गिरिडीह (Giridih)। जेएलक़ेएम पार्टी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को पचम्बा थाना प्रभारी के खिलाफ शहर में विरोध मार्च निकाल विरोध प्रदर्शन किया। वहीं जेपी चौक पर पचम्बा थाना प्रभारी का पुतला दहन किया। जेएलक़ेएम क़े शहरी जिलाध्यक्ष सलमान अंसारी के नेतृत्व में निकाली गई इस विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पचम्बा थाना प्रभारी द्वारा पार्टी नेता नागेंद्र चंद्रवंशी सहित अन्य के खिलाफ झूठा प्राथमिकी दर्ज करने का आरोप लगा जमकर नारेबाजी भी किया।
प्रदर्शन में शामिल जेएलकेएम नेताओं व कार्यकर्ताओं ने कहा कि वार्ता के लिये पचम्बा थाना गये पार्टी नेताओं में केंद्रीय सचिव नागेंद्र चन्द्रवंशी, केंद्रीय महामंत्री अबरार उर्फ़ रॉकी शेख, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष नाइमूतुल्लाह उर्फ़ छोटू रईन सहित अन्य के विरुद्ध पचम्बा थाना प्रभारी ने एक साजिश के तहत मुकदमा दर्ज किया है। यधपि पुलिस द्वारा उपेक्षित ग्रामीणों के बुलाने पर पार्टी के लोग पचम्बा थाना वार्ता के लिए गए थे। वार्ता के बाद पुलिस ने ग्रामिणों की मांगों पर कार्रवाई भी की थी। बाबजूद इसके पार्टी नेताओं पर झूठा मुकदमा कर दिया गया है। विरोध प्रदर्शन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन से झूठे केस को वापस लेने की मांग की।
इस विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में ग्रामीण जिलाध्यक्ष रॉकी नवल, केंद्रीय उपाध्यक्ष शेख शहीद, पूर्व प्रत्याशी जमुआ रोहित दास, दिग्विजय सिंह, अंशु यादव, अजय कुमार दास, अर्जुन पंडित, ताज हुसैन, मुजाहिद आलम, शाहनवाज अंसारी, शब्बीर अंसारी, जावेद अंसारी, खुर्शीद अंसारी, गोबिंद कुमार वर्मा, कृष्णा कुमार, रामेश्वर राय, हरी मोहली, सुनील कुमार, कुंदन कुमार, मनीष कुमार यादव, अख्तर अंसारी, नूर हसान, ईमरान अंसारी समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें