सिंह जी का 359 वां प्रकाश पर्व रविवार को स्टेशन रोड स्थित प्रधान गुरूद्वारा में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर गुरूद्वारा को काफी आकर्षक तरीके से रंग बिरंगे फूलों व रोशनी से सजाया गया था। वहीं गुरुद्वारा में विशेष दीवान का आयोजन किया गया। मौके पर शबद कीर्तन एवं भव्य लंगर का भी आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो लंगर का लुत्फ उठाया।
प्रकाश पर्व कार्यक्रम में सूबे के मंत्री सुदिव्य सोनू मुख्य रूप से शामिल हो दीवान में मत्था टेक आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान गुणवंत सिंह मोंगिया ने मंत्री सुदिव्य सोनू को शॉल ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया। मौके पर मंत्री ने उपस्थित सार संगतों को सम्बोधित करते हुए उन्हें गुरपुरब की बधाई दी। कहा कि गुरु महाराज की कृपा से वे पहले विधायक और अब मंत्री बने हैं। कहा कि उनका गुरु घर से शुरू से ही लगाव रहा है। वह आज जिस मुकाम पर पहुंचे हैं इसमें गुरु महाराज और ईश्वर की विशेष कृपा हैं। मौके पर मंत्री ने गुरुद्वारे के लिए एक जनरेटर देने की घोषणा की। बाद में उन्होंने वहां आयोजित लंगर का भी लुत्फ उठाया।
इस दौरान रांची से आए रागी जत्था भाई भरपूर सिंह और उनकी टीम के द्वारा कई भजन कीर्तन प्रस्तुत किये गए। जिसका उपस्थित लोगों ने आनन्द लिया। गुरूद्वारा के प्रधान मुख्य सेवक डाॅ गुणवंत सिंह मोंगिया व सचिव सम्मी सलूजा ने बताया कि गुरूगोबिंद सिंह जी की जयंती को लेकर बीते 2 जनवरी को अखंड पाठ रखा गया था। जिसका समापन आज गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर हुआ।
कार्यक्रम में चरणजीत सिंह सलूजा, देवेंद्र सिंह सलूजा, राजेंद्र सिंह, गुरविंदर सिंह, सतविंदर सिंह सलूजा, देवेंदर सिंह, अजींदर सिंह चावला, पंजाबी मोहल्ला गुरुद्वारा के प्रधान भूपेंद्र सिंह, गुरु कृपा सेवा सोसाइटी के प्रधान कुशल सलूजा, सचिव प्रिंस सलूजा, गुरूदीप सिंह बग्गा, कुशल सलूजा, कुंवरजीत सिंह, मंजीत सिंह, राजेंद्र सिंह बग्गा, त्रिलोचन सिंह, गुरभेज सिंह कालरा, ऋषि सलूजा, राजू चावला समेत समाज के कई महिला-पुरूष मौजूद थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें