सोमवार, 25 अगस्त 2025

अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ की गिरिडीह इकाई ने लगाया प्लेटिनम जयंती वर्ष पर फ्री डेंटल चेकअप कैंप

गिरिडीह(Giridih)। अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ की गिरिडीह शाखा इकाई द्वारा धनबाद के राजगंज स्थित एक स्कूल में डेंटल चेकअप कैंप लगाया गया। इस चेकअप कैंप में 500 से अधिक एनसीसी कैडेट्स का डेंटल चेकअप किया गया।


संघ के सचिव धर्म प्रकाश ने बताया कि अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ का प्लेटिनम जुबली वर्ष है। इस अवसर पर समाजिक दायित्व निर्वाहन करते हुए गिरिडीह शाखा इकाई द्वारा धनबाद के राजगंज स्थित बर्ड्स गार्डन स्कूल में एक डेंटल चेकअप कैंप का आयोजन किया।


बताया कि इस चेकअप कैंप में डॉक्टर बीके झा, डॉक्टर सुष्मिता बरनवाल, डॉ मोहित कुमार डॉक्टर एस के तर्वे तथा डॉक्टर सचिन कुमार द्वारा कैडेट्स का दातों का जांच किया गया। कैम्प में पूरे झारखंड से पहुंचे एनसीसी कैडेट्स को डेंटल हाइजीन का उचित सलाह दिया गया।  साथ ही सभी कैडेट्स के बीच निशुल्क मेडिकेटेड टूथपेस्ट और दवाइयों का भी वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि प्लेटिनम जुबली वर्ष के अवसर पर मेडिकल कैम्प के पूर्व संघ की ओर से वृक्षारोपण तथा वृद्धा आश्रम में मिठाई पैकेट का वितरण भी किया गया ।

       

कार्यक्रम को सफल बनाने में एनसीसी के एरिया सीओ समेत अन्य अधिकारियों एवं स्कूल प्रबंधन की भूमिका सराहनीय रही। संघ की ओर से सभी को धन्यवाद दिया गया। कैंप में संघ के सचिव धर्म प्रकाश, संयुक्त सचिव अनुराग मुर्मू व विजय कुमार, उपाध्यक्ष उमा नाथ झा , कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार हांसदा आदि मौजूद थे।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें