गिरिडीह (Giridih)। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSCC) के अंतर्गत गिरिडीह जिले में नव नियुक्त 06 श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियों ने आवंटित प्रखंडों में योगदान दिया। उक्त जानकारी श्रम अधीक्षक प्रवीण कुमार ने दी।
उन्होंने बताया कि जिले में 11 श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जिनमे 6 लोगों ने योगदान दिया। योगदान देने वालों में सौरभ कुमार, गांडेय प्रखंड, विवेक कुमार, पीरटांड़, राजेश कुमार, गिरिडीह सदर, सदानंद कुमार, बेंगाबाद, दीपिका कुमारी, राजधनवार एवं मो० शहाबुद्दीन, डुमरी प्रखंड शामिल है।
उन्होंने बताया कि सभी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी को पूरी पारदर्शिता, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया है। साथ ही उन्हें आवंटित प्रखंड में अपने प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी के संरक्षण और निर्देशन में कार्य करने का निदेश दिया गया। बताया कि श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा, सामाजिक सुरक्षा के विस्तार एवं श्रम कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कार्य किए जाते हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें