गिरिडीह (Giridih)। स्थानीय विवाह भवन में रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के छात्र संघ का एकदिवसीय सम्मेलन सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू शामिल हुए।
कार्यक्रम को संबोधित करते मंत्री सोनू ने कहा कि विद्यार्थी समाज, राज्य और देश का भविष्य हैं। उन्हें अपने खुद में क्षमता विकसित करना चाहिए। किसी पर आँख मूंदकर विश्वास नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मोबाइल युवाओं में साकारात्मक और नाकारात्मक दोनों प्रभाव डाल रहा है। आप साकारात्मक दिशा में आगे बढ़ें। देश में पिछले ग्यारह साल की राजनीति पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि कोई चाहता है कि भारत एक रंग में रंग जाए तो ये कदापि नहीं हो सकता। भारत को पूरा विश्व अखंडता में एकता का देश के रूप में जानता है। यही हमारे देश की खुबसूरती है।
सभा को झामुमो के जिला अध्यक्ष संजय सिंह, झामुमो के वरिष्ठ नेता जमुआ के पूर्व विधायक केदार हाजरा ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान झारखंड छात्र मोर्चा के नेता अभय कुमार के नेतृत्व में सैकड़ों विद्यार्थी जेसीएम में शामिल हुए। मंत्री सुदिव्य कुमार ने सभी को माला पहनाकर और झामुमो का पट्टा पहनाकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में झामुमो के शाहनवाजअंसारी, रॉकी सिंह, जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा, सुमित कुमार, दिलीप कुमार, राकेश कुमार सिंह समेत सैंकड़ों की संख्या में झामुमो नेता, कार्यकर्ता व छात्र मौजूद थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें